Saturday, 7 February 2026

आजमगढ़ जहानागंज धरती मां की गोद में समाया देश का लाल तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, देखकर नम हुईं आंखें, शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


 आजमगढ़ जहानागंज धरती मां की गोद में समाया देश का लाल



तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, देखकर नम हुईं आंखें, शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जहानागंज विकासखंड के सुहवल गांव निवासी सूबेदार प्रेम शंकर चतुवेर्दी पुत्र रमाकांत चतुवेर्दी देश सेवा करते हुए शहीद हो गए। वे भारतीय सेना में सूबेदार पद पर तैनात थे और वर्तमान में सिकंदराबाद में ड्यूटी पर कार्यरत थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद सेना द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। गुरुवार की रात करीब 11 बजे जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद सूबेदार का पार्थिव शरीर जब सेना के जवानों के काफिले के साथ दो सैन्य वाहनों में उनके पैतृक गांव सुहवल पहुंचा, तो हर आंख नम हो गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और शहीद अमर रहें के नारों से पूरा गांव और क्षेत्र गूंज उठा। अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव से शौर्य यात्रा निकाली गई, जो सुहवल बाजार होते हुए गुजरी। हाथों में तिरंगा लिए लोग पैदल और बाइक से यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों के बीच पूरा बाजार बंद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहानागंज थाना पुलिस मुस्तैद रही।


 शहीद सूबेदार प्रेम शंकर चतुवेर्दी का अंतिम संस्कार गाजीपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सेना के जवानों ने सलामी दी और तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अग्नि दी गई। वे चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। खास बात यह है कि उनके दूसरे पुत्र रिशु चतुवेर्दी का कुछ दिन पहले ही भारतीय वायुसेना में चयन हुआ था। बेटे की सफलता की खुशी अभी पूरी तरह आई भी नहीं थी कि पिता के शहीद होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शहीद की शहादत पर पूरा क्षेत्र गर्व और शोक से भर गया है। लोग उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, साहसी और देशभक्त सैनिक के रूप में याद कर रहे हैं। आजमगढ़ की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह वीरों की धरती है। शहीद सूबेदार प्रेम शंकर चतुवेर्दी अमर रहें। भारत माता की जय।

उत्तर प्रदेश 4आईपीएस अफसरों का तबादला, शासन ने जारी किए आदेश संबद्ध चल रहे हेमराज मीना को दी गई यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


 उत्तर प्रदेश 4आईपीएस अफसरों का तबादला, शासन ने जारी किए आदेश


संबद्ध चल रहे हेमराज मीना को दी गई यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी



उत्तर प्रदेश लखनऊ, शासन ने शुक्रवार को डीआईजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।


 जारी आदेश के अनुसार भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात अखिलेश कुमार चौरसिया को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी स्थापना के पद पर नियुक्त किया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात यमुना प्रसाद को पीटीएस मुरादाबाद का डीआईजी बनाया गया है। वहीं, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे डीआईजी हेमराज मीना को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट आॅफ फॉरेंसिक साइंसेज भेजा गया है। मेरठ स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात डीआईजी सचिंद्र पटेल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा, एसटीएफ में तैनात एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को पदोन्नति देते हुए डीआईजी बनाया गया है। शासन के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है।