Sunday 5 June 2022

आजमगढ़ लालगंज भाजपा कार्यकर्ताओ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।


 आजमगढ़ लालगंज भाजपा कार्यकर्ताओ ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लालगंज भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। 


प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तथा दी बार एसोसिएशन लालगंज के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबका प्रथम कर्तव्य है। हमें अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाना चाहिए। पृथ्वी को संरक्षित करने के लिए हमें केमिकल्स तथा कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से बचना चाहिए। 



जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय तथा अरुण सिंह ने कहा कि पृथ्वी से ही हमें हवा, पानी तथा समस्त खाद्य सामग्री मिलती है। इसलिए हमें पृथ्वी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। पृथ्वी के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए हमें  वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्ष ही धरा की शोभा हैं।



इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, योगेंद्र राय, अरुण कुमार सिंह ,अनिल राज गुप्त,कृष्ण कुमार मोदनवाल,  सुभाष सोनकर अनिल कुमार सिंह, अवनीश पांडे आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।




आजमगढ़ लालगंज से प्रशांत शुक्ला की रिपोर्ट।

आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा ने किया फलों का वितरण

आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर

भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा ने किया फलों का  वितरण





आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ का 50 जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में महिला जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण कर योगी आदित्यनाथ को 50 वे जन्मदिवस की बधाइयां दी




 भाजपा जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने सभी महिला मरीजों से उनका हालचाल जाना हॉस्पिटल में किसी प्रकार की परेशानी हो रही हो उसके बारे में पूछा मरीजों ने बताया कि समय से डॉक्टर आते हैं देखते हैं समय समय से दवा खाना पानी सारी सुविधाएं मिल रही है। 



सभी मरीजों ने योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु जीवन की कामना की इसी क्रम में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष सुशासन के पूरे होने पर मातबरगंज काशीराम आवास के बगल में प्राथमिक विद्यालय मे पर्यावरण दिवस के मौके पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया इस मौके पर जिला संयोजक रेहड़ी पटरी प्रकोष्ठ  हरिश्चंद्र चौरसिया शक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव सचिव मनीष चौधरी आशा वर्मा अनुपमा श्रीवास्तव पूनम शर्मा योगेंद्र यादव मौजूद रहे।

लखनऊ महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों पर लगाया छेड़खानी का गम्भीर आरोप


 लखनऊ महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों पर लगाया छेड़खानी का गम्भीर  आरोप





उत्तर प्रदेश  लखनऊ में दुबग्गा थाने में तैनात महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं दो सिपाहियों के खिलाफ भी पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। मामले की जांच डीसीपी दक्षिण करेंगे।दुबग्गा कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। 




पुलिस कमिश्नर, जेसीपी (कानून एवं व्यवस्था) जेसीपी (अपराध) मानवाधिकार और महिला आयोग से शिकायत की है। वहीं, दुबग्गा इंस्पेक्टर ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी साउथ गोपाल चौधरी आरोपों की जांच करेंगे।



वर्ष 2018 बैच की महिला सिपाही दुबग्गा थाने में तैनात है। सिपाही के मुताबिक इंस्पेक्टर दुबग्गा के कहने पर जानबूझकर उसकी ड्यूटी नाइट शिफ्ट में लगाई जाती है। इसमें ड्यूटी मुंशी सत्यम तथा हेड मुहर्रिर राकेश मिश्रा की भी मिली भगत है।


 महिला सिपाही का आरोप है कि 13 मई को नाइट शिफ्ट कर रही थी। जीटी कक्ष में इंस्पेक्टर आए और गलत नीयत से छूने का प्रयास किया। इस हरकत से वह सहम गई। विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने पिंक बूथ पर ड्यूटी लगा दी। यह उसे प्रताड़ित करने के लिए किया गया। 



आरोप है कि इसमें दोनों सिपाही इंस्पेक्टर का सहयोग करते हैं। साजिश में शामिल सिपाहियों ने इंस्पेक्टर की बात मानने का दबाव बनाया।



महिला सिपाही के मुताबिक इंस्पेक्टर के करीबी दोनों सिपाही गलत कार्यों में लिप्त हैं। वह अवैध स्टैण्ड संचालकों और अपराधिक किस्म के लोगों को शह देते हैं। पिंक बूथ में ड्यूटी के लिए जाते वक्त उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई थी। जिसके कारण वह 15 मिनट की देरी से पहुंची थी। इंस्पेक्टर के कहने पर उसकी गैर हाजिरी दर्ज कर दी गई।

इंस्पेक्टर दुबग्गा अनिल प्रकाश सिंह ने महिला सिपाही के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि समय से ड्यूटी नहीं आने पर गैर हाजिरी दर्ज की गई थी। इसी के चलते ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

आजमगढ़ स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति द्वारा पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण


 आजमगढ़ स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति द्वारा पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण




आजमगढ़ से अमित खरवार की रिपोर्ट।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दिनांक 5 जून 2022 रविवार स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति आजमगढ़ द्वारा पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर लाल डिग्गी बांध रोड पर स्थित श्री महादेव मंदिर पर बेल पत्र एवं शमी के पौधे का पौधारोपण किया गया एवं ट्री गार्ड लगाकर उसकी सुरक्षा भी की गई।



 पौधारोपण में उपस्थित पदाधिकारियों में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रबंधक उमेश सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव इंद्रदेव गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष रजनीश विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री ललित गोड एवं प्रदेश महामंत्री अभिनंदन सिंह के साथ स्थानीय शिव भक्तों में श्री सोनू चौरसिया जी, पंचम सिंह जी अनुभव गुप्ता जी, चंद्रभूषण लाल जी, एवं चंदन गोड जी उपस्थित रहे।