Saturday 9 April 2022

आजमगढ़ एमएलएसी चुनाव सम्पन्न, 98.42 प्रतिशत पड़े मत


 आजमगढ़ एमएलएसी चुनाव सम्पन्न, 98.42 प्रतिशत पड़े मत



जानिए किस क्षेत्र में कितने प्रतिशत पड़े मत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ 09 अप्रैल 2022 जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद मे एमएलसी चुनाव-2022 (आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022) सकुशल संपन्न हुआ।  एमएलसी चुनाव मे कुल 98.42 प्रतिशत मत डाले गए।



 जिसमे जनपद आजमगढ़ के अंतर्गत पल्हनी मे 96.10 प्रतिशत,

 तहबरपुर मे 99.45 प्रतिशत,

 सरायमीर मे 99.04 प्रतिशत,

 रानी की सराय मे 96.30 प्रतिशत, 

मोहम्मदपुर मे 97.71 प्रतिशत,

 जहानागंज मे 100 प्रतिशत,

 साथियाँव मे 99.51 प्रतिशत,

 नगर पालिका आजमगढ़ मे 92.86 प्रतिशत, 

नगर पालिका मुबारकपुर मे 100 प्रतिशत, 

बिलरियागंज मे 98.46 प्रतिशत,

 महराजगंज मे 98.96 प्रतिशत,

 हरैया मे 97.35 प्रतिशत,

 अजमतगढ़ मे 97.47 प्रतिशत,

 कोयलसा मे 100 प्रतिशत,

 अतरौलिया मे 99.30 प्रतिशत,

 फूलपुर मे 96.36 प्रतिशत,

 पवई मे 98.54 प्रतिशत,

 मार्टिनगंज मे 99.42 प्रतिशत,

अहरौला मे 98.99 प्रतिशत,

 ठेकमा मे 98.44 प्रतिशत,

 लालगंज मे 96.65 प्रतिशत,

 मेहनगर मे 97.92 प्रतिशत,

 तरवां मे 97.87 प्रतिशत,

 पल्हना मे 99.07 प्रतिशत,


 इसी प्रकार जनपद मऊ के बड़राव मे 100 प्रतिशत,

 दोहरीघाट मे 98.95 प्रतिशत,

 घोसी मे 97.11 प्रतिशत,

 फतेहपुर मंडाव मे 100 प्रतिशत,

 रतनपुरा मे 99.42 प्रतिशत ,

 कोपागंज मे 99.53 प्रतिशत,

 मोहम्मदाबाद गोहना मे 98.59 प्रतिशत, 

रानीपुर मे 99.53 प्रतिशत,

 मऊनाथ भंजन मे 95.35 प्रतिशत

 एवं परदहा मे 97.69 प्रतिशत मत,

 कुल 98.42 प्रतिशत मत पड़े।

आजमगढ़ दीदारगंज संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत


 आजमगढ़ दीदारगंज  संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शुक्रवार की देर शाम 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



दीदारगंज क्षेत्र के राजापुर ग्राम निवासी जयप्रकाश राजभर की शादी लगभग 11 माह पूर्व स्थानीय गदाईपुर ग्राम निवासी दयाशंकर राजभर की 24 वर्षीय पुत्री गुंजा के साथ हुई थी। पति जयप्रकाश अपने छोटे भाई के साथ उड़ीसा प्रांत में रहकर फर्नीचर का कार्य करता है। लगभग डेढ़ माह पूर्व जयप्रकाश कृषि कार्य निपटाने के लिए अपने घर आया हुआ था। 



शुक्रवार को दोपहर बाद जयप्रकाश अपनी मां के साथ गेहूं की फसल की कटाई करने अपने खेत चला गया। घर पर गुंजा अकेली थी। देर शाम जयप्रकाश मां के साथ घर लौटा तो घर में चारपाई के नीचे पत्नी गुंजा को मृत हालत में देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी गांव के प्रधान द्वारा स्थानीय थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


सूचना पाकर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक मायका पक्ष के द्वारा कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इस संबंध में दीदारगंज थाना प्रभारी मदन गुप्ता का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

आजमगढ़ निजामाबाद चोरी के माल सरिया व तमन्चा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार


 आजमगढ़ निजामाबाद चोरी के माल सरिया व तमन्चा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार



आजमगढ़ फरीहा से नवनीत पांडेय की रिपोर्ट



उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाये जा रहे अभियान स्थानीय थाने मे दर्ज चोरी के मुकदमे के अनावरण हेतु निजामाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी फरिहा ज्ञानप्रकाश तिवारी व उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर यादव मुखबिर खास कि सूचना पर खुदादादपुर यूनियन बैंक के पास चेकिंग के दौरान मैजिक पर लदी सरिया व उसपर बैठे तीन अभियुक्त को पकड़ लिए।



