Wednesday 20 April 2022

मुलायम सिंह के समधी सहित 12 लोगों की गिरफ्तारी के वारंट जारी


 मुलायम सिंह के समधी सहित 12 लोगों की गिरफ्तारी के वारंट जारी



फिरोजाबाद में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। न्यायालय ने आरोपियों को 25 अप्रैल तक गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। 



न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। मामला थाना लाइनपार क्षेत्र का है। सितंबर 2018 में नगला विष्णु निवासी वीरेंद्र पुत्र किशन स्वरूप ने शिकोहाबाद के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू सहित 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें तीन लोगों के नाम हटा दिए गए थे।



मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की विवेचना कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इस मामले में पूर्व चेयरमैन सहित अन्य लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया था। न्यायालय के नए नियम के तहत स्टे अवधि छह माह तक मान्य है। स्टे अवधि समाप्त होने के साथ ही सीजेएम न्यायालय ने आरोपियों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं आने के कारण न्यायालय ने पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू, बनवारी लाल, जलदेवी, राजबहादुर, बेबी, सरोज देवी, ओंकार सिंह समेत 12 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश के 34 इंस्पेक्टर का हुआ प्रमोशन, बने डीएसपी, देखें लिस्ट


 उत्तर प्रदेश के 34 इंस्पेक्टर का हुआ प्रमोशन, बने डीएसपी, देखें लिस्ट



लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जहां एक ओर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने और अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही के प्रयास किए जा रहे हैं। वही पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों को भी समय से पदोन्नतियां दी जा रही है। 



अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात 34 अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है।




प्रदेश के जिन 34 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है, उनके नाम - विजय प्रताप यादव, सुधा चौधरी, संजय कुमार सिंह, उमेश चन्द्र भट्ट, अनिल कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, तेजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार, नरसिंह नारायन सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रभा सिंह, रमेश, जसपाल सिंह पवार, भुवनेश्वर पाण्डेय, अल्पना घोष, मंजू शुक्ला, राजकुमार सिंह यादव, राकेश कुमार सिसौदिया, राजीव सिरोही, संजीव कुमार, रंजन कुमार शर्मा, धर्मराज यादव, अंजना वर्मा, दिनेश कुमार पाठक, सतीश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, ऋषि कान्त शुक्ला, परशुराम त्रिपाठी, सुजीत कुमार दुबे, रवीन्द्र नाथ राय, विनोद कुमार यादव, अवनीश कुमार गौतम एवं सुजीत कुमार राय है।