Monday 12 February 2024

आगरा एसओजी के चर्चित पुलिस कर्मी पर दर्ज हुआ मुकदमा भ्रष्टाचार के मामले में जांच होने पर पाये गये दोषी


 आगरा एसओजी के चर्चित पुलिस कर्मी पर दर्ज हुआ मुकदमा


भ्रष्टाचार के मामले में जांच होने पर पाये गये दोषी



उत्तर प्रदेश आगरा में लंबे समय तक एसओजी में तैनात रहे पुलिसकर्मी महेश कुमार पाठक के खिलाफ थाना कमला नगर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। वर्तमान में पाठक प्रोन्नति पाकर एसआई बन चुका है और इटावा के पछायगांव थाने में तैनात है। खुली जांच में उसे विजिलेंस ने दोषी पाया है। अपर पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत ने 31/10/2020 को मुख्य आरक्षी महेश कुमार पाठक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के निर्देश दिए थे। जांच विजिलेंस आगरा सेक्टर द्वारा कराई गई। महेश कुमार पाठक पदोन्नति के बाद दरोगा बन गया है।


जांच के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने अपने वैध स्रोत से 66,91,334 रुपये अर्जित किए। इस अवधि में उन्होंने चल-अचल परिसंपत्तियों के अर्जन एवं भरण पोषण में 2.54 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने अपनी आय के सापेक्ष 1.87 करोड़ रुपये अधिक व्यय किए। उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसी आधार पर उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर राजकिशोर यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। 


आगरा एसओजी में महेश कुमार पाठक ने लंबा समय बिताया है। क्रिकेट सट्टे के बुकियों से नजदीकी के चलते वह सुर्खियों में रहा। आगरा से स्थानांतरण के बाद भी उसे बुकियों का करीबी बताया गया। इसी वजह से उसकी शिकायत हुई थी। आगरा में तैनात न होने के बावजूद तत्कालीन एसएसपी ने उसकी आय से अधिक संपत्ति की जांच के लिए लिखा था।

आजमगढ़ रौनापार दरोगा की हुई मौत ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, पूर्व से चल रहा था इलाज

आजमगढ़ रौनापार दरोगा की हुई मौत


ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत, पूर्व से चल रहा था इलाज


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाने पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार की रविवार की शाम करीब 5 बजे ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गयी।


 आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जनपद मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे हृदय रोग से पीड़ित थे उनका काफी दिनों से इलाज चल रहा था। रौनापार पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है।