Monday 21 August 2023

आजमगढ़ जिला महिला अस्पताल के डाक्टर का शर्मनाक कारनामा नहीं मिला सुविधाशुल्क तो गर्भवती को आपरेशन थियेटर में तड़पता छोड़ा सीएमओ पहुंचे, एंबुलेंस से गर्भवती महिला को भेजा गया मेडिकल कालेज


 आजमगढ़ जिला महिला अस्पताल के डाक्टर का शर्मनाक कारनामा


नहीं मिला सुविधाशुल्क तो गर्भवती को आपरेशन थियेटर में तड़पता छोड़ा


सीएमओ पहुंचे, एंबुलेंस से गर्भवती महिला को भेजा गया मेडिकल कालेज


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिला महिला अस्पताल में रविवार की दोपहर छह हजार रुपये न देने पर डॉक्टर ओटी में गर्भवती महिला को तड़पता छोड़कर चला गया। परिजनों ने डॉक्टर पर ऑपरेशन के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीएमओ के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। एंबुलेंस से गर्भवती महिला को मेडिकल कालेज भेजा गया। सीएमओ ने मामले की जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


कप्तानगंज के विष्टारा गांव निवासी उदयभान चौबे की बहन प्रतिमा पत्नी सुनील को प्रसव होना था। आशा महिमा वर्मा के साथ सुनील ने रविवार की सुबह उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। सामान्य प्रसव नहीं होने पर डॉक्टर ने आपरेशन के लिए कहा। दोपहर में प्रतिमा को आपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया। 


उदयभान ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने आशा को बुलाया आपरेशन के लिए छह हजार रुपये की मांग की। इसके बाद आशा ने आकर परिजनों को बताया। परिजन अपने पास रहे चार हजार रुपये देने के लिए तैयार थे, लेकिन डाक्टर नहीं मान रहा था। रुपये न देने पर डॉक्टर ने गर्भवती महिला को ओटी से बाहर कर दिया। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। अन्य महिलाओं का भी आपरेशन होना था। बवाल बढ़ते देख आरोपी डॉक्टर चला गया। परिजनों ने सीएमओ को घटना से अवगत कराया। इस पर सीएमओ महिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच की। 


गर्भवती महिला को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर भेजा गया। बाद में उदयभान चौबे ने सीओ को लिखित शिकायत देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ सरायमीर पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव थानाध्यक्ष के नाम लिखा सुसाइड नोट मौके से बरामद


 आजमगढ़ सरायमीर पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव


थानाध्यक्ष के नाम लिखा सुसाइड नोट मौके से बरामद


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आर्थिक तंगी और कर्ज से तंग आकर एक वृद्ध ने घर से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह शौच करने के लिए गए लोगों ने जब देखा तो परिजनों को सूचना दिया। मौके पर थानाध्यक्ष के नाम लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी।


रामअनुज उम्र 65 वर्ष निवासी चककोट (खानकाह) बीती रात भोजनोपरान्त अपने घर में सो गये। आज सुबह घर से 100 मीटर दूरी स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ उनका शव पाया गया। शौच के लिए गये ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर ही थानाध्यक्ष के नाम लिखा हुआ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ जिसमें मृतक ने लिखा था कि - मैं कर्ज से काफी परेशान था, मेरी मौत के लिए मेरे परिवार का कोई सदस्य दोषी नहीं है। मेरे घर पर मेरी पत्नी व बेटी मौजूद हैं। मेरे शव को बिना पोस्टमार्टम करवाये ही परिजनों को सौंप दिया जाय।


बता दें कि रामअनुज सरायमीर के एक सैनिक कान्वेंट स्कूल में अध्यापक का कार्य करते थे। उनकी चार लड़कियां और एक लड़का है। लड़का रोजी रोटी के लिए दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। 


मौके पर पहुचे उपनिरीक्षक अशोक पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों द्वारा शव को पंचनामा बनाकर मांग किये जाने पर पुलिस द्वारा परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया गया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत होने के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

आजमगढ़ सरायमीर 50 हजार रू का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे एसटीएफ लखनऊ व थाना सरायमीर की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता


 आजमगढ़ सरायमीर 50 हजार रू का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे


एसटीएफ लखनऊ व थाना सरायमीर की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ एसटीएफ लखनऊ व थाना सरायमीर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 50 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त जावेद को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।


मुखबिर की सूचना के आधार पर बीती 21 अगस्त की रात करीब 2 बजे एसटीएफ लखनऊ व थाना सरायमीर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बस्ती नहर पुलिया थाना सरायमीर से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व पुरस्कार घोषित अभियुक्त जावेद उम्र 25 वर्ष पुत्र राजू उर्फ निरहू सा0 सिकरौर सहबरी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। 


उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 50 हजार रूपयें का इनाम घोषित किया गया था।

लखनऊ सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता फेंका हमलावर गिरफ्तार, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा


 लखनऊ सपा के महासम्मेलन में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, जूता फेंका


हमलावर गिरफ्तार, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा


लखनऊ, राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला कर दिया। उसने स्वामी प्रसाद पर जूता भी फेंका। इससे सम्मेलन में हंगामा मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान आशीष सैनी के रूप में हुई है। उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर विभूतिखंड थाने ले गई है। हमला करने वाला युवक वकील के वेशभूषा में था।


लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की तरफ से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन के दौरान ही युवक ने स्वामी प्रसाद की तरफ जूता फेंका और उन पर हमला कर दिया जिससे वहां हंगामा मच गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे सपा कार्यकर्ताओं से बचाकर विभूतिखंड थाने ले गई। मामले में पूछताछ की जा रही है।


स्वामी प्रसाद मौर्य बीते कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे हैं जिसके कारण वह सत्तारूढ़ दल भाजपा सहित कई धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले वह भाजपा सरकार में मंत्री थे। हालांकि, चुनाव के पूर्व वह सपा में शामिल हो गए थे।

मऊ घोसी का स्याही कांड, आरोपी युवक ने किया आत्मसमर्पण कहा- नेता के कहने पर मैंने स्याही फेंकी थी


 मऊ घोसी का स्याही कांड, आरोपी युवक ने किया आत्मसमर्पण


कहा- नेता के कहने पर मैंने स्याही फेंकी थी


उत्तर प्रदेश मऊ घोसी उपचुनाव को लेकर निकले प्रचार पर बीते रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर एक व्यक्ति ने काