Saturday 12 March 2022

उत्तर प्रदेश गाजीपुर की एक समेत तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का चेन व लाकेट बरामद किया।


 गाजीपुर की एक समेत तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का चेन व लाकेट बरामद किया।



आजमगढ़ : 11.03.22 को वादिनी रीता यादव पत्नी गुलाब यादव नि0 गांधीनगर लक्षिरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-87/2022 धारा 379 भादवि0 बनाम 03 महिलाएं अज्ञात पंजीकृत किया गया था।



 दिनांक 12.3.2022 को म0उ0नि0 लक्ष्मी शुक्ला मय उ0नि0 विनय दूबे हमराह म0कां0 पूजा दूबे के द्वारा बिलरिया की चुंगी मजार गेट के पास से मु0अ0सं0 87/22 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित 03 महिलाओं 1. नीतू पत्नी फूलबदन निवासी कागभार तेनुआ थाना बिलरियागंज 2- पूजा पत्नी सत्येन्द्र निवासी ग्राम जहूराबाद थाना ब़ड़ेसर जनपद गाजीपुर, 3- बिन्दू पत्नी शम्भू निवासी कागभार तेनुआ थाना बिलरियागंज को पकड़ा गया।




 बिन्दू उपरोक्त के पास 500 रू, नीतू उपरोक्त के पास एक अदद पीली धातू की चेन (सोने की ) तथा पूजा उपरोक्त के पास 01 अदद लाकेट बरामद हुआ। जिन्हें कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया।

उत्तर प्रदेश करहल में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने की तैयारी


  उत्तर प्रदेश करहल में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने की तैयारी


एसडीएम ने जारी की चेतावनी




मैनपुरी यूपी विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को एसडीएम आरएन वर्मा ने दल बल के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।





एसडीएम आरएन वर्मा शनिवार को पुलिसबल के साथ कस्बे में पहुंचे, यहां उन्होंने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी प्रकार से अतिक्रमण ना किया जाए। अतिक्रमण करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के चलते नगर में आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।





 दुर्घटना की संभावना बढ़ रही है। होली का त्योहार नजदीक है। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले लोगों को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटा लेने के चेतावनी दी। साथ ही कहा कि यदि नहीं माने तो महाबली के साथ पुलिस अतिक्रमण हटवाने का कार्य करेगी। 




तब जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि हथठेले वाले भी अतिक्रमण न बढ़ाएं। सड़क पर हथ ठेले नहीं लगाए जाएंगे। जहां सड़क किनारे जगह खाली रहे वहीं हथठेले लगाए जाएं।



 एसडीएम ने नगर पंचायत को भी निर्देश दिए हैं कि वे नगर पंचायत कर्मी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाएं। जो लोग नहीं मान रहें है उनका चालान किया जाए।

आजमगढ़ स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन 21 से 27 मार्च तक जनपद के 5588 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर होगा, डीएम ने दिया तैयारी का निर्देश।


 आजमगढ़ स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन 21 से 27 मार्च तक जनपद के 5588 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर होगा, डीएम ने दिया तैयारी का निर्देश।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने आज पोषण अभियान के अन्तर्गत बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि ” स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा ” हेतु जनपद आजमगढ़ में पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण विषय पर जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाते हुये बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु व्यवहार परिवर्तन करते हुये पोषण अभियान को जन आन्दोलन बनाने की दिशा में एक कार्यक्रम स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन दिनांक 21 मार्च से 27 मार्च 2022 तक जनपद के कुल 5588 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आयोजित किया जायेगा। 



जिसमे 0-6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं लम्बाई, उचाई की माप लेते हुये उनके पोषण एवं स्वास्थ्य स्तर की जांच की जायेगी। बच्चों के वजन एवं लम्बाई, उंचाई लेने को समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वृद्धि निगरानी यन्त्र यथा स्टेडियो मीटर, इन्फैन्टोमीटर, इन्फैन्ट वेईंग मशीन उपलब्ध है।




 उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2022 के पूर्व इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में समुदाय में अधिक से अधिक प्रचार- प्रसार किया जाये, जिससे की 0-6 वर्ष के बच्चों के माता- पिता एवं अभिभावक भी प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग कर सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामपंचायत अधिकारी को लक्ष्य दिया गया है कि 20 मार्च तक अपनी- अपनी ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क कर बच्चों का पंजीकरण पोषण ट्रैकर पर कराया जाये। 




आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री/सहायिका, ग्रामप्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं आशा भी अभिभावकों के एन्ड्राईड मोबाइल पर पोषण ट्रैकर डाउनलोड कराते हुये अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करायेगे। 




प्रत्येक ब्लाक में उक्त प्रतिस्पर्धा हेतु पांच आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श केन्द्र के रूप में चिन्हित किया जायेगा । दिनांक 27 मार्च 2022 को ब्लाक स्तर पर इस प्रतियोगिता में जिन परिवारों के बच्चे सबसे ज्यादा स्वस्थ पाये जायेगे, उनमें से प्रत्येक ग्राम से एक बच्चे को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। दिनांक 28 मार्च 2022 को प्रत्येक ब्लाक से एक चयनित सबसे स्वस्थ बच्चे को जनपद स्तर पर भी पुरस्कृत किया जायेगा। 



पोषण ट्रैकर ऐप डाउनलोड करने एवं बच्चों के पंजीकरण करने हेतु प्ले स्टोर से पोषण ट्रैकर ऐप- स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा (21 मार्च से 27 मार्च ) माता/पिता/अभिभावक-मोबाइल नम्बर- ओटीपी-एम पिन में भरना-माता, पिता/अभिभावक का नाम-बच्चे की

जन्मतिथि-राज्य-जिला-ग्रामीण/ शहरी-ब्लाक का नाम-सहमत- सबमिट करने के पश्चात् पंजीकरण हो जायेगा। 





दिनांक 20 मार्च तक पूर्ण करा लें, 21 मार्च 2022 से प्रतियोगिता आरम्भ होगी।

आजमगढ़ दीवानी कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में 24599 मुकदमों का सुलह समझौते व जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण किया गया।


 आजमगढ़ दीवानी कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत में 24599 मुकदमों का सुलह समझौते व जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण किया गया।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीवानी न्यायालय  में शनिवार को जानकारी के अनुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 24599 मुकदमों का सुलह समझौते तथा जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर निस्तारण किया गया।



 इससे पूर्व दीवानी न्यायालय की हाल ऑफ जस्टिस में जिला जज दिनेश चंद तथा प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालता प्रसाद ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत की विधिवत शुरुआत की।



इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है।इस लोक अदालत में जिला जज दिनेश चन्द ने कुल 36 मुकदमे तथा प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालता प्रसाद ने 67 मुकदमों का निस्तारण किया।



वही मोटर दुर्घटना न्यायाधिकरण में मोटर दुर्घटना से संबंधित कुल 30 मुकदमों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत सरोज ने कुल 1412 मुकदमों का निस्तारण कर 78800 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किया।




ए सी जे एम कोर्ट नम्बर दस अशोक कुमार सिंह ने 1100 मुकदमों का निस्तारण किया।



ए सी जे एम कोर्ट नम्बर 11अनुपम दूबे ने 1437 वादों का निस्तारण करते हुए 209000 रुपये जुर्माना लगाया।



फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन देवेन्द्र प्रताप सिंह ने 785 मुकदमों का निस्तारण कर के लगभग 97000 रुपये जुर्माना वसूला।




वहीं विभिन्न बैंकों के एन पी ए खातों से सम्बंधित प्री लिटिगेशन मुकदमे में 726मुकदमों का निस्तारण करते हुए 39744181 रुपए का समझौता किया गया।

मऊ विधायक बनते ही अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें।


 मऊ विधायक बनते ही अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें।




उत्तर प्रदेश मऊ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ रहीं है।



 हेट स्पीच के मामले में चार धाराएं और बढ़ाई गई है। जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2022 को थाना कोतवाली के अंतर्गत पहाड़पुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी ने बयान दिया था कि उनकी अखिलेश यादव से बात हो गई है और सरकार बनने के बाद अधिकारियों के 6 महीने तक ट्रांसफर रोक दिए जाएंगे और उनका हिसाब-किताब किया जाएगा। 




इस मामले में चुनाव आयोग ने संज्ञान में लेते हुए उनके ऊपर 24 घंटे का प्रचार में रोक लगाने के साथ ही कोतवाली में उनके ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया था। उस समय दो धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे चुनाव जीतने के साथ ही उन पर अलग से और 4 धाराएं बढ़ा दी गई है। 



फिलहाल चुनाव तो अब्बास जीत गए लेकिन सरकार उनकी नहीं बनी। इसके साथ ही उनके सुर बदल गए और मीडिया पर ही उनके बयान के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते वह नजर आ रहे हैं।




 हेट स्पीच मामले में 3 मार्च 2022 की रात में कोतवाली पुलिस ने अब्बास अंसारी पर 171 एच और 506 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। 



अब चार और धाराएं 186, 189, 153ए और 120बी बढ़ाई गईं हैं।

बिजनौर सपा प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी की हत्या कर शव जमीन में गाड़ा


 बिजनौर सपा प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी की हत्या कर शव जमीन में गाड़ा



उत्तर प्रदेश बिजनौर कुछ दिनों से लापता चल रहे सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी के शव पुलिस ने बरामद किए हैं।





 हत्या करने के बाद उनके शव एक मकान में गाड़ दिए गए थे। जिस मकान में शव मिले, वह मकान सपा नेता की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक महिला का है।




जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार उक्त महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। शिवलोक कालोनी निवासी राजेश अग्रवाल समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव थे। उनकी पत्नी बबली का शक्ति चौक पर ब्यूटी पार्लर है।



