Tuesday 13 September 2022

आजमगढ़ ग्राम विकास अधिकारी संघ के रमेश सिंह पुनः बनाए गए संरक्षक और दुर्गा प्रसाद राय अध्यक्ष


 आजमगढ़ ग्राम विकास अधिकारी संघ के रमेश सिंह पुनः बनाए गए संरक्षक और दुर्गा प्रसाद राय अध्यक्ष


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक विकास खण्ड पल्हनी के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में रमेश सिंह को संरक्षक, दुर्गा प्रसाद राय को अध्यक्ष, अखिलेश सिंह पदेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष सिंह महामंत्री, कविता वर्मा, यशवंत कुमार, मनोज यादव, विंध्यवासिनी उपाध्याय को उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा प्रांतीय प्रतिनिधि एवं नवनीत यादव, हेमंत श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, प्रदीप उपाध्याय कोषाध्यक्ष एवं रामसिंह ऑडिटर चुने गए।


 वहीं संगठन मंत्री विनीत राय सदर, महेश खरवार फूलपुर, संतोष यादव बूढ़नपुर, रितेश सिंह मेंहनगर, बृजेश राव, आनंद सरोज निजामाबाद, विनोद सरोज मार्टिनगंज, चंद्र प्रजापति लालगंज बनाए गए। नागेंद्र प्रताप सिंह और सत्य प्रकाश सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया।


 बैठक का संचालन मनोज कुमार यादव ने किया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक रमेश सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आजमगढ़ मार्टिनगंज समाज सेवी स्व0ओम प्रकाश मिश्र की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 17 सितंबर को


 आजमगढ़ मार्टिनगंज समाज सेवी स्व0ओम प्रकाश मिश्र की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 17 सितंबर को 


आजमगढ़ मार्टिनगंज से विवेकानन्द पांडेय की रिपोर्ट।


आजमगढ़ मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के फूलेश स्थित प्रकाश हास्पिटल की तरफ से क्षेत्र के जाने माने समाज सेवी स्व0 ओम प्रकाश मिश्र की 12 वीं पुण्यतिथि पर 17 सितंबर दिन शनिवार को एक बृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।


 इस अवसर पर प्रकाश हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर मनीष पांडे ने बताया कि शिविर में क्षेत्र के मरीजों का जो बाहर इलाज कराने में असमर्थ हैं उनका इलाज व जांच मुफ्त किया जाएगा

इस अवसर पर मरीजों का ईसीजी, गुर्दे की जांच व लीवर की जांच, हृदय की जांच, शुगर की जांच, रक्त की जांच व अन्य जांच जैसे आंख की जांच एवं आंख के  मरीजों को जिनको चश्मे की आवश्यकता होगी उन्हें चश्मा भी मुफ्त में दिया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रकाश हॉस्पिटल फूलेश में किया जायेगा। 


इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अमित चौधरी डॉक्टर सचिन गिरी डॉ नलिनी मिश्रा डॉ विपिन चौधरी डॉक्टर नेहा वर्मा डॉ अनुराग तिवारी डॉ वैभव राज डॉक्टर डीबी सिंह डॉ अभय प्रताप सिंह आदि चिकित्सकों के द्बारा परामर्श एवं जांच की जाएगी।

इटावा हेड कांस्टेबल ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट 6 जुलाई को होनी थी शादी, दूसरी लड़की से करता है प्रेम


 इटावा हेड कांस्टेबल ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट


6 जुलाई को होनी थी शादी, दूसरी लड़की से करता है प्रेम



उत्तर प्रदेश इटावा जिले में महिला की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। सशस्त्र सीमा बल में तैनात हेड कांस्टेबल ने मंगेतर अर्चना की हत्या कर दी। यह घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अंतर्गत लायन सफारी के पास की है। हत्यारोपी नीलेश जाटव अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। बताया जा रहा है कि नीलेश ने अर्चना को बातचीत करने के लिए बुलाया था, उसके बाद हत्या करके भाग गया। 6 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी।



घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एसएसपी जयप्रकाश के निर्देशन में एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, सिविल लाइन पुलिस ने घटना के महज चंद घंटों के अंदर ही हत्यारोपी नीलेश जाटव गिरफ्तार कर लिया है। नीलेश जाटव किसी और लकड़ी से शादी करना चाहता था। परिजनों के दबाव में शादी तय की थी। बताया जा रहा है कि नीलेश शादी के लिये अपनी मंगेतर के पिता से साढ़े सात लाख रुपये ले चुका था। मृतका के पिता यूपी पुलिस में बरेली में तैनात हैं।

आजमगढ़ नीट के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगी सरायमीर वेलफेयर सोसायटी 21 सितम्बर की शाम आयोजित होगा सम्मान समारोह


 आजमगढ़ नीट के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेगी सरायमीर वेलफेयर सोसायटी


21 सितम्बर की शाम आयोजित होगा सम्मान समारोह


आजमगढ़ सरायमीर वेलफेयर सोसाइटी ने 21 सितम्बर को सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में नीट पास करने वाले जिले के मेधावी छात्रों को बिना भेदभाव सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सोसायटी के डा0 अबुल कलाम ने बताया कि आजमगढ़ के करीब डेढ़ दर्जन मेधावी छात्रों ने अपनी मेहनत के बलबूते नीट क्वालीफाई करके जिस तरह जिले का नाम रोशन किया है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी हौसला आफजाई करें।


 उन्होंने बताया कि सरायमीर के खरेवां मोड़ पर सोसायटी की तरफ से छात्रों के लिए कोचिंग की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें इच्छुक छात्र कोचिंग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त सम्मान समारोह में ऐसे छात्रों जिन्होंने 600 से अधिक नम्बर प्राप्त किये हैं उन्हें प्रोत्साहन हेतु ट्राफी, किताब व अन्य पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। ऐसी स्थिति में नीट पास करने वाले मेधावी जिन्होने 600 से अधिक नम्बर प्राप्त किये हैं मोबाइल नम्बर 8858585058 पर संपर्क करके अपना विवरण दर्ज करा सकते हैं।

आजमगढ़ घर के अंदर बेहोश मिली 2 महिलाएं अस्पताल में कराया भर्ती, एक की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज रेफर


 आजमगढ़ घर के अंदर बेहोश मिली 2 महिलाएं


अस्पताल में कराया भर्ती, एक की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज रेफर


आजमगढ़ शहर के कालीनगंज मुहल्ले में दो महिलाएं बेहोश हालत में मिली, स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के लोगों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीनगंज मुहल्ले में निवासी तारा और सुमन नाम की दो महिलाएं घर के अंदर बेहोश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय निवासी लोगों के मुताबिक कालीनगंज मुहल्ले में देर शाम दो लोग इन महिलाओं के घर घुसे और कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया, बेहोश होने के बाद लूटपाट कर चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों ने महिलाओं के सोने की चैन और आभूषण भी लूट लिए हैं। स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां तारा की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


 हालांकि अभी इस मामले में पुलिस भी इसलिए बोलने की स्थिति में नहीं है कि दोनों महिलाएं बेहोश हैं। पुलिस महिलाओं के होश में आने का इंतजार कर रही है, जिससे मामले का खुलासा किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।