Wednesday, 21 October 2026

आजमगढ़ निजामाबाद फर्जी दस्तावेजों से 2 पासपोर्ट बनवाने का आरोप, थाने में मुकदमा दर्ज चौकी प्रभारी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, पासपोर्ट और व्यक्तिगत विवरणों की जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ निजामाबाद फर्जी दस्तावेजों से 2 पासपोर्ट बनवाने का आरोप, थाने में मुकदमा दर्ज



चौकी प्रभारी की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, पासपोर्ट और व्यक्तिगत विवरणों की जांच में जुटी पुलिस


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों और गलत व्यक्तिगत विवरण के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


 प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरिहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा की ओर से निजामाबाद थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर के मुताबिक, जांच के दौरान मुंबई के रानी बाग क्षेत्र में रहने वाले इब्राहिम मोहम्मद शमीम उर्फ शमीम के नाम से जारी पासपोर्ट और उससे संबंधित विवरणों की पड़ताल की गई। 


आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने कथित तौर पर दस्तावेजों में कूटरचना कर और अपनी व्यक्तिगत पहचान से जुड़े तथ्यों को छिपाकर दो पासपोर्ट बनवाए। इस मामले में पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12(1)(बी) के तहत कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय को सौंप दी है। फिलहाल पुलिस पासपोर्ट से संबंधित दस्तावेजों, व्यक्तिगत विवरणों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि विवेचना पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment