Saturday 19 March 2022

आजमगढ़ नगाड़े की थाप पर मातहतों संग नाचे एसपी साहब।


 आजमगढ़ नगाड़े की थाप पर मातहतों संग नाचे एसपी साहब।



एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की दी बधाई।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आज रंगों के पर्व होली पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मातहतों के संग नगाड़े की थाप पर जमकर ठुमके लगाए।



 इस अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाकर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। 



पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने स्वयं पुलिसकर्मियों को अबीर लगाकर होली के रंग जमकर डांस भी किया। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार प्यार और सौहार्द का पर्व है। आमतौर पर काम और भाग दौड़ के कारण हम पुलिसकर्मियों के बीच होली एक अलग ही आनंद लेकर आया है।





 आज सहयोगियों के साथ होली का पर्व मनाना एक विशेष स्मृति बन गया है।



पुलिस लाइन परिसर में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे से 2 बजे तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के एडिशनल एसपी, सीओ व थाना प्रभारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर सैकड़ों पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

आजमगढ़ मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, तीन घायल


 आजमगढ़ मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, तीन घायल


एक दुर्घटना में बाइक पेड़ से टकराई, दूसरी दुर्घटना में दो बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद में हुई विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में जहां दो युवकों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गये।




सिधारी थाना अंतर्गत टिल्लूगंज बाजार के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय घायल बाइक चालक ने दम तोड़ दिया।





 दूसरे घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

शहर के एलवल मोहल्ला निवासी सुमित वर्मा (30) पुत्र बैजनाथ वर्मा की ससुराल जहानागंज क्षेत्र के सुम्भी बाजार में स्थित है। शुक्रवार को दिन में सुमित शहर के रैदोपुर मुहल्ला निवासी मित्र संजय मौर्य (38) पुत्र रामकुमार के साथ होली पर्व मनाने बाइक से अपनी ससुराल गया था। ससुराल में होली खेलकर दोनों मित्र दोपहर में वापस घर लौट रहे थे। बाइक संजय मौर्य चला रहा था। दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार बाइक टिल्लू गंज के समीप सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।




 स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने संजय मौर्य को मृत घोषित कर दिया। 




घायल सुमित वर्मा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। त्यौहार के दिन हुई इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया।





दूसरी घटना जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव के समीप दो मोटर साइकिलों की आमने सामने हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के संवरूपुर गांव निवासी रामप्रवेश (33) पुत्र छांगुर मऊ जिले के वलीदपुर भीरा बाजार निवासी एक व्यक्ति का पिकअप वाहन चलाते थे। शुक्रवार को वह बाइक से अपने गांव सवरुंपुर जा रहे थे। रास्ते में भुवना बुजुर्ग गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में वाहन चालक रामप्रवेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक चला रहे दो अन्य युवक घायल हो गए।




 सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र बताए गए हैं।

आजमगढ़ नलकूप के हौज में डूबने से मासूम की मौत


 आजमगढ़ नलकूप के हौज में डूबने से मासूम की मौत



ननिहाल से शव पहुंचा घर, मचा कोहराम।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मां के साथ होली का पर्व मनाने पांच दिन पूर्व ननिहाल गए मासूम की नलकूप के हौज में डूबकर मौत हो गई।



 मृत बालक का शव शुक्रवार की दोपहर मेंहनगर क्षेत्र स्थित ननिहाल पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।




मेंहनगर क्षेत्र के गौरा ग्राम निवासी जितेंद्र सिंह का तीन वर्षीय पौत्र रिशु पुत्र राजू सिंह पांच दिन पूर्व अपनी मां के साथ होली पर्व पर गाजीपुर जनपद के मीरपुर स्थित ननिहाल गया था। शुक्रवार की सुबह जब ननिहाल के लोग होली खेलने में जुटे थे उसी दौरान मासूम रिशु खेलते हुए घर के पास स्थित नलकूप की ओर चला गया। नलकूप के हौज में भरे पानी में डूबकर बालक की मौत हो गई और इसकी जानकारी ननिहाल वालों को काफी देर बाद हो सकी। 




दोपहर बाद ननिहाल वाले मृत बालक का शव लेकर घर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्यौहार के मौके पर घटना की जानकारी पाते ही मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।



 मृत बालक के पिता रोजीरोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहते हैं। त्यौहार के दिन हुई इस घटना से गौरा गांव में मातम पसर गया।

भाजपा संग जाने की अटकलों पर ओपी राजभर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सुभासपा चीफ


 भाजपा संग जाने की अटकलों पर ओपी राजभर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोले सुभासपा चीफ


लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव-2022 समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर क्‍या भाजपा में जाने वाले हैं? इस सवाल को लेकर यूपी के राजनीतिक गलियारों में शनिवार को अचानक अटकलें लगाई जाने लगीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राजभर ने नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अब ओमप्रकाश राजभर ने इस पर सफाई दी है।



जानकारी के अनुसार न्‍यूज 18 से बात करते हुए उन्‍होंने बीजेपी के साथ जाने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्‍होंने दावा किया कि अमित शाह से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई है। 



यही नहीं उन्‍होंने कहा कि उनकी मुलाकात की तस्‍वीरें पुरानी हो सकती हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि न चर्चा है न मुलाकात है, सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली है। अभी तो सोशल मीडिया पर मैंने देखा कि 21 तारीख को शपथ ग्रहण है।



 फिर देखा कि 25 को है। हमारा तो खुद ही 28 तारीख को संयुक्‍त कार्यक्रम गाजीपुर जहूराबाद में है।




एक प्रश्‍न के उत्‍तर में राजभर ने दावा किया कि स्‍थानीय निकाय चुनाव हम लोग (सपा और सुभासपा) मिलकर लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी के सम्‍बन्‍ध में बैठकों का दौर चल रहा है। अमित शाह से मुलाकात पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ये सब गलत सूचनाएं हैं। ये जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं ऐसा कुछ नहीं है।




 हम लोग जहां हैं वहीं हैं। मुलाकात तस्‍वीरों पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी तो बहुत सी तस्‍वीरें अमित शाह के साथ हैं। पचासों फोटो मीडिया के पास होंगी। कहीं भी लगाकर वे लोग फिट कर देते हैं। राजभर ने कहा कि हम सपा के साथ हैं और रहेंगे।

आजमगढ़ दो पक्षों के विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, 2 सिपाही घायल, 5 लोग पुलिस हिरासत में।


 आजमगढ़ दो पक्षों के विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, 2 सिपाही घायल, 5 लोग पुलिस हिरासत में।



 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले में कपड़ा फाड़ होली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिले के कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सलेमपुर में हुए इस विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर दो सिपाहियों को भेजा गया।



 वहां दो पक्ष आपस में मारपीट और गाली-गलौच कर रहे थे। मौके पर पहुंचे दो सिपाही संदीप और इन्द्रजीत ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष उग्र हो गया और सिपाहियों पर ही हमला बोलते हुए पथराव कर दिया।




 हमले में दोनों सिपाहियों को चोट लगी है। सिपाहियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। 



गांव के लोगों के हमले में एक सिपाही को गंभीर चोट आई है।पांच लोग हिरासत में लिए गये है।



जिले के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि दोनो सिपाहियों का इलाज कराया जा रहा है। इस मारपीट के मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। दोषियों पर मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 



गांव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।

कपड़ा फाड़ने को लेकर हुआ विवाद घटना के बारे में पता चला कि सलेमपुर गांव निवासी अंगल चोहान शाम को घर के पास स्नान कर रहा था। इसी बीच गांव में दूसरे पक्ष के लोग पहुंचकर कपड़ा फाड़ने लगे और विवाद हो गया। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

योगी आदित्यनाथ के शपथ की तारीख तय


 योगी आदित्यनाथ के शपथ की तारीख तय



पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद।



लखनऊ योगी आदित्यनाथ यूपी की दूसरी बार बागडोर 25 मार्च 2022 को संभालेंगे। उनके नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार का गठन होगा। 




जानकारी के अनुसार 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पद स्थित इकाना स्टेडियम में समारोह होगा। कई मायनों में शपथ ग्रहण समारोह खास होगा। भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लाभार्थियों को भी बुलाया जा रहा है।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।



 शासन ने इनका स्टेडियम में प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है।

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायवती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।




 सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

वाराणसी होली के उमंग के बीच तड़तड़ाईं गोलिया


 वाराणसी होली के उमंग के बीच तड़तड़ाईं गोलिया।


कारोबारी को सरेराह मारीं पांच गोलियां।



उत्तर प्रदेश वाराणसी में होली के उल्लास के बीच भी गोलियां तड़तड़ाईं हैं। पांडेयपुर क्षेत्र के प्रेमनगर कॉलोनी में शराब के नशे में धुत एक युवक ने कारोबारी बृजेश नारायण सिंह उर्फ राजू सिंह को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं।



जानकारी के अनुसार बृजेश को 4 गोलियां लगी हैं। एक सीने में और तीन पेट के आसपास गोली लगने से वह वहीं गिर पड़े।



 गोलियों की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते। हमलावर भाग निकले।

लोगों ने वारदात की जानकारी लालपुर पांडेयपुर थाने पर दी। पुलिस और परिजनों ने बृजेश को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।




पुलिस की पूछताछ में बृजेश ने बताया कि जितेंद्र सिंह नामक मनबढ़ युवक ने गोलियां मारी हैं। हालांकि गोली मारने का कारण नहीं बता सके। कहा कि शराब के नशे में गोलियां मारी।

पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर गुस्साए जितेंद्र ने बृजेश पर पहले ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद वहां से चला गया।




कुछ देर बाद वापस आया और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसने पांच गोलियां चलाईं जिसमें चार गोलिया  बृजेश को लगी हैं। 



जितेंद्र की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि बृजेश सूदपर पैसे देने का काम करता है। जितेंद्र की कबीर चौरा में मेडिकल शॉप है।