Friday 12 August 2022

आजमगढ़ में अब अमेरिकी झण्डा फहराने का वीडियो वायरल...


 आजमगढ़ में अब अमेरिकी झण्डा फहराने का वीडियो वायरल...


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ नगर पालिका आजमगढ़ से पश्चिम बंधे के पास बताया गया एक बिल्डिंग पर अमेरिकी का झण्डा फहराये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


 इसे खता कहेंगे या गलती फिलहाल यह जांच का विषय है। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा झण्डा का अभियान चलाया जा रहा है। 


जिसके तहत हर घर पर एक तिरंगा झण्डा फहराये जाने की उ0प्र0 सरकार द्वारा अपील भी की गयी है। इस अभियान में अब तक कहीं न कहीं उल्टे तिरंगा झण्डा फहराये जाने का मामला सामने आया है लेकिन आज का यह मामला बिल्कुल ही चौंकाने वाला है। जी! हां यह मामला नगर पालिका आजमगढ़ के पश्चिम बंधे के पास एक बिल्डिंग का है जिस पर अमेरिका का राष्ट्रीय फहराये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बता दें कि इसी तरह कल अजमतगढ़ ब्लाक परिसर में भी तिरंगा यात्रा के पूर्व हाथों में लिए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो सेशन का भी दौर चला। इसी दौरान वहां एडीओ एग्रीकल्चर पद पर तैनात एक अधिकारी द्वारा राष्ट्रध्वज को उल्टे फहराने का दृश्य किसी के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। देखते ही देखते यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो जिले में चर्चा का विषय बन गया।

आजमगढ़ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा यात्रा कार्य क्रम के तहत श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति व विश्व हिन्दू परिषद् , सघ छोटी अयोध्या सरायमीर के तत्वाधान मे 251 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।


 आजमगढ़ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा यात्रा कार्य क्रम के तहत श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति व विश्व हिन्दू परिषद् , सघ छोटी अयोध्या सरायमीर के तत्वाधान मे 251 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

आजमगढ़ सरायमीर से रवि प्रजापति की रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे हर घर तिरंगा यात्रा कार्य क्रम के तहत सरायमीर नगर पंचायत जो छोटी अयोध्या के नाम से जानी जाती है। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति व विश्व हिन्दू परिषद् , सघ छोटी अयोध्या सरायमीर के तत्वाधान मे सुबह 251 मीटर का भव्य तिरंगा यात्रा श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर से निकाली गयी।


यात्रा को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा पूरे नगर की साफ सफाई व चूनाकली कराया गया। यात्रा ठाकुर द्वारा मंदिर से प्रारम्भ होकर, ठठेरी बाजार, सब्जी मंडी, पुराना थाना, चौक, महाजनी टोला, प्राईमरी पाठशाला, मवेशी खाना, रोडवेज शिव हनुमान मंदिर, बस स्टैंड होते हुए ठाकुर द्वारा मंदिर पर आकर समाप्त हुई।


 यात्रा मे नगर वासियों संग स्कुल के बच्चे भी सम्मिलित हुये। डीजे व बाजा के द्वारा राष्ट्र भक्ति गीत संगीत प्रस्तुत किया गया, भारत माता व वन्दे मातरम् के जयकारे भी जगह जगह लगाये गये इस दौरान नगर वासियों ने अपनी स्वेच्छा से अपनी अपनी दुकाने बन्द किये रहे यात्रा देखकर जनमानस देशभक्ति के धुन मे रंगा नजर आया हर घर तिरंगा भी वितरित किया गया।


यात्रा मे नगर पंचायत सरायमीर चेयरमैन  प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव,अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के विशाल कसेरा , अभिषेक मौर्य, प्रदुम प्रजापति, हिमांशु सोनी, सूरज सेठ व विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष अनिल सेठ, अमरनाथ सेठ, सुजीत चौरसिया, श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष रामभुवन मौर्य, व्यवस्थापक अमित  चौरसिया, भाजपा के मनोज यादव, पंकज मोहन सोनकर,सुनील गौड, 


अखिलेश जायसवाल,अनुपम पाण्डेय,संदीप अस्थाना, शैलेष प्रजापति,श्री ठाकुर द्वारा श्री राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष  अशोक जायसवाल व्यवस्थापक राहुल प्रजापति , कोषाध्यक्ष दिनेश प्रजापति , उपव्यस्थापक कमलेश विश्वकर्मा ,उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ,महामंत्री विवेक जायसवाल,दुर्गेश पाण्डेय, सन्तोष जायसवाल,मानिकचन्द्र गुप्ता,राम प्रकाश यादव, विकास जायसवाल, विशाल गुप्ता, अतुल गुप्ता, सोनू गुप्ता,  मनीष यादव,गौतम शर्मा, राजू, वेद, पवन, संजय,अखिलेश विश्वकर्मा रवि,अभिषेक,शिवा,अभिषेक, सत्यम , हनी,निरंजन सोनी, रोशन जायसवाल व मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित आदि सदस्य उपस्थित रहे।



