Friday 17 March 2023

आजमगढ़ बिजलीकर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर उत्पादन निगम की 1030 मेगावाट क्षमता की 05 इकाईयां ठप। ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजलीकर्मियों पर लगाये गये तोड़-फोड़ के आरोप का संघर्ष समिति ने किया कड़ा प्रतिवाद।


 आजमगढ़ बिजलीकर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर उत्पादन निगम की 1030 मेगावाट क्षमता की 05 इकाईयां ठप।


ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजलीकर्मियों पर लगाये गये तोड़-फोड़ के आरोप का संघर्ष समिति ने किया कड़ा प्रतिवाद।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 16 मार्च की रात से शुरू हुई हड़ताल का प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा। उत्पादन गृहों की 05 इकाईयाँ ठप हो गयी हैं। पारेषण की कई लाईनें बंद हैं और व्यापक पैमाने पर 33/11 केवी उपकेन्द्रों की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबन्धन को हड़ताल के लिए उत्तरदायी ठहराते हुए कहा है कि बिजलीकर्मी ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते के सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। संघर्ष समिति ने ऊर्जा मंत्री के द्वारा लगाये गये तोड़-फोड़ के आरोपों का कड़ा प्रतिवाद करते हुए कहा है कि बिजलीकर्मी विद्युत संयंत्रों को अपनी माँ मानते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल कर रहे हैं।


संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 मार्च 2023 की रात 10 बजे हड़ताल शुरू होने के बाद उत्पादन गृहों, एसएलडीसी और पारेषण विद्युत उपकेन्द्रों की रात्रि पाली में कार्य करने हेतु एक भी बिजलीकर्मी ड्यूटी पर नहीं गया। हड़ताल शत-प्रतिशत है।


बिजलीकर्मियों के ड्यूटी पर न जाने के बाद प्रशासन और प्रबन्धन ने इवनिंग शिफ्ट के कर्मचारियों को सभी बिजली घरों में बंधक बना लिया और उनसे जबरन प्रातः 07 बजे तक लगभग 17 घण्टे लगातार काम करवाया। भूखे प्यासे काम करते हुए कई कर्मचारियों की तबियत बिगड़ गयी।


प्रातः इन कर्मचारियों के शिफ्ट से बाहर जाने के बाद बिजली उत्पादन पर भारी प्रतिकूल असर दिखाई दिया। अनपरा में 210-210 मेगावाट क्षमता की 2 इकाईयाँ, ओबरा में 200-200 मेगा वाट क्षमता की 9 एवं 11 नम्बर इकाई तथा पारीछा में 210 मेगा वाट क्षमता की 3 नम्बर इकाई बंद करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त अनपरा में 210 मेगवाट की एक इकाई तथा 500 मेगा वाट की एक इकाई एवं पारीछा में 110 मेगावाट की एक इकाई जो पहले से बंद थी उन्हें बिजली कर्मचारियों के अभाव में हड़ताल के दौरान नहीं चलाया जा सका। इस प्रकार कुल 1850 मेगा वाट का उत्पादन प्रभावित हुआ है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली घरों में काम करने के लिए एक भी बिजलीकर्मी ड्यूटी पर नहीं गया है और हड़ताल शत-प्रतिशत है हड़ताल में राजनारायण सिंह, मुन्नवर अली, आशुतोष यादव, संदीप प्रजापति, नीरज त्रिपाठी ,अखिल पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे।

आजमगढ़ मेंहनगर माफिया मुख्तार का शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी मेंहनगर थाना क्षेत्र में हुआ पुलिस से सामना, अपराधी की बाइक व असलहा बरामद


 आजमगढ़ मेंहनगर माफिया मुख्तार का शार्प शूटर पुलिस मुठभेड़ में जख्मी



मेंहनगर थाना क्षेत्र में हुआ पुलिस से सामना, अपराधी की बाइक व असलहा बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले में ग्राम प्रधानों से रंगदारी टैक्स की मांग करने वाला मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर शुक्रवार की सुबह मेंहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से गिरफ्तार किए गए अपराधी की बाइक व असलहा बरामद कर लिया है। घायल बदमाश गोरखपुर जनपद का निवासी बताया गया है। इसके अपराधिक रिकार्ड को खंगालने में पुलिस जुट गई है।


बताते हैं कि जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र में कई ग्राम प्रधानों को अज्ञात बदमाशों द्वारा फोन पर धमकाते हुए उनसे रंगदारी टैक्स की मांग की जा रही थी। पीड़ित ग्राम प्रधानों की शिकायत पर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह मेंहनगर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मुख्तार अंसारी की रूह में शामिल बदमाश के आने की सूचना पुलिस को मिल गई। पुलिस द्वारा क्षेत्र की नाकेबंदी करते हुए उक्त बदमाश की सुरागरशी में पुलिस जुट गई। क्षेत्र के हटवा ग्राम के पास पुलिस एवं बाइक सवार बदमाश का सामना हो गया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जिसे काबू में कर लिया गया।


