Saturday 8 June 2024

आजमगढ़ सरायमीर शादी में हुआ ऐसा विवाद, बंधक बनाई गई पूरी बरात जानें- लड़की पक्ष क्यों हुआ नाराज, पहुंची पुलिस


 आजमगढ़ सरायमीर शादी में हुआ ऐसा विवाद, बंधक बनाई गई पूरी बरात


जानें- लड़की पक्ष क्यों हुआ नाराज, पहुंची पुलिस



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के दरिखा शेख अहमद गांव निवासी लाल चंद के पुत्र रमेश कुमार की बरात शुक्रवार की रात को सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर गई थी। नकली जेवर चढ़ाने की बात को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले का सुलह कराया, तब जाकर दुल्हन की विदाई हुई। 


शुक्रवार की रात बखरा गांव निवासी स्व. महेंद्र के घर बरात आई थी। बरात के परछन की रस्म पूरी हुई। उसके बाद खाना खाने के बाद जय माल और फिर शादी की रस्म पूरी हुई। सिंदूर दान होने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने गहना दिखाने की बात कही। आरोप है कि पहले तो लड़का पक्ष गहना दिखाने को तैयार नहीं थे, जिद करने पर गहना दिखाया तो लड़की पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सारा जेवर नकली है। घरातियों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। बरातियों के बंधक बनाए जाने की सूचना पर शनिवार सुबह सरायमीर थाने के अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव, सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव पुलिस बल के साथ बखरा गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद सुलह समझौता कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई।

आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा एक फंदे से लटका तो दूसरा रेलवे ट्रैक पर मिला बेहोश हत्या, आत्महत्या में उलझी कहानी, पुलिस जांच में जुटी दूसरे व्यक्ति के होश में आने पर ही उठेगा घटना के रहस्य से पर्दा


 आजमगढ़ निजामाबाद फरिहा एक फंदे से लटका तो दूसरा रेलवे ट्रैक पर मिला बेहोश



हत्या, आत्महत्या में उलझी कहानी, पुलिस जांच में जुटी


दूसरे व्यक्ति के होश में आने पर ही उठेगा घटना के रहस्य से पर्दा



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे स्टेशन से पश्चिम आउटर सिग्नल के समीप भीटे पर आज शनिवार की भोर में 62 वर्षीय अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से घुटने के बल लटका हुआ शव पाया गया, वहीं कूछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक अन्य व्यक्ति बेहोशी हालत में पाया गया। घटना को लेकर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है। 


मृतक दिल्ली में रहकर दर्जी का काम करता था। जानकारी के अनुसार तिलकधारी उम्र 62 वर्ष पुत्र बद्री निवासी ग्राम मारूफपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ का शव आज शनिवार की भोर में फरिहा रेलवे स्टेशन से पश्चिम आउटर सिग्नल के समीप भीटे पर घुटने के बल पेड़ से लटका हुआ पाया गया। वहीं कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर कैलाश पुत्र सहदेव बेहोशी हालत में मिला।


 स्थानीय लोगों के अनुसार बीती रात मृतक और कैलाश एक साथ रेलवे ट्रैक के आस-पास दिखाई दिये। दोनों लोगों का पैंट शर्ट एक ही कलर का है। मृतक की हत्या कर उसे फांसी का रूप दिया गया है। कैलाश को होश आने पर ही स्पष्ट होगा कि मृतक की मौत कब और कैसे और किस हालत में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही फरिहा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 


बताते चलें कि 6 जून 2024 की रात 12 बजे के आसपास छोटे भाई अरविंद और मृतक तिलकधारी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। छोटा भाई ने नशे की हालत में तिलकधारी को मारा पीटा और मृतक तभी से घर से निकल गया था। मृतक के पास चार पुत्र हैं चारो अलग-अलग शहरों में रहकर कमाते हैं। जबकि छोटा लड़का उनके साथ दिल्ली में ही रहकर सिलाई का कार्य करता था।

लखनऊ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट कहा भीषण गर्मी का सामना करने के लिए रहें तैयार जानिए कब तक मिलेगी इस भीषण गर्मी से निजात


 लखनऊ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


कहा भीषण गर्मी का सामना करने के लिए रहें तैयार


जानिए कब तक मिलेगी इस भीषण गर्मी से निजात



उत्तर प्रदेश, लखनऊ प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। आंधी-बारिश में पांच डिग्री तक गिरा दिन का पारा शुक्रवार को 4 डिग्री तक बढ़ गया। वहीं रात के पारे ने भी तेजी दिखाई है और ज्यादातर हिस्सों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज हुई है। बाराबंकी में दिन का तापमान बृहस्पतिवार को 38 डिग्री था, जो शुक्रवार को बढ़कर 42 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने चेताया है कि भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। एक सप्ताह तक गर्मी, लू के हालात प्रदेश में बने रहेंगे।


 वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप भी बना रह सकता है। मौसम 13 जून 2024 तक शुष्क रहने के आसार है। प्रदेश में इन दिनों में लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर और आसपास के इलाकों के लिए लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, रायबरेली, हाथरस, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।