Thursday 9 May 2024

आजमगढ़ मेंहनगर एक ही परिवार की 4 गुमटियां जलीं 7 लाख का नुकसान, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर


 आजमगढ़ मेंहनगर एक ही परिवार की 4 गुमटियां जलीं



7 लाख का नुकसान, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मेंहनगर थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार चौराहे पर एक ही परिवार की चार गुमटियों में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में चारों गुमटियां जलकर खाक हो गई। पीड़ितों के अनुसार आग लगने की इस घटना में लगभग सात लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। खरिहानी गांव निवासी मो. सत्तार, मो. निसार, मो. अइनुल व आबिद गांव के बाजार के मुख्य चौक पर पुलिस बूथ के सामने गुमटी में दुकान खोल रखे थे। जिसमें रेडिमेड, जूता-चप्पल आदि सामानों की बिक्री की जाती थी। इसी चारों गुमटी से चारों परिवारों की रोजीरोटी चलती थी। 


कुछ दिन पूर्व ही सत्तार व निसार ने एक-एक लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी दुकान में सामान भरा था। रोज की भांति बुधवार की देर शाम चारों गुमटी को बंद कर घर चले गए। सुबह छह बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी गुमटी में आग लगी है। चारों भाग कर मौके पर पहुंचे तो गुमटियां जल रही थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ जल कर राख हो चुका था। जानकारी पर पहुंचे लेखपाल विपिन पांडेय ने नुकसान का आकलन भी किया। वहीं पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।

जौनपुर थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना जफराबाद पुलिस टीम द्वारा एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्र0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह हे0का0 विजय कुमार दूबे  के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्व0 रामअधार निवासी त्रिलोई थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।


 जिसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।  गिरफ्तरी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0  83/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही की जा रही है।



गिरफ्तार अभियुक्त विवरण – 

1.मनोज कुमार पुत्र स्व0 रामअधार निवासी त्रिलोई थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर

बरामदगी विवरण –

एक अवैध तमन्चा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0 सुरेन्द्र नाथ सिंह  थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।

2. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना जफराबाद जनपद जौनपुर। 

3. हे0का0 विजय कुमार दूबे   थाना जफराबाद जनपद जौनपुर।

जौनपुर थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 जौनपुर थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह थाना सुजानगंज के कुशल मार्गदर्शन में उ0नि0 घनश्याम पाण्डेय मय हमराही कर्मचारीगण द्वारा दिनांक 09.05.2024 को समय करीब 05.30 बजे सुबह सोनहिता पुल से एक अभियुक्त नन्दलाल धरिकार पुत्र स्व0 झिंगुरी निवासी ग्राम सोनहिता थाना सुजानगजं जनपद जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष को 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 149/2024  धारा 8/20 NDPS Act एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



अभियुक्त का नाम पता – 

नन्दलाल धरिकार पुत्र पुत्र स्व0 झिंगुरी निवासी ग्राम सोनहिता थाना सुजानगजं जनपद जौनपुर 



गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 घनश्याम पाण्डेय थाना सुजानगंज जौनपुर

2. हे0का0 अरूण यादव थाना सुजानगंज जौनपुर

3. हे0का0 ओमप्रकाश मिश्रा थाना सुजानगंज जौनपुर

अम्बेडकरनगर पुलिस कस्टडी से भाग कर हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ा युवक ऑन डिमांड पर पहुंची प्रेमिका तो नीचे उतरा


 अम्बेडकरनगर पुलिस कस्टडी से भाग कर हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ा युवक



ऑन डिमांड पर पहुंची प्रेमिका तो नीचे उतरा



उत्तर प्रदेश अम्बेडकरनगर पुलिस ने प्रेम पर पहरा लगाया तो सिरफिरे आशिक ने कस्टडी से भाग कर हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक का पीछा करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस युवक से खंभे से उतरने के लिए काफी देर तक समझाती रही लेकिन युवक प्रेमिका और मीडिया को बुलाने पर अड़ा रहा। आखिर में पुलिस ने जब उसकी प्रेमिका और कुछ मीडिया वालों को बुलाया तब जाकर खंबे से नीचे उतरा।


 जानकारी के मुताबिक, अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम विकवा जीत पुर निवासी अंकुश गुप्ता को प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस थाने ले आई थी। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों का आरोप है कि युवक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। वहीं, युवक का आरोप है कि पुलिस उसे चार दिनों से थाने में बैठाई है और परेशान कर रही है. अंकुश गुप्ता बुधवार की सुबह जब शौच के लिए बाहर निकाला तो पुलिस को चकमा दे कर भाग गया. पुलिस ने पीछा किया तो युवक भागते हुए दरवन गांव के पास हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गया। पुलिस वालों ने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुआ।


 सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे और सीओ सिटी भी फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने को कहा तो वह लड़की और मीडिया को मौके पर बुलाने पर अड़ गया। काफी देर बाद जब मौके पर लड़की और मीडिया वाले आये तो युवक नीचे उतरा। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे का कहना है कि लड़की के घर वालों की शिकायत पर उसे थाने लाया गया था और मौका पा कर वह भाग निकला था. युवक को फिर से थाने लाकर कार्रवाई की जा रही है।

आजमगढ़ छेड़खानी के आरोप में फंसाकर भेजवा दूंगी जेल रुपया दो गुना नहीं हुआ, मिलने लगी धमकी, एसपी के निर्देश पर 3 पर मुकदमा दर्ज


 आजमगढ़ छेड़खानी के आरोप में फंसाकर भेजवा दूंगी जेल



रुपया दो गुना नहीं हुआ, मिलने लगी धमकी, एसपी के निर्देश पर 3 पर मुकदमा दर्ज 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शहर कोतवाली के एलवल मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने एक कंपनी में रुपया दो गुना करने की स्कीम में अपना पांच लाख रुपये 2013 में लगाया था। समय पूर्ण होने के बाद उक्त कंपनी का स्थानीय स्तर पर काम देखने वालों ने पैसा देने से मना कर दिया। पीड़ित मृणाल जायसवाल निवासी एलवल थाना शहर कोतवाली ने बताया कि 2013 में शहर कोतवाली के मड़या जयराम मुहल्ला निवासी अश्वनी जालान, संतोष जालान व माया जालान ने बिहार के सीतामढ़ी की आरचिड म्युचुअल बेनफिट इंडिया लिमिटेड की शाखा खोला। रुपया दोगुना करने के नाम पर उससे कुल पांच लाख रुपये जमा कराए।


 मेच्योरिटी होने पर उसने जब कंपनी के तीनों स्थानीय संचालकों से पैसों का भुगतान करने को कहा तो वे आजकल की बात करते रहे। बाद में पता चला कि कंपनी ही फर्जी थी। अब पैसा मांगने पर उक्त लोगों द्वारा धमकी दी जाने लगी। माया जालान ने कहा कि छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज करा कर फंसा दूंगी। थाने पर शिकायत लेकर गया तो सुनवाई नहीं हुई। जिस पर एसपी के यहां पीड़ित ने गुहार लगाया। एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के तहरीर के आधार पर अश्वनी, संतोष व माया जालान के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले मे मुकदमा अपराध संख्या 267/2024 अंतर्गत धारा 406,420, पंजीकृत कर लिया।