 घायल बदमाश की पहचान झीनक उर्फ सत्यनारायण यादव के रूप में की गई। वह गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना अंतर्गत मिश्रौली गांव का निवासी बताया गया है। इलाज के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश के अपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।

आजमगढ़ अतरौलिया विद्युत हड़ताल से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित सरकारी अस्पताल में मरीजों की हालत बिगड़ी, बोर्ड परीक्षा के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी पड़ा विघ्न आधी रात एसडीएम व्यवस्था दुरूस्त करने में लगे रहे, नहीं मिली सफलता।


 आजमगढ़ अतरौलिया विद्युत हड़ताल से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित


सरकारी अस्पताल में मरीजों की हालत बिगड़ी, बोर्ड परीक्षा के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी पड़ा विघ्न


आधी रात एसडीएम व्यवस्था दुरूस्त करने में लगे रहे, नहीं मिली सफलता।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया विद्युत कर्मियों के हड़ताल के चलते अतरौलिया क्षेत्र में बीते 24 घंटे से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण जहां आम जनमानस परेशान है वहीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी काफी विघ्न पड़ा है। सरकारी अस्पताल जो पूरी तरह से विद्युत व्यवस्था पर निर्भर हैं, वहां पर भर्ती मरीजों की स्थिति और भी खराब हो रही है।


 छोटे बड़े सभी कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए उप जिला अधिकारी बुढ़नपुर नवीन प्रसाद रात्रि करीब 11ः30 बजे तक अतरौलिया पावर हाउस पर विद्युत सप्लाई चलाने का प्रयास किये, मगर विद्युत कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से पहले ही क्षेत्र में कई जगहों पर फाल्ट हो गया है। जिसकी वजह से काफी प्रयासों के बाद भी विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।

कानपुर भाजपा नेता और उनकी पत्नी ने खाया जहर अस्पताल देखने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना


 कानपुर भाजपा नेता और उनकी पत्नी ने खाया जहर


अस्पताल देखने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना


उत्तर प्रदेश कानपुर के भाजपा नेता गुरविंदर छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी ने गुरुवार शाम को घरेलू कलह में जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिवारीजनों ने सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई नेता हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। फजलगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि रोज गार्डन अपार्टमेंट फजलगंज में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने आवेश में आकर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया।


पत्नी की हालत बिगड़ते देख भाजपा नेता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। घर में मौजूद बेटे अंगद और बेटी साक्षी को जानकारी मिलते ही अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों की माने तो गुरविंदर की हालत ठीक है, लेकिन पत्नी परमजीत की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने फिलहाल अभी स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।


भाजपा नेता के जहर खाने की सूचना मिलते ही सबसे पहले हॉस्पिटल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेताओं का तांता लग गया। गुरविंदर सिंह छाबड़ा पूर्व राज्य मंत्री (यूपी पंजाब एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट) थे। इसके साथ ही भाजयुमो के दिल्ली प्रभारी रह चुके हैं। सतीश महाना और विक्की पुराने मित्र हैं।

लखनऊ कैदी के साथ मॉल घूमते आए नजर पुलिसकर्मी, दरोगा समेत 4 निलंबित नाबालिग होने का अर्जी पर मेडिकल कराने निकले थे पुलिसवाले


 लखनऊ कैदी के साथ मॉल घूमते आए नजर पुलिसकर्मी, दरोगा समेत 4 निलंबित



नाबालिग होने का अर्जी पर मेडिकल कराने निकले थे पुलिसवाले


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मेडिकल कराने आए कैदी एक मॉल में घूमता मिला। जिसे दरोगा और सिपाही लेकर आए थे। इससे जुड़ा एक वीडियो फुटेज जब अधिकारियों को मिला तो उन्होंने तीन सिपाही समेत दरोगा को निलंबित कर दिया।


महानगर पुलिस ने आठ जून 2022 को मड़ियांव के रहने वाले ऋषभ राय को पिस्टल और कारतूस के साथ दबोचा था। जिसके बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया था। कैदी ने अधिवक्ता के जरिए खुद को नाबालिग होने की अर्जी डाली थी। जिस पर ऋषभ की उम्र की जांच के लिए बलरामपुर अस्पताल में मेडिकल कराने की संस्तुति हुई। नतीजन अलग-अलग तारीखों को पुलिस ने ऋषभ को अस्पताल लेकर आए।


सात मार्च को भी उसे मेडिकल के लिए जाना था। इस पर दरोगा रामसेवक, सिपाही अनुज धामा, नितिन राणा और ड्राइवर रामचंद्र उसे लेकर अस्पताल लौटे। वहां से लौटने के बाद सभी एक मॉल पहुंच गए। जहां कैदी समेत पुलिसकर्मी दावत उड़ाते दिखे। उनकी ये हरकते सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारियं ने फुटेज की जांच की। वहीं आरोप सही साबित होने पर गुरुवार को दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।