Monday 12 December 2022

रामपुर तमंचे की नोक महिला का किया बलात्कार शिकायत पर पति पर झोंका फायर, पुलिस ने पल्ला झाड़ा


 रामपुर तमंचे की नोक महिला का किया बलात्कार


शिकायत पर पति पर झोंका फायर, पुलिस ने पल्ला झाड़ा


उत्तर प्रदेश के रामपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस से शिकायत करने पर महिला के पति पर आरोपी युवक ने फायर भी किया। संयोग से पति बच गया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि सीओ ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है।


पीड़िता की तहरीर के मुताबिक गांव का ही एक युवक उससे विगत कई वर्षों से तमंचे के बल पर उससे संबंध बनाता चला आ रहा है। शिकायत करने पर पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। पूर्व में भी मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे आरोपी युवक फिर महिला के घर में घुस गया और तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की गई। घटना के समय महिला का पति घर में सो रहा था। आरोपी के जाने के बाद महिला ने पति को बताया। पति ने शोर मचाते हुए पुलिस के पास जाने की बात कही तो आरोपी युवक फिर वहां आ धमका और पति पर तमंचे से फायर झोंक दिया। संयोग से फायर मिस हो गया जिससे पति बाल-बाल बच गया। रविवार को पीड़िता पति के साथ स्वार कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मात्र एनसीआर दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।


 अब मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई है। सीओ रवि खोखर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस वक्त कोतवाल भी अवकाश पर हैं। वह खुद इस मामले की जांच करेंगे।

आजमगढ़ जेल में निरुद्ध पूर्व लेखपाल की इलाज के दौरान मौत तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती हत्या के मामले में काट रहे थे सजा


 आजमगढ़ जेल में निरुद्ध पूर्व लेखपाल की इलाज के दौरान मौत


तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती


हत्या के मामले में काट रहे थे सजा


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पिछले एक साल से हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध कैदी की तबीयत शनिवार की शाम अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हनबुजुर्ग गांव निवासी 75 वर्षीय गोरख यादव पिछले एक साल से जेल में बंद थे। उनके ऊपर हत्या का आरोप था। जबकि वह पूर्व में लेखपाल भी थे। वह हत्या के मामले में जिला जेल में सजा काट रहे थे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा था। करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई।