Tuesday 1 March 2022

आजमगढ़ यूक्रेन से स्वदेश लौंटी श्रेया व रेनू यादव।


 आजमगढ़ यूक्रेन से स्वदेश लौंटी श्रेया व रेनू यादव।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव निवासी डाक्टर नरेंद्र यादव की पुत्री श्रेया यादव मंगलवार की सुबह आठ बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई।




जानकारी के अनुसार  एमबीबीएस चौथे वर्ष की छात्रा श्रेया यादव के पिता नरेंद्र ने बताया कि इंडिगो एयरलाइन से मुंबई पहुंचने के बाद वहां रहने वाले रिश्तेदार के घर पर श्रेया ठहरी है। 




रेल का टिकट मिलने पर घर लौटेगी। पिता के साथ माता डाक्टर रीता यादव ने पुत्री के स्वदेश लौट आने पर खुशी का इजहार किया।




सगड़ी तहसील के खतीबपुर गांव की रहने वाली रेनू यादव मंगलवार को सुबह मुंबई पहुंचने के बाद दोपहर एक बजे दिल्ली पहुंच गई। वहां से वाराणसी के लिए शाम सात बजे फ्लाइट थी।




 परिवार के लोग रेनू के भारत पहुंचने की खबर से काफी खुश दिखे। रेनू यादव ओडिशा नेशनल मेडिकल कालेज में पढ़ाई के लिए चार वर्ष पहले यूक्रेन गई थी। रेनू के भाई सत्यशील यादव ने बताया कि आजमगढ़ की दो छात्राएं रेनू यादव और श्रेया मंगलवार को मुंबई पहुंच गई। 



चेवार पश्चिम गांव निवासी बैंगेश्वर सिंह के पिता अरविद सिंह ने बताया कि बेटा बैंगेश्वर सिंह अभी रोमानिया हवाई अड्डा पर है।फ्लाइट का इंतजार कर रहा है। फिलहाल वहां पर रहने व खाने की व्यवस्था फ्री है। 



शाम को प्लेन बता रहा था। हो सकता है कि शाम तक दिल्ली आ जाए। वहां का नेटवर्क खराब होने के कारण बात करने में दिक्कत आ रही है।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लालगंज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लालगंज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़।




 जगह-जगह शिव मंदिरों पर आस्था का सैलाब दिखाई पड़ा। लोग देवाधिदेव महादेव को बेलपत्र तथा अन्य पूजा की सामग्री चढ़ाकर अपने सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना कर रहे थे।




 भगवान शिव को जल चढ़ाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की थी। आशुतोष, औघड़ दानी भगवान शिव अति शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवताओं में हैं। 




संसार की सुख समृद्धि के लिए गरल पान करने वाले हैं। वह आदि देव हैं ।शक्ति स्वरूपा मां पार्वती उनकी वाम अंगी हैं। सृष्टि की उत्पत्ति के कारक है।  




विज्ञान में ब्लैक होल की बड़ी चर्चा है। ब्लैक होल अर्थात कृष्ण क्षिद्र:।  मां काली ब्लैक होल स्वरूपा हैं। जिनसे सृष्टि की उत्पत्ति मानी जाती है। 



भक्तों ने भगवान शिव की आराधना कर अपने मंगल मय जीवन के लिए प्रार्थना किया। 



इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, योगेश सिंह ,मनोज सिंह ,पूर्व प्रधान धनंजय सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।



लालगंज से प्रशांत शुक्ला की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना सरायमीर व तहसील निजामाबाद क्षेत्र के ग्राम राजापुर सिकरौर की जंगल व चेरागाह 334 व335की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना सरायमीर व तहसील निजामाबाद क्षेत्र के ग्राम राजापुर सिकरौर की जंगल व चेरागाह 334 व335की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। 




पहले मण्डई डाल कर कब्जा किया अब उस पर पक्का मकान बनाकर कब्जा किया जा रहा।




 जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल1076 व एसडीएम व तहसीलदार निजामाबाद से भी की गयी लेखपाल ने कब्जा करने वालों को किसी तरह का निर्माण न करने को कहा था मगर विधानसभा चुनाव को देखते हुए  लोगों की शह पर कच्ची दिवाल व मण्डई को हटाकर आरसीसी०पक्का निर्माण कराया जा रहा है।




तहसील निजामाबाद के अधिकारियों व लेखपाल की उदसीनता कहें या दबंगों का मन बढ़ पर जंगल खाते की जमीन पर कब्जा धड़ल्ले से किया जा रहा यह बताना भी जरुरी है कि जंगल खाता334व चेरागाह335 पर बन विभाग द्वारा 12 साल पहले बृक्षारोपण भी कराया गया जो पेड बड़े बड़े है  जिसपर बन विभाग ने लाखों  रूपया इस पर खर्च किया इन अवैध कब्जा करने वालों उन लोगो ने पेड़ो को भी काट डाला।




जहां एक तरफ अधिकारी यह कहते हैं कि शुरू में सूचना मिलने पर कार्यवाही मे आसानी होती वही सूचना मौखिक व लिखित देने के बादभी कोई कार्यवाही न किऐ जाने से ग्राम सभा की जमीनो पर कब्जा की जा रही है।ग्रमीणों ने जिलाधिकारी आज़मगढ से कार्यवाही की मांग की है।



आजमगढ़ सरायमीर से अबुलबशर आजमी की रिपोर्ट

आजमगढ़ निजामाबाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक गफ्फार खान का विदाई समारोह मनाया गया।


 आजमगढ़ निजामाबाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक गफ्फार खान का विदाई समारोह मनाया गया।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मंगलवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर निजामाबाद थाने पर तैनात   उप निरीक्षक गफ्फार खान पुलिस में लगभग 40 साल सेवा करने के उपरांत 1 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त गफ्फार खान के विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।





निजामाबाद थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे ने संबोधित करते हुए बताया कि उप निरीक्षक गफ्फार खान मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं, जो 1982 में पुलिस में भर्ती हुए  थे। 




पुलिस में अपनी सेवा करते हुए वह 2015 में हेड कांस्टेबल बने तथा 2021 में पदोन्नति कर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किये गए।


थाना प्रभारी ने बताया की उप निरीक्षक गफ्फार खान अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन करते रहे, तथा अपने ड्यूटी को सदा बखूबी निभाते रहे। 



प्रभारी निरीक्षक ने बताया की गफ्फार खान जौनपुर, आजमगढ़ ,बलिया ,मऊ में अपनी सेवा देते हुए आज सेवानिवृत्त हो गए।




 इनके सकुशल व्यवहार को कोई भूल नहीं पाएगा विदाई समारोह के इस मौके पर अपने साथियों से जुदा होते  हुए गफ्फार खान भी काफी भावुक नजर आये।




 इस अवसर पर निजामाबाद थाने की पूरी पुलिस फोर्स मौजूद रही ।इसी के साथ क्षेत्र के पत्रकार भी  विदाई समारोह में उपस्थित थे।




आजमगढ़ फूलपुर से इंद्रराज यादव की रिपोर्ट

बी.एड.टेट 2011आज़मगढ़ के दीदारगंज विधानसभा में मोटर साईकिल द्वारा समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगते हुए किया भ्रमण


 बी.एड.टेट 2011आज़मगढ़ के दीदारगंज विधानसभा में मोटर साईकिल द्वारा समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगते हुए भ्रमण


उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ के दीदारगंज चौक से दीदारगंज विधानसभा अध्यक्ष श्री सुबास चंद प्रजापति के नेतृत्व में एक संक्षिप्त सभा हुई।




जिसमें तय किया गया कि सभी बी.एड.टेट 2011के अभ्यर्थी मोटर साईकिल द्वारा कुशलगांव ,फुलेश ,जैगहां होते हुए चितारा मंदिर पर पहुंच कर एक सभा करना एवं अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर समाजवादी पार्टी के लिए वोट देने की अपील करना एवं पुनः मोटर साईकिल द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिये मार्टिनगंज , नोनारी ,छित्तेपुर ,असई,सिकरौर,हैदराबाद,पुष्पनगर, महुवारा, आदि बजारों से होते हुए दीदारगंज पहुंचकर ,इसका समापन किया जायेगा ।




राजेंद्र यादव पवई,रोहित कुमार, लालबहादुर राजभर ,आलोक, प्रमोद ,अशोक राम अशीष, सुबाष प्रजापति, सुशील चौहान,बनारसी, बृजेश, अखिलेश यादव,रामू चौहान, लल्लन मिश्रा, राजेश रंजन,गुलबदन यादव आदि लोग उपस्थित थे।



आज़मगढ़ के दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट...

न्यूज़ 9 यू0 पी0 परिवार के तरफ से आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाए


 .

आजमगढ़ अहरौला इंस्पेक्टर किये गए निलंबित


 आजमगढ़ अहरौला इंस्पेक्टर किये गए निलंबित



जहरीली शराब मामले में एसपी ने की कार्यवाही।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले में 21 फरवरी 2022 को अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में देर रात अहरौला थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है।




 अहरौला इंस्पेक्टर के निलंबन के बारे में चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई थी। अनुमति मिल जाने के बाद संजय सिंह को निलंबित किया गया। 



जानकारों के अनुसार अहरौला इंस्पेक्टर के लिए तीन नामों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई थी। चुनाव आयोग ने राजेश कुमार सिंह के नाम पर संस्तुति की। चुनाव आयोगी की संस्तुति के बाद राजेश कुमार सिंह को अहरौला थाने का नया इंस्पेक्टर बना दिया गया है। SP अनुराग आर्य ने निलंबन की पुष्टि की है।



 जहरीली शराब कांड में अब तक 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 9 अभियुक्तों को पुलिस तलाश कर रही है, जिनमें तीन पर इनाम रखा गया है।