 पार्लर में कई लड़कियां भी काम करती हैं। 28 फरवरी को राजेश और उसकी पत्नी बबली अचानक लापता हो गए। दंपती को कोई औलाद नहीं है, इसलिए उनके बारे में कई दिनों तक किसी को कुछ पता नहीं चला। करीब एक हफ्ते बाद लगातार मोबाइल बंद रहने से राजेश के रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को बबली का भाई कुछ सपा पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिला और किसी अनहोनी की आशंका जताई।




 इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी। पुलिस शुक्रवार रात ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली गांव हमीरपुर निवासी रूमा तक पहुंची। शक होने पर उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दंपती की हत्या कर दी है और शवों को हमीरपुर में अपने घर के अंदर गड्ढा खोदकर दबा दिया है। बाद में पुलिस ने शवों को जमीन से बाहर निकाला।




 मां-बेटे के अलावा दो अन्य हत्यारोपितों को भी पकड़ लिया गया है। ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली रूमा के पति की काफी पहले मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि रूमा के घर का खर्च पार्लर से ही चल रहा था। रूमा का दंपती के घर भी आना-जाना था। रूमा की नजर दंपती की प्रापर्टी पर थी। उसे लगा कि दंपती की हत्या कर दी जाए तो किसी को पता नहीं चलेगा और उनके मकान और पार्लर पर आसानी से कब्जा कर लिया जाएगा। 





राजेश अग्रवाल पुत्र चंद्रशेखर अग्रवाल मूल रूप से अलीगढ़ के कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले थे। 20 साल पूर्व उन्होंने अपने परिवार से संबंध तोड़ दिए थे। पत्नी और बेटे बेटी को छोड़कर बिजनौर आकर बस गए थे।




 गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी बबली उर्फ बबीता से शादी कर ली थी बताया जा रहा है कि पत्नी प्रोफेसर और बेटा विदेश में नौकरी करता है।

लखनऊ खराब प्रदर्शन के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने मीडिया पर उतारा गुस्सा।

 

लखनऊ खराब प्रदर्शन के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने मीडिया पर उतारा गुस्सा।



बसपा प्रवक्ताओं को जारी किया निर्देश।



लखनऊ उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम जारी होने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खराब प्रदर्शन के बाद प्रमुख मायावती ने मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है। 




जानकारी के अनुसार उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी का कोई भी प्रवक्ता टीवी डिबेट में शामिल नहीं होगा।



मायावती ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, यूपी विधानसभा आम चुनाव के दौरान मीडिया द्वारा अपने आकाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपना कर अम्बेडकरवादी बीएसपी मूवमेन्ट को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है वह किसी से भी छिपा नहीं है। 




इस हालत में पार्टी प्रवक्ताओं को भी नई जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने आगे ट्वीट किया, पार्टी के सभी प्रवक्ता सुधीन्द्र भदौरिया, धर्मवीर चौधरी, डॉ. एमएच खान, फैजान खान व सीमा कुशवाहा अब टीवी डिबेट आदि कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे। 




गुरुवार को जारी हुए चुनाव परिणामों में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटों पर जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर पहुंची सपा ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रदर्शन बहुत खराब हो गया है। बसपा को सिर्फ एक सीट पर जीत मिल सकी है।

पीलीभीत भाजपा की बड़ी कार्रवाई, आठ नेताओं को पदों से हटाया, जानें वजह


 पीलीभीत भाजपा की बड़ी कार्रवाई, आठ नेताओं को पदों से हटाया, जानें वजह



पीलीभीत उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव और मतगणना संपन्न होने के बाद भाजपा ने आठ पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त कर बड़ा संदेश दिया है।




जानकारी के अनुसार  भाजपा के इस एक्शन से पार्टी के संगठन में खलबली मच गई है। दरअसल जिन लोगों को दायित्व मुक्त किया गया है, वे वर्तमान में पदाधिकारी हैं। सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहने का आरोप है।




भाजपा में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पत्र जारी कर बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अशोक राजा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, तुलाराम लोधी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रुपेश गंगवार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह, जिला मंत्री मुन्नू कश्यप, जिला महामंत्री लेखराज भारती और अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवेश भारती को दायित्व मुक्त कर दिया है।





कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्यों पर हुए एक्शन के बाद संगठन से जुड़े लोगों में अनुशासन को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ पदाधिकारी और रडार पर हैं। वहीं कुछ लोगों ने संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष पहले ही पहुंच कर अपना पक्ष रख कर अपनी स्थिति साफ कर दी है। 



भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्णय का पत्र हमें प्राप्त हो गया है। सभी आठ लोगों को दायित्व मुक्त कर दिया गया है।



जिन लोगों को संगठन में दायित्व मुक्त किया गया है। उनमें कुछ ऐसे हैं जो विस चुनाव में अपने लिए टिकट मांग रहे थे। पर उन्हें तवज्जों नहीं दी गई। इसके बाद वे चुनावी गतिविधियों से दूर रहे। एक पदाधिकारी ने तो बकायदा चुनाव तक लड़ा। इस मामले में मतगणना के बाद जब पूरा मामला ऊपर पहुंचा तो पदाधिकारियों ने एक्शन लेने में देर नहीं की।