पकड़े गये युवक का नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो पांच बण्डल (250कि०ग्रा०) सरिया दुर्गापुर 500 अंकित मिली जो ये लोग बेचने जा रहे थे और पूछने पर पहले ब्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश पुत्र मुन्शी, निवासी खिल्लूपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़  उम्र 22 वर्ष बताया तथा दूसरे ब्यक्ति ने अपना नाम चन्द्रेश पुत्र सतधर निवासी ग्राम जगजीवनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 27वर्ष तथा तीसरे ने अपना नाम विनोद मौर्या पुत्र रामप्यारे मौर्या निवासी ईश्वरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया।

लखनऊ फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा-सपा आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा


 लखनऊ फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा-सपा आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा



लखनऊ यूपी विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए आज वोटिंग हो रही है। 27 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान चल रहा है। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।


अमरोहा में एमएलसी चुनाव के लिए मतदान के चलते अमरोहा ब्लॉक मुख्यालय पर बने बूथ पर सपा और भाजपा एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। सपा एजेंट ने भाजपा पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर तैनात पुलिस ने हालात संभाले। 


बूथ पर भूपसिंह नाम चर्चित बना हुआ है। जिसे लेकर सपा एजेंट नाराज हैं। अन्य बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। सुबह दस बजे तक कुल 23.21 फीसदी मतदान हुआ है।

लखनऊ बीच सड़क पर हवाई फायरिंग कर मनाया बर्थडे, 2 आरोपी गिरफ्तार


 लखनऊ बीच सड़क पर हवाई फायरिंग कर मनाया बर्थडे, 2 आरोपी गिरफ्तार



 उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित प्लासियो मॉल के पास गुरुवार रात कुछ युवकों ने सड़क पर अपने दोस्त मनीष तिवारी से बर्थडे केक कटवाया, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे वहां से गुजर रहे राहगीर दहशत में आ गये। भगदड़ मची तो हमलावर वहां से भाग निकले।




जानकारी के अनुसार शुक्रवार को युवकों के दुस्साहस का यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आयी और पहचान होते ही आरोपितों के घर दबिश दी। आरोपित की पहचान सपा नेता नीरज सिंह के रूप में हुई। पुलिस को सख्त देख आरोपित नीरज और उसका साथी मनीष तिवारी पिस्टल के साथ खुद ही शुक्रवार देर रात सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंच गये। यहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपितों के बारे में पता किया जा रहा हैं। 



इस हुड़दंग में शामिल सभी आरोपितों पर कार्रवाई होगी। वहीं फायरिंग करने वाला नीरज सपा कार्यकर्ता निकला।



शुक्रवार शाम लखनऊ कमिश्नरेट के ट्विटर हैण्डल को टैग करते हुए यह वीडियो डाला गया था। इसमें बीच सड़क पर कार सवार युवक जमावड़ा दिखे रहे। दर्जनों की संख्या में युवक बीच सड़क शोर मचाते हुए कारों पर चढ़े हुए हैं।


इनमें कुछ लोग पिस्टल से फायरिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक बेखौफ होकर कार पर चढ़ कर नाच रहे हैं।



एक युवक वीडियो में फायर करते दिख रहा है। पर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। शुक्रवार शाम को वीडियो वॉयरल होने के बाद लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने छानबीन करना शुरू किया। पड़ताल में घटना सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फिनिक्स प्लासियो मॉल के पास होने की पुष्टि हुई।



इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक वीडियो में फायरिंग कर रहे युवक की पहचान राजाजीपुरम निवासी नीरज सिंह के रूप में हुई। नीरज सपा का जिला सचिव रहा है। मूल रूप से वह मलिहाबाद का है। वह गुरुवार को दोस्तों के साथ साथी मनीष तिवारी का बर्थडे मनाने मॉल के पास पहुंचा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक फुटेज से एक आरोपित की पहचान नीरज के रूप में हुई है। 



देर रात नीरज और मनीष तिवारी से पुलिस पूछताछ कर यह पता कर रही थी उसने पिस्टल किससे और कब ली थी। उसका अपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है। उधर इस घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने टिवट किया था कि यूपी में डूबा अपराध... आज का अपराधनामा। इसे एक हजार से अधिक लोगों ने रिटिविट किया था जबकि चार हजार लोगों ने लाइक किया।