Monday 28 November 2022

आजमगढ़ अतरौलिया और कप्तानगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 5 का तबादला घनश्याम यादव थाना जहानगंज से भेजे गए क्राइम ब्रांच


 आजमगढ़ अतरौलिया और कप्तानगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, 5 का तबादला


घनश्याम यादव थाना जहानगंज से भेजे गए क्राइम ब्रांच



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जहां दो थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया, वहीं पांच अन्य थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया।


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के आदेश के अनुसार नदीम अहमद फरीदी प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया थाना से पुलिस लाइन, संजय कुमार थानाध्यक्ष कप्तानगंज से पुलिस लाइन,


 यशवंत सिंह अपराध निरीक्षक अतरौलिया से क्राइम ब्रांच, प्रमेंद्र कुमार सिंह निरीक्षक अपराध जहानागंज से निरीक्षक अपराध अतरौलिया, उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना अध्यक्ष जहानागंज, राजेश कुमार निरीक्षक अपराध कोतवाली से निरीक्षक अपराध कप्तानगंज, महेंद्र कुमार यादव थाना जीयनपुर से निरीक्षक अपराध अहरौला, घनश्याम यादव थाना जहानागंज से क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आजमगढ़ महाराजगंज देर रात में न्याय के लिए थाने पहुंची विधवा महिला सिपाही ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप


 आजमगढ़ महाराजगंज देर रात में न्याय के लिए थाने पहुंची विधवा महिला सिपाही


ससुराल वालों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरखपुरा खास निवासी विवाहिता ने अपनी सास, ससुर और देवर के खिलाफ तहरीर दी है। महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।


महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह की शादी 2011 में संतोष सिंह पुत्र अशोक सिंह के साथ हुई थी। पति-पत्नी दोनों पुलिस विभाग में महाराजगंज जिले में कार्यरत थे। दीपावली से दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर 2022 को संतोष सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


कांस्टेबल प्रियंका सिंह अपने ससुराल हरखपुरा खास में रह रही थी। प्रियंका सिंह का आरोप है कि 26 नवंबर को मेरे सास, ससुर और देवर ने मुझे मारा पीटा तथा मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह ने किसी दूसरे के मोबाइल से सूचना अपने माता-पिता को दिया। इसके बाद परिवारवालों ने 112 नंबर को फोन किया। देर रात को पीड़ित प्रियंका सिंह ने थाने में अपने सास-ससुर तथा देवर के खिलाफ तहरीर दी। 


इस संबंध में थाना प्रभारी कमलाकांत वर्मा ने बताया कि प्रियंका सिंह की तरफ से प्रार्थना पत्र मिला है। प्रकरण की विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

कन्नौज 10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार घर में बिलख रहे बच्चे, पति थाने के लगा रहा चक्कर


  कन्नौज 10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार


घर में बिलख रहे बच्चे, पति थाने के लगा रहा चक्कर



कन्नौज जिले में प्यार में दिवानी हुई 10 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पल्लेदार पति थाने के चक्कर काट रहा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की है। वहीं घर में उसके नौ बच्चे बिलख रहे है। जबकि एक दुधमुंहा बच्चे को वह साथ ले गई। जानकारी के अनुसार तालग्राम थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर्वा गांव निवासी पल्लेदार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके 10 बच्चे हैं। एक माह पूर्व पत्नी सिकंदरपुर बैंक से रुपया निकालने गई थी। इस दौरान वह अपने साथ पांच वर्षीय बच्चे और आठ माह के बच्चे को साथ लेकर गई थी। रुपये निकालेन के बाद पांच वर्षीय बेटे को बैंक में छोड़ गई। जबकि प्रेमी के साथ आठ माह के बच्चे को लेकर फरार हो गई।


 काफी प्रयास के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल रहा। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा।