Friday, 7 November 2025

आजमगढ़ रौनापार, नेपाल बॉर्डर तक फैला था गोवंश तस्करी का नेटवर्क, 9 कुख्यात साथी थे गिरोह में मोबाइल भी नहीं रखता था शातिर वाकिफ, लोकेशन ट्रेस करने में नाकाम रहती थी पुलिस जानिए STF-स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए 50 हजार के इनामी गो-तस्कर बदमाश वाकिफ की क्राइम हिस्ट्री


 आजमगढ़ रौनापार, नेपाल बॉर्डर तक फैला था गोवंश तस्करी का नेटवर्क, 9 कुख्यात साथी थे गिरोह में



मोबाइल भी नहीं रखता था शातिर वाकिफ, लोकेशन ट्रेस करने में नाकाम रहती थी पुलिस


जानिए STF-स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में मारे गए 50 हजार के इनामी गो-तस्कर बदमाश वाकिफ की क्राइम हिस्ट्री



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा पुल के पास शुक्रवार सुबह एसटीएफ, स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश वाकिफ उर्फ वाकिब पुत्र कलाम उर्फ सलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। वाकिफ मूल रूप से फूलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।


पुलिस के अनुसार, वाकिफ ने 2015 में पशु तस्करी के पहले मुकदमे के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उसने अपना गिरोह गठित कर लिया, जिसमें अरशद, राकेश उर्फ राका, जावेद, मेराज, सुरेंद्र यादव, शहजादे उर्फ छेदी, मोहम्मद आकिल, हसीम उर्फ शेरू और शकील उर्फ भीमा जैसे खतरनाक अपराधी शामिल थे। गिरोह नेपाल बॉर्डर के रास्ते गोवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय था। 2020 में गोरखपुर पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट में पहली बार पाबंद किया था। अब तक उसके खिलाफ कुल 67 आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके थे। दो वर्ष पूर्व 2023 में गोरखपुर के एक गो-तस्करी कांड में नाम आने के बाद उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।


वाकिफ बेहद चालाक अपराधी था। वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कभी नहीं करता था और गुप्त तरीके से गिरोह चलाता था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो वाकिफ ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और वह मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में गो-तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।


https://www.news9up.com/2025/11/50-3.html

आजमगढ़ जहानागंज सांप के काटने से महिला की हुई मौत किचन में खाना बनाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम


 आजमगढ़ जहानागंज सांप के काटने से महिला की हुई मौत



किचन में खाना बनाते समय हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम


उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के नगर पंचायत जहानागंज के वार्ड नंबर 10 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर मुस्तफाबाद में बुधवार रात सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला चौहान (38 वर्ष) पत्नी सूर्यभान चौहान बीती रात लगभग 8 बजे घर के किचन में खाना बना रही थीं। किचन की टूटी टाइल्स में प्लास्टिक लगाने के दौरान भीतर छिपे सांप ने उन्हें काट लिया।


परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सिधारी होते हुए खरिहानी बाजार स्थित एक चिकित्सक के पास ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका के पति सूर्यभान चौहान गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि शिमला अपने सास-ससुर के साथ गांव में रहती थीं। उनके पीछे 14 वर्षीय बेटी निधि और 11 वर्षीय बेटा अंश है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आजमगढ़ रौनापार पूर्व विधायक व भाजपा नेता वंदना सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी न्यूज संचालक पर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


 आजमगढ़ रौनापार पूर्व विधायक व भाजपा नेता वंदना सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी



न्यूज संचालक पर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित भाजपा नेता और वर्तमान प्रत्याशी वंदना सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने और फर्जी न्यूज पोर्टल चलाने के आरोप में रौनापार थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने सामाजिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका जताते हुए तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है। रौनापार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 417/2025 अंतर्गत धारा 353(2) भारतीय न्याय सहिंता (BNS) के तहत दर्ज कर लिया है।


शिकायतकर्ता सुनील सिंह पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह, निवासी ग्राम रौनापार, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ ने थानाध्यक्ष मंतोष सिंह को संबोधित तहरीर में कहा कि आनंद गौड़ पुत्र नर्वदेश्वर गौड़, निवासी छपरा सुलतानपुर, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ 'N.N.I.24 न्यूज' नामक फेसबुक पेज को फर्जी आईडी से संचालित करता है, जो कहीं रजिस्टर्ड नहीं है। इस पेज पर शेख ओसामा रफत पुत्र रफत, निवासी चांदपार, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ ने पूर्व विधायिका एवं भाजपा की लोकप्रिय नेता वंदना सिंह पत्नी स्वर्गीय सर्वेश सिंह उर्फ सिपू सिंह, पूर्व विधायक सगड़ी के नाम पर अभद्र टिप्पणी की। सुनील सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया कि इस तरह की टिप्पणियां आम जनमानस में भारी रोष पैदा कर रही हैं और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकती हैं। यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की संभावना है। उन्होंने N.N.I.24 न्यूज संचालक पर सम्मानित व्यक्तियों के खिलाफ अफवाह फैलाने का भी आरोप लगाया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

आजमगढ़ रौनापार पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर एसटीएफ, आजमगढ़ स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम की घेराबंदी में हुई फायरिंग, 3 फरार


 आजमगढ़ रौनापार पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर



एसटीएफ, आजमगढ़ स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम की घेराबंदी में हुई फायरिंग, 3 फरार



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव में गुरुवार देर रात लखनऊ एसटीएफ, आजमगढ़ स्वाट टीम और सिधारी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश वाकिफ मारा गया।


वाकिफ पर तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं तथा फरार अपराधियों की तलाश में इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


https://www.news9up.com/2025/11/9-stf-50.html