Monday, 12 January 2026

आजमगढ़ सरायमीर फर्जी फेसबुक आईडी से रिश्तेदार बनकर ठगी करने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तार इमरजेंसी का झांसा देकर बैंक खातों में मंगाते थे पैसा, 03 मोबाइल फोन बरामद भाई व मामा विदेश से चलाते थे फर्जी आईडी, आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई


 आजमगढ़ सरायमीर फर्जी फेसबुक आईडी से रिश्तेदार बनकर ठगी करने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तार


इमरजेंसी का झांसा देकर बैंक खातों में मंगाते थे पैसा, 03 मोबाइल फोन बरामद


भाई व मामा विदेश से चलाते थे फर्जी आईडी, आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई




उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रिश्तेदार या परिचित बनकर इमरजेंसी का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। 11 जनवरी 2026 को मो. इसतिखार निवासी बीहटा, पटना (बिहार) द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।


 शिकायत के आधार पर प्राप्त संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के बाद थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ में मु0अ0सं0- 04/2026 धारा 318(4), 319(2), 111(4) बीएनएस व 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी विश्लेषण व मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्तों का भाई और मामा, जो बाहर रहते हैं, फेसबुक पर लोगों की फर्जी आईडी बनाते थे और उनके रिश्तेदारों व परिचितों से इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मांगते थे। ठगी की रकम फोन-पे, पेटीएम और गूगल-पे के जरिए अभियुक्तों के बैंक खातों में मंगाई जाती थी। खाते में पैसा आते ही अभियुक्त एटीएम के माध्यम से पूरी रकम निकालकर आपस में बांट लेते थे।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अरबाज पुत्र जाहिद और मो. आयाज पुत्र जाहिद निवासी ग्राम पेन्डरा गंगापुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में थाना साइबर क्राइम की पूरी टीम शामिल रही। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हरदोई थाना परिसर में पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट घटना से पूरे इलाके में फैली सनसनी, आरोपी पति को पुलिस ने लिया हिरासत में


 हरदोई थाना परिसर में पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट



घटना से पूरे इलाके में फैली सनसनी, आरोपी पति को पुलिस ने लिया हिरासत में



उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली थाना परिसर में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। एक पति ने अपनी पत्नी को थाने के अंदर ही तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सोनी ( निवासी रमापुर अटरिया, पाली थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति अनूप कुमार को पुलिस ने मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। बीते 7 जनवरी को सोनी घर से कथित तौर पर सुरजीत नामक युवक के साथ फरार हो गई थीं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने सोनी को बरामद कर लिया और उसे पाली थाने लाया गया। सोमवार सुबह पुलिस ने सोनी को थाने की मेस में खाना खाने के लिए भेजा। खाना खाने के बाद सोनी थाना परिसर में धूप में खड़ी हो गईं। इसी दौरान पीछे से आया अनूप कुमार ने तमंचे से दाहिने कंधे के पास पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी मौके पर ही गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


 फायरिंग की आवाज सुनकर थाने में अफरा-तफरी मच गई और पूरे परिसर में हड़कंप फैल गया। पुलिस ने आरोपी अनूप कुमार को तत्काल काबू कर लिया और उसके पास से इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया है। इस घटना के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी थाने के अंदर कैसे प्रवेश कर पाया और हथियार कैसे लाया। इस सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर घरेलू विवादों में हिंसा के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है।

एटा आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती की हत्या लड़की के परिजनों ने रात में ही वारदात को दिया अंजाम


 एटा आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती की हत्या



लड़की के परिजनों ने रात में ही वारदात को दिया अंजाम



उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया सुहागपुर में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान दीपक (21) और शिवानी (21) के रूप में हुई है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दीपक और शिवानी के बीच प्रेम संबंध थे। युवक रविवार रात युवती से मिलने के लिए उसके घर के पीछे स्थित एक घर में पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे आक्रोशित होकर परिजनों ने आवेश में आकर दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद युवती के परिजन डर के कारण घर से फरार हो गए। 


पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया और खेतों से सभी आरोपियों को पकड़ लिया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सर्किल क्षेत्र का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।