फिरोजाबाद दारोगा ने महिला सिपाही से घर में घुसकर की छेड़खानी


 फिरोजाबाद दारोगा ने महिला सिपाही से घर में घुसकर की छेड़खानी



फिरोजाबाद आमतौर पर महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ किस्से रोजाना सुनने को मिल जाते हैं। यूपी के फिरोजाबाद जिले से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां महिला से छेड़खानी तो जरूर हुई लेकिन छेड़छाड़ करने वाला कोई और नहीं यूपी पुलिस का एक दारोगा था। दारोगा ने अपने ही विभाग की महिला से शर्मनाक हरकत कर डाली। महिला सिपाही ने दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके साथ ही महिला सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।



दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे जेल भेजा जाएगा। मामला जिले के रसूलपुर का है। यहां तैनात महिला कांस्टेबल के साथ एटा के दारोगा ने छेड़खानी कर दी। जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल थाना रसूलपुर में थाने से कुछ ही दूरी पर वह एक मकान में किराए पर अकेली रहती है। एटा के अलीगंज थाने में तैनात दरोगा इरफान अहमद बुधवार शाम करीब उसके कमरे पर आया। आरोप है कि महिला घर में अकेली थी।


महिला सिपाही ने आने का कारण पूछा तो दरोगा ने बताया कि वह काम से आया था। इसलिए मिलने आ गया। दरोगा के आने पर महिला सिपाही ने कमरे के बाहर दरवाजे के सामने कुर्सी डाल दी। जिस पर दरोगा बैठ गया। दरोगा को पीने के लिए पानी भी दिया। वह उससे बातचीत करने लगा। महिला सिपाही ने उपनिरीक्षक से कहा कि उसे ड्यूटी पर जाना है। उसका फोन आ रहा है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि दरोगा खड़ा हुआ और चलते-चलते बदतमीजी करने के साथ ही छेड़छाड़ कर दी। दरोगा ने विरोध पर गालियां दी।


 धक्का-मुक्की के बाद वह कमरे से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया।

आजमगढ़ जहानागंज ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश अग्रिम आदेश तक अगस्त माह का वेतन रोका


 आजमगढ़ जहानागंज ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

अग्रिम आदेश तक अगस्त माह का वेतन रोका


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जहानागंज के ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन दिन के अंदर एनसीआर की प्रति उपलब्ध कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके द्वारा आज तक प्राथमिकी दर्ज न कराए जाने के कारण उनका अगस्त माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है।

डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि 27 जून को सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड पल्हना को निर्देश दिया गया था कि ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक कुमार सिंह जो वर्तमान में विकास खंड जहानागंज में कार्यरत हैं, इनके द्वारा ग्राम पंचायत भोजपुर का चार्ज प्रियम गुप्ता को आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके कारण जांच प्रक्रिया बाधित है। अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने के कारण अशोक कुमार सिंह के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड पल्हना को निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके सहायक विकास अधिकारी ने अशोक कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया जो उदासीनता की पहचान है।

जानकारी के मुताबिक  डीपीआरओ ने निर्देश दिया कि अशोक सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी विकास खंड जहानागंज के विरुद्ध संबंधित थाने में ग्राम पंचायत भोजपुर का अभिलेख चार्ज में न देने के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही तीन दिन के अंदर एनसीआर की कॉपी मांगी है। वहीं आज तक प्राथमिकी दर्ज न कराए जाने के कारण उनका वेतन माह अगस्त का अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध किया है।

बलिया में महावीरी झंडा जुलूस से खींचकर युवक की हत्या चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, एक अन्य घायल


 बलिया में महावीरी झंडा जुलूस से खींचकर युवक की हत्या


चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, एक अन्य घायल



उत्तर प्रदेश बलिया में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान गुरुवार की रात दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। दुबहड़ के नगवां निवासी 20 वर्षीय लखन की युवकों ने जुलूस के दौरान गली में खींचकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।



बताया जाता है कि चौक-लोहापट्टी मार्ग पर एक जुलूस गुजर रहा था। इसी बीच लखन से कुछ युवकों का विवाद हो गया। इसके बाद युवक लखन को एक गली में खींचकर ले गये और उसे मारने पीटने के साथ ही उसपर चाकू से हमला कर दिया। उसे बचाने में शहर कोतवाली के मीन बाजार का निवासी विजय सोनी भी घायल हो गया। उसे भी चाकू लगा है।



घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जुलूस के साथ चल रहे पुलिस वालों को जानकारी हुई तो घायल लखन को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी होते ही एसपी राजकरन नय्यर जिला अस्पताल पहुंच गये। मृतक के गांव-घर के लोग भी अस्पताल में आ गये। एसपी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक किसी कमेटी का सदस्य नहीं था।