Wednesday 6 September 2023

लखनऊ अप्रैल 2005 के बाद नौकरी पाने वाले कर्मियों को पुरानी पेंशन नहीं


 लखनऊ अप्रैल 2005 के बाद नौकरी पाने वाले कर्मियों को पुरानी पेंशन नहीं


उत्तर प्रदेश लखनऊ अप्रैल 2005 के बाद नौकरी पाने वाले कर्मियों को पुरानी पेंशन नहीं केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के पत्र के बाद राज्य सरकार ने साफ की स्थिति, यूपी नियुक्ति विभाग ने अप्रैल 2005 के बाद नौकरी पाने वालों को नई पेंशन का हकदार बताया


मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने 3 मार्च 2023 को भेजा था पत्र, राज्यों को भेजे पत्र में केंद्रीय कर्मियों को 1 अप्रैल 2005 से पहले निकले विज्ञापन के आधार पर पुरानी पेंशन देने की कही थी बात, केंद्रीय कर्मचारियों की लागू व्यवस्था को राज्य सरकार शत प्रतिशत लागू करने के लिए बाध्य नहीं, राज्य सरकार ने जारी अधिसूचना में 1 अप्रैल 2005 से नई पेंशन देने की जानकारी दी,

जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।


 जौनपुर थाना बदलापुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।


उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर अशोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर अवनीश कुमार राय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम उ0नि0 राजकुमार राय  मय हमराह कर्मचारीगण  व आबकारी निरीक्षक आलोक सिंह क्षेत्र नं. 06 बदलापुर व हमराह के द्वारा 01 अभियुक्त 1. भानू प्रताप पुत्र शिवशंकर निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0-257/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम  थाना बदलापुर जौनपुर में कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 06.09.2023  को पट्टीदयाल पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रेषित किया गया।



गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.भानू प्रताप पुत्र शिवशंकर निवासी सरोखनपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

 

बरामदगी-

 1.   10 लीटर अवैध देशी शराब


गिरफ्तारी/बरामदगी  करने वाली पुलिस टीम-

1.उ0नि0 राजकुमार राय थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।  

2.हे0का0 विश्वेश द्विवेदी, का0 अनिल कुमार सिंह थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

4.आबकारी निरीक्षक श्री आलोक सिंह, आबकारी का0 विनय कुमार क्षेत्र नं. 06 बदलापुर।

जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


 जौनपुर थाना खेतासराय पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद मे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम मे व अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण मे थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक  06.09.2023 को मय 01 वारंटी 1.चंदू राजभर पुत्र गोलहई निवासी रानी मऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर संबंधित मु0 नं0 1154/2019 स्टेट बनाम चंदू राजभर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर धारा 323,325,452,504,506 भा0द0वि0 न्यायालय श्रीमान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जौनपुर से प्राप्त एनबीडब्ल्यू के क्रम में अभियुक्त उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.चंदू राजभर पुत्र गोलहई निवासी रानी मऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

 1.उ0नि0 महगू यादव  थाना खेतासराय जनपद जौनपुर। 

2.हे0 का0 अंबिका यादव, हे0का0 संजय पांडेय थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।

आजमगढ़ दीदारगंज खुल्ले आम ग्राम प्रधान कर रहा है दबंगई क्षेत्र मे भय व्याप्त


 आजमगढ़ दीदारगंज खुल्ले आम ग्राम प्रधान कर रहा है दबंगई क्षेत्र मे भय व्याप्त 



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन खुर्द गांव निवासी अशोक यादव पुत्र स्वर्गीय राम शब्द यादव ने बताया की गाँव में इंटरलॉकिंग के समय मेरे आराजी में ग्राम प्रधान घनश्याम उर्फ दिनेश गौतम के द्वारा जब इंटरलॉकिंग के समय जमीन पर नाजायज तरीके से कब्जा किया जा रहा था तो मैने मना किया जिससे उग्र होकर ग्राम प्रधान व उसके पिता राजेंद्र गौतम एवं ग्राम प्रधान के पुत्र हिमांशु ने कहा कि हम लोग तुम्हे देख लेंगे।


दिनाँक 24 अगस्त 2023 को दीदारगंज बाजार मे सुबह लगभग 9:00 बजे गज्जू बरनवाल की दुकान के सामने मुझे अकेला पाकर उक्त लोगो ने मुझे गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नियत से लात घुसो से बुरी तरह मारने पीटने लगे जिस पर बाजार में मौजूद कुछ लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया।


 जाते समय उक्त लोगो ने यह भी धमकी दिया कि एससी एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसा कर तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे।


उक्त घटना की शिकायत पीड़ित ने 26 अगस्त 2023 को दीदारगंज थाने में संपूर्ण समाधान दिवस पर दिया अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित काफी डरा सहमा हुआ है कि कभी भी पीड़ित के साथ अप्रिय घटना घट सकती है।



आज़मगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट

जौनपुर थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार


 जौनपुर थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर संत प्रसाद उपाध्याय के पर्यवेक्षण में वारण्टी/वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 5.09.23 को एक वारंटी अभियुक्त  व एक अभियुक्ता 1. रामहंकार पुत्र नन्हकू 2. शकुन्तला देवी पत्नी रामहंकार  नि0गण दरियवागंज थाना बक्सा जौनपुर सम्बन्धित  मु0नं0- 5846/18 धारा 323/504/506 भादवि न्यायालय जे0एम0 द्वितीय जौनपुर  के विरुद्ध मा0 न्यायालय जौनपुर द्वारा जारी वारण्ट के अनुपालन में वारंटी उपरोक्त को थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त- 

    1.रामहंकार पुत्र नन्हकू नि0 दरियवागंज थाना बक्सा जौनपुर

    2. शकुन्तला देवी पत्नी रामहंकार नि0 दरियवागंज थाना बक्सा जौनपुर

गिरफ्तारी  करने वाली पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 अनिल कुमार थाना बक्सा जौनपुर।

2. का0 निशान्त कुमार राय थाना बक्सा जौनपुर। 

3. का0 उत्तम प्रसाद थाना बक्सा जौनपुर 

4. म0का0 प्रतिमा दुबे थाना बक्सा जौनपुर