Sunday 12 February 2023

चित्रकूट इसी जेल में 2 साल पहले हुआ था खूनी खेल मुख्तार के गुर्गे ने की थी वारदात, ताबड़तोड़ गोलीबारी में मारे गए थे 3 शूटर


 चित्रकूट इसी जेल में 2 साल पहले हुआ था खूनी खेल


मुख्तार के गुर्गे ने की थी वारदात, ताबड़तोड़ गोलीबारी में मारे गए थे 3 शूटर


उत्तर प्रदेश चित्रकूट जिले की रगौली जेल में दो साल पहले जेल के अंदर ही 14 मई को गैंगवार की घटना में बाहुबली जेल में बंद मुख्तार अंसारी गैंग के तीन अपराधी एक साथ मारे गए थे। जिसमें मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मुकीम काला व मेराज अहमद सहित अंशू दीक्षित मारा गया था। 


घटना के बाद प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। इस घटना के बाद ही जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद नये जेलर सहित अन्य अधिकारियों की तैनाती कर दी गई थी। इसके बाद अब दूसरी घटना हो जाने से एक बार फिर से रगौली जेल सुर्खियों में आ गई। जानकारी के मुताबिक रगौली जेल के अंदर बंद अपराधी अंशु दीक्षित ने विदेशी पिस्टल से मुख्तार अंसारी के गुर्गे मुकीम काला सहित मिराज अहमद को गोलियों से जेल के अंदर दिन दहाड़े भून दिया था। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व में घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने अंशू को भी मार गिराया था। इसके बाद से रगौली जेल सुरर्खियों मे आ गई थी।


घटना के बाद से सवाल उठाए गए थे आखिकरकार अंशु के पास कहां से ये पिस्टल पहुंच गई थी। इतनी फोर्स होने के बाद भी उसने यह खौफनाक कारनामा दिखा दिया। जिला जेल बनने के बाद यहां कई माननीय और माफियाओं को बंद किया गया। बाहुबली भदोही विधायक विजय मिश्रा व मेरठ जिले के विधायक नाहिद हसन भी इसी जेल के अंदर रहे हैं। जिनसे मिलने के लिए उनके परिवार के सदस्य आते थे। सपा के पूर्व विधायक व ददुआ डाकू के पुत्र वीर सिंह पटेल भी इसी जेल में रहे। इसके बाद विधायक अब्बास अंसारी को इसी जेल में भेजा गया। जहां उनकी पत्नी जेल के अंदर ही अक्सर आकर आराम से उसके साथ रहती थी। इस बात का पता लगते ही एक बार फिर से रगौली जेल सुर्खियों में आ गई।

नई दिल्ली राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी बदले


 नई दिल्ली राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपाल-एलजी बदले


नई दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए 13 राज्यों के राज्यपाल व एलजी में फेरबदल किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए रमेश बैस को नया राज्यपाल नियुक्त किया है।


 इसके अलावा लद्दाख के एलजी राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह अरुणाचल के ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को लद्दाख का एलजी बनाया गया है। वहीं, राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। 


लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।


 वहीं, राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र मे अराजक तत्वो ने कायम करना चाहा अपना खौफ सुरही बुजुर्ग को जाने वाले रोड को बास बल्ली लगाकर किया जाम स्थानिय पुलिस आई हरकत मे।


 आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र मे अराजक तत्वो ने कायम करना चाहा अपना खौफ 


सुरही बुजुर्ग को जाने वाले रोड को बास बल्ली लगाकर किया जाम स्थानिय पुलिस आई हरकत मे।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के गंगापुर बिजौरा पुल के पास सुरही बुजुर्ग को जाने वाले रोड को अराजक तत्वो द्वारा बास बल्ली का बैरियर लगाकर रोड बाधित/जाम कर के मैच/क्रिकेट टोनमेन्ट कराया जा रहा है।


रोड बाधित/जाम होने से आने जाने वाले राह गिरो को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी मे खेत के रास्ते घास पूस गढ्ढा आदि जैसी कठिनाइयो से गुजरना पड़ रहा है।


इस सम्बन्ध मे जब स्थानिय थाना सरायमीर पर तैनात क्षेत्रीय दरोगा विरेन्द्र सिंह से फोन पर बात हुई तो उन्होने बताया की रास्ता बाधित/जाम कर के मैच कराने का कोई परमिशन नही होता है। 


अराजक तत्वो द्वारा अपने गुंडई के बल पर गंगापुर बिजौरा होते हुए सुरही बुजुर्ग को जाने वाले रोड को बास बल्ली लगाकर बाधित/जाम किया गया है। स्थानिय थाना सरायमीर की पुलिस सूचना मिलते हरकत मे आई और तत्काल मौके पर पहुची बास बल्ली हटवा कर जाम को खोलवाया और रोड को चालू कराया।


ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ 






आजमगढ़ सरायमीर किशोरी को किया था अगवा ,पुलिस ने किया गिरफ्तार।


 आजमगढ़ सरायमीर किशोरी को किया था अगवा ,पुलिस ने किया गिरफ्तार।


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के एक युवक के विरुद्ध लड़की को अगवा कर ले जाने का मुकदमा सरायमीर थाने मे दर्ज कराया गया था। जिसमे उसने विश्वरेष कुमार उर्फ लक्की निवासी चकमूनौवर को नामजद किया था। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अगवा हुई लड़की को बरामद कर लिया और पुलिस ने नामजद अभियुक्त विश्वरेष कुमार उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया और सम्बन्धित धराओ मे उक्त अभियुक्त का चालान कर दिया।