Wednesday 27 September 2023

जौनपुर थाना खुटहन पुलिस ने 8 राशि गोवंश व एक पिकअप गाड़ी के साथ गौ-तस्कर मुकेश बिन्द को किया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना खुटहन पुलिस ने 8 राशि गोवंश व एक पिकअप गाड़ी के साथ गौ-तस्कर मुकेश बिन्द को किया गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल मार्गदर्शन व पर्वेक्षण में प्र0नि0 खुटहन योगेन्द्र सिंह  मय पुलिस बल द्वारा आज दिनांक  27/09/2023 को वहद ग्राम रामनगर तिराहा गौरा रोड से  एक पिकप नं0 UP 62 CT 2401  में क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाते हुये 08 राशि गोवंश , जिसमें 06 राशि जिन्दा गाय,  02 राशि बैल व 01 राशि मृत गाय स्थानीय ग्रामीण लोगों की सहायता से बरामद किया गया तथा अभियुक्त मुकेश बिन्द पुत्र लालजी बिन्द निवासी ग्राम नकबी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।


अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 257/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 429 भा0द0वि0 थाना खुटहन जौनपुर पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा  गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मुकेश बिन्द पुत्र लालजी बिन्द निवासी ग्राम नकबी पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण- 

1.  08 राशि गोवंश -जिसमें 06 राशि जिन्दा गाय,  02 राशि बैल व 01 राशि मृत गाय 

2. एक पिकप नं0 UP 62 CT 2401


पंजीकृत अभियोग  का विवरण-

1. मु0अ0सं0 257/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 429 भा0द0वि0 थाना खुटहन  जनपद  जौनपुर।


गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 योगेन्द्र सिंह थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

2. उ0नि0 अरूण कुमार राय, थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

3. हे0का0 अखिलेश कुमार यादव प्रथम थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

4. ,हे0का0 चन्द्रशेखर सिह, थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

5. हे0का0 अखिलेश यादव द्वितीय थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

6. हे0का0छोटेलाल राम, थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

7. का0 रामदेव , थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

8. का0 ओमप्रकाश यादव, थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

9. का0 मान सिह थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

10. का0 राहुल यादव थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

11. का0आनन्द पासवान थाना खुटहन जनपद  जौनपुर

जौनपुर थाना केराकत पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनीष कुमार को किया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना केराकत पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनीष कुमार को किया गिरफ्तार


  

उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा वाँछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष केराकत रामजन्म यादव के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 346/23 धारा 376भा0द0वि0 व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी महुली थाना चन्दवक जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 27.09.23 को सिहौली तिराहे से गिरफ्तार कर चालान सम्बन्धित माननीय न्यायालय जौनपुर किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मनीष कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी महुली थाना चन्दवक जौनपुर। 


आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 346/23 धारा 376भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर ।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 रामजन्म यादव प्रभारी थाना केराकत जौनपुर 

2.हे0का0 अखिलेश कन्नौजिया थाना केराकत जौनपुर

3.हे0का0 मो0 वसीम  थाना केराकत जनपद जौनपुर

4.हे0का0 राकेश कुमार सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर

5. हे0का0 रणजीत सिंह. थाना केराकत जनपद जौनपुर  

6. हे0का0 शिवकुमार सिंह थाना केराकत जनपद जौनपुर

आजमगढ़ दीदारगंज आमगांव के पास शारदा नहर खण्ड 32 के किनारे एक अज्ञात पुरूष का मिला शव आवश्यक कार्यवाही मे जुटी पुलिस


 आजमगढ़ दीदारगंज आमगांव के पास शारदा नहर खण्ड 32 के किनारे एक अज्ञात पुरूष का मिला शव

आवश्यक कार्यवाही मे जुटी पुलिस 


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दिनाँक 26/09/23 की रात्रि में लगभग साढ़े दस बजे थाना क्षेत्र दीदारगंज के ग्राम आमगांव के पास शारदा नहर खण्ड 32 के किनारे एक अज्ञात पुरूष, उम्र क़रीब 30 वर्ष, का शव मिला है।जिसने नीले रंग की शर्ट व जीन्स की पैंट; हरे रंग की अंडरवियर जिस पर BIG BOSS लिखा है, कत्थई रंग की गोल गले की हाफ बाँह की बनियान पहन रखा है।


मृतक ने बाएं कान में पीली धातू की बाली पहन रखा है। मृतक के दाहिने हाथ मे गोदने से अंग्रेज़ी में मनोज व दिल के आकार में लता लिखा हुआ है। मृतक की लंबाई लगभग साढ़े पांच फिट है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम व शिनाख्त हेतु मोर्चरी आज़मगढ़ भिजवाया जा रहा है।


यदि किसी व्यक्ति को इस सम्बंध मे कोई जानकारी हो तो प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को अवगत कराए?



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के 17 और पीसीएस बने आईएएस अधिसूचना जारी, जल्द होगी तैनाती


 उत्तर प्रदेश के 17 और पीसीएस बने आईएएस


अधिसूचना जारी, जल्द होगी तैनाती


उत्तर प्रदेश लखनऊ केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने यूपी के 17 पीसीएस अधिकारियों को आईएएस के पद पर पदोन्नति देने संबंधी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दिया है। अनु सचिव पंकज गंगवार ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र भेज दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने आईएएस के 22 पदों की रिक्तियां घोषित की थी। नियुक्ति विभाग ने पदोन्नति देने के लिए इसके आधार पर विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक में प्रस्ताव रखा था, लेकिन पांच पीसीएस अफसरों को पदोन्नति देने पर सहमति नहीं बन सकी। मिली जानकारी के अनुसार कुल 17 को पदोन्नति देने पर सहमति बनने के बाद इस संस्तुति को डीओपीटी को भेजा गया था। डीओपीटी ने इसके आधार पर अधिसूचना जारी की है।


 श्रीप्रकाश गुप्ता, प्रीति जायसवाल, संतोष कुमार वैश्य, धर्मेंद्र सिंह, आनंद कुमार शुक्ला, अरविंद कुमार मिश्रा, विजय कुमार, अवनीश सक्सेना, रितु सुहास, राजेश कुमार, शत्रोहन वैश्य, विनोद कुमार, रविंद्र कुमार, हिमांशु गौतम, मुकेश चंद्रा, उमाकांत त्रिपाठी और नरेंद्र सिंह को आईएएस के पद पर पदोन्नति मिली है। डीओपीटी की अधिसूचना के आधार पर नियुक्ति विभाग भी आदेश जारी करेगा।


 इसके बाद पीसीएस से आईएएस बनने वाले अधिकारियों को तैनाती देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले पिछले ही हफ्ते इन अफसरों का प्रमोशन किया गया था। इसके बाद योगी सरकार ने उनके उच्चतर वेतनमान देने का आदेश जारी किया था। वेतनबैण्ड-4, रुपये-37, 400-67000 ग्रेड पे रुपये-8700 (पे मैट्रिक्स लेवल-13) में कार्यरत इन अफसरों को उच्चतर वेतनमान वेतन बैण्ड-4 रुपये 37, 400-67000 ग्रेड पे (पे मैट्रिक्स लेबल-13 क) में वर्तमान पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रोन्नति प्रदान की गई है।

बागपत दरोगा ने नौकरी से दिया इस्तीफा लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान


 बागपत दरोगा ने नौकरी से दिया इस्तीफा



लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान



बागपत परिवार के लिए समय नहीं मिलने की बात कहकर एसआई ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। वह तीन साल पहले सैमसंग कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर की 94 हजार रुपये की नौकरी छोड़कर यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। उधर, एसआई के नौकरी छोड़ने का मामला मंगलवार को सुर्खियों में रहा। यूपी के अलीगढ़ जनपद के गोंडा गांव के रहने वाले विनोद शर्मा इंजीनियरिंग करने के बाद सैमसंग कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी कर रहे थे। उन्होंने यूपी पुलिस में एसआई की भर्ती के लिए तैयारी की और वर्ष 2020 में एसआई भर्ती हो गए। ट्रेनिंग के बाद बागपत जिले में तैनात हो गए और वह कई जगह चौकी प्रभारी रहे।


पुलिस की नौकरी में अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय नहीं मिलने पर एसआई विनोद शर्मा ने तीन साल बाद ही नौकरी छोड़ने का मन बनाया और अपना इस्तीफा एसपी अर्पित विजयवर्गीय को सौंप दिया। जिसमें उन्होंने परिवार के लिए कम समय मिलने की परेशानी बताई। एसआई विनोद शर्मा का कहना है कि इस्तीफा देने के बाद वह तीन दिन की छुट्टी पर गांव आ गए हैं। इस्तीफा मंजूर होने के बाद प्राइवेट नौकरी करेंगे।


एसआई विनोद शर्मा के इस्तीफा देने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि उन्होंने छुट्टी नहीं मिलने के कारण इस्तीफा दिया है। जिसको लेकर विनोद शर्मा ने बातचीत में कहा कि छुट्टी की कोई बात नहीं है और वह केवल परिवार के लिए समय चाहते है, इसलिए इस्तीफा दिया है। एसपी को दिए इस्तीफे में भी उन्होंने यही कारण लिखा है।


एसआई ने परिवार के लिए समय नहीं मिलने का कारण बताकर इस्तीफा दिया है। जिसमें एसआई और उसके परिवार वालों के बयान दर्ज किए जाएंगे कि वह किसी के दबाव में तो इस्तीफा नहीं दे रहे। इसके बाद फाइल शासन को भेजी जाएगी और वहां से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी