Sunday 3 September 2023

लखनऊ राज्यसभा उपचुनाव, भाजपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई सीट।


 लखनऊ राज्यसभा उपचुनाव, भाजपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी 


भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई सीट।



उत्तर प्रदेश लखनऊ भाजपा ने राज्यसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट भाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी। डॉ0 दिनेश शर्मा विधान परिषद के सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।


 उपचुनाव के लिए अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। 5 सितंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। हरिद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता थे। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। हरिद्वार दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रहे थे। 2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।

आजमगढ़ अहरौला चौथे पति को छोड़ पांचवे प्रेमी के साथ भागी महिला 3 बच्चो को लेकर पत्नी की तलाश मे भटक रहा पति


 आजमगढ़ अहरौला चौथे पति को छोड़ पांचवे प्रेमी के साथ भागी महिला 


3 बच्चो को लेकर पत्नी की तलाश मे भटक रहा पति 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अहरौला थाना क्षेत्र के चकब्रह्मनी गांव निवासी अनिल राजभर अपने परिवार का पालन पोषण करने हेतु चंडीगढ़ गया हुआ था, वहां पर रीना नाम की युवती से उसकी मुलाकात हुई। कुछ महीने बाद दोनों लोग विंध्याचल मंदिर में आकर शादी कर लिये।


 बताया जा रहा है कि अनिल राजभर शादी करने के बाद पत्नी रीना को अपने गांव लेकर आ गया, 9 साल जीवन व्यतीत करने के बाद रीना को तीन बच्चे पैदा हुए, पहली पुत्री उजाला चार वर्ष बाकी दो पुत्र जुड़वा जन्मे जो अभी 2 वर्ष के बताए जा रहे हैं। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ कहीं फरार हो गयी। अनिल राजभर ने पत्नी के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि वह झांसा देकर लोगों से शादी कर लेती है और कुछ दिन साथ रहने के बाद छोड़कर चली जाती है। अनिल राजभर ने बताया कि शादी के 9 साल बीत जाने के बाद पत्नी बोली थी कि मेरे कई दोस्त हैं लेकिन हमने सबको छोड़ दिया है अब तुम्हारे साथ जीवन व्यतीत करना है। रानी ने इस तरह कई लोगों का घर बर्बाद कर दिया।


 शादी के 9 साल बीत जाने के बाद पत्नी किसी आशिक से फोन पर रोजाना बातचीत करती थी। हम रोजी रोटी के लिए फूलपुर में काम करते हैं, एक दिन जब घर पहुंचे तो पत्नी को मोबाइल पर किसी से बात करते हुए देखा। जब पत्नी से पूछा तो उसने सच्चाई बताने से इनकार कर दिया। 3 जुलाई 2023 को रात लगभग 8 बजे रीना किसी से फोन पर बातचीत करते हुए शौच के लिए बाहर गई, जब मैं फूलपुर से काम करके घर वापस आया तो बच्चों से पूछा कि मां कहां गई है, बच्चों ने जवाब दिया कि मम्मी शौच के लिए बाहर गई हुई हैं।


 जब घंटों बीत जाने के बाद पत्नी घर वापस नहीं लौटी तो मैं काफी चिंतित होकर खोजबीन करने लगा लेकिन पत्नी नहीं मिली। 4 जुलाई को अहरौला थाने में पत्नी के गुमशुदा होने की तहरीर दी। करीब एक महीना बीत जाने के बाद अभी तक अहरौला थाने की पुलिस को पत्नी के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो पाई।


 बताते चलें कि इस घटना के बाद इलाके में चंडीगढ़ से आई रीना अपने पांचवें प्रेमी के संग फरार होने का मामला सुर्खियों में बना है और इसमें हैरत इस बात पर जताई जा रही है कि अन्य पतियों के साथ जिस तरह से उसने अपना पहचान छुपा रखा था इस बार भी उसने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड छोड़कर एक नई पहचान बनाते हुए पांचवें प्रेमी संघ फरार हो गई हैं।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर ऑफिस मे महिला सिपाही से छेड़छाड़ ट्रांसफर होकर तैनाती के लिए आई थी, दर्ज कराई शिकायत


 लखनऊ पुलिस कमिश्नर ऑफिस मे महिला सिपाही से  छेड़छाड़


ट्रांसफर होकर तैनाती के लिए आई थी, दर्ज कराई शिकायत 




लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ऑफिस में महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बाराबंकी से ट्रांसफर होकर लखनऊ पहुंची महिला सिपाही को पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में आमद यानी पोस्टिंग करवानी थी। गुरुवार को रक्षाबंधन का दिन होने की वजह से पुलिस कमिश्नर ऑफिस में छुट्टी जैसा माहौल था। ऑफिस के कमरा नंबर-57 में आमद कराने के लिए महिला सिपाही पहुंची थी। महिला सिपाही का आरोप है कि वहां तैनात पुलिस कर्मी ने उनके साथ छेड़छाड़ की। महिला सिपाही ने जब विरोध किया तो उसको मनचाही पोस्टिंग कराए जाने का लालच तक दिया गया। हालांकि महिला ने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 


मिली जानकारी के अनुसार जॉइंट सीपी कानून-व्यवस्था आकाश कुलहरी ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए है पीड़िता के अनुसार, बाराबंकी से लखनऊ आने के बाद तैनाती करवानी थी। इसके लिए पता किया तो महानगर स्थित पुलिस कमिश्नर ऑफिस के कमरा नंबर-57 से होने की जानकारी मिली। रक्षाबंधन के दिन कार्यालय पहुंची तो ज्यादा पुलिसकर्मी ऑफिस में मौजूद नहीं थे। वहां पर एक हेड कॉन्स्टेबल मौजूद था। उससे पूरी बात बताई तो उसने कुर्सी पर बैठाया। बातचीत के दौरान व्यक्ति अपनी कुर्सी से उठा और अभद्रता करने लगा। पीड़िता के अनुसार, किसी तरह विरोध किया, तो सिपाही मनचाही पोस्टिंग दिलाने का लालच देने लगा। कहा-जहां चाहोगी, वहां पोस्टिंग दिला देंगे....बस बात मान जाओ। इसके बाद चुपचाप वहां से निकल गई। 


पीड़िता ने बताया कि दूसरे दिन शुक्रवार को कार्यालय पहुंची और मामले की जानकारी बड़े बाबू को दी। पीड़िता ने बड़े बाबू से कहा तो सिपाही को बुलाकर फटकार लगाई। उस पर कार्रवाई कीजिए। तब बड़े बाबू ने लिखित में शिकायत करने के लिए कहा। इस पर पीड़िता ने लिखित शिकायत भी दी। बावजूद इसके कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि सभी लोग मिलकर मामले को दबाने में जुट गए। पीड़िता सिपाही के मुताबिक, बड़े बाबू ने मोबाइल में सिपाही की तस्वीर दिखाई, तो हेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद जावेद की निकली। उस वक्त आरोपी कमरे में मौजूद भी था। पीड़िता का कहना है कि अगर मामले की सुनवाई नहीं होती है तो वह उच्च अधिकारियों तक शिकायत करेगी। 


जॉइंट सीपी कानून व्यवस्था आकाश कुलहरी का कहना है कि एक महिला आरक्षी द्वारा बड़े बाबू कार्यालय महानगर में तैनात हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत की गई है। जब वह बड़े बाबू कार्यालय महानगर किसी काम के लिए गई थी तो वहां पर हेड कॉन्स्टेबल ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। प्रार्थना पत्र की जांच कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न पर आंतरिक शिकायत समिति द्वारा की जा रही है। उसकी अध्यक्ष पुलिस उपायुक्त मध्य है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश 6 जिलो के डीएम का हुआ तबादला


 उत्तर प्रदेश 6 जिलो के डीएम का हुआ तबादला 



उत्तर प्रदेश लखनऊ प्रदेश में जिलाधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। शासन ने शनिवार देर रात 6 जिलों में नए डीएम की तैनात की है। इसके एक दिन पहले ही एक सितंबर को 9 जिलों में डीएम बदले गए थे। शनिवार देर रात प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा, हमीरपुर और महोबा में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। कई जिलों के डीएम को हटा दिया गया है। शुक्रवार को नौ जिलों में नए डीएम तैनात किए गए थे।

आगरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को डीएम प्रयागराज बनाया गया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को आगरा के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है।


 नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेन्द्र सिंह डीएम मुरादाबाद बनाए गए हैं। मुरादाबाद के डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया है। अपर आयुक्त गन्ना राहुल पांडेय को डीएम हमीरपुर बनाया गया है। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास अधिकारी मृदुल चौधरी को महोबा का डीएम बनाया गया है।


आज हुए बदलाव-नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी आगरा को जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया। भानुचन्द्र गोस्वामी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ को जिलाधिकारी आगरा बनाया गया है। मानवेंद्र सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को जिलाधिकारी मुरादाबाद बनाया गया है। शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी मुरादाबाद को जिलाधिकारी मथुरा बनाया गया है। राहुल पांडेय विशेष सचिव चीनी उद्योग को जिलाधिकारी हमीरपुर बनया गया है। मृदुल चौधरी परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक को जिलाधिकारी महोबा बनाया गया है।


एक सितंबर को बदले थे नौ जिलों के डीएम-एक सितंबर को शासन ने इन नौ जिलों के डीएम बदले थे। ललितपुर के डीएम आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा को कुशीनगर और रामपुर के डीएम रवींद्र कुमार मंदर को बिजनौर का डीएम बनाया गया है। एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को रामपुर का डीएम और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ प्रेम रंजन सिंह को एटा का डीएम बनाया गया है। बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन को मीरजापुर का डीएम बनाया गया है। उनके स्थान पर मीरजापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती भेजा गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया है।

कानपुर हर्ष फायरिंग के दौरान घायल हुआ वकील अवैध रिवाल्वर की गोली पेट मे धंसी


 कानपुर हर्ष फायरिंग के दौरान घायल हुआ वकील 


अवैध रिवाल्वर की गोली पेट मे धंसी


उत्तर प्रदेश कानपुर कोहना में बर्थडे में शराब पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में अधिवक्ता नीरज कुमार कश्यप (40) को गोली लग गई। दोस्तों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में काकादेव स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अधिवक्ता के भाई की तहरीर पर 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है।


 मछली मोहल्ला निवासी नीरज कश्यप अधिवक्ता हैं। इसके साथ ही मछली की आढ़त का भी काम करते हैं। शुक्रवार को उनका जन्मदिन था। देर रात करीब 12 बजे उनके 12 से अधिक मित्र भैरव घाट के पास स्थित पंपिंग स्टेशन पर बर्थडे मनाने पहुंचे। यहां शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान केक काटा गया। एक युवक ने रिवाल्वर निकाल हवा में फायर किया लेकिन वह मिस हो गया। उसने रिवाल्वर चेक करने के लिए जैसे ही नीचे की ओर किया तभी गोली चल गई जो नीरज के पेट में जा धंसी। गोली लगते ही नीरज नीचे गिर गया।


 परिजनों के अनुसार नीरज के पेट से खून निकलता देख वहां मौजूद कई दोस्त मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे रीजेंसी में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, शनिवार को बर्थडे पार्टी के दौरान गोली चलने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नीरज के भाई धीरज ने बताया कि गोली पेट से आरपार हो गई। डॉक्टरों ने इंफेक्शन की बात कही है।


 एसीपी कर्नलगंज अकमल खां ने बताया कि पार्टी के दौरान मकड़ीखेड़ा निवासी आकाश चौहान ने अवैध रिवाल्वर से फायर किया। वायलर वीडियो में साफ दिख रहा है कि विक्रम नाम के युवक ने रिवाल्वर दी थी। घायल नीरज के भाई धीरज की तहरीर पर आकाश चौहान समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विक्रम को हिरासत में ले लिया गया है। साथ में यह भी जांच की जा रही है, कि इन युवकों के पास रिवाल्वर कहां से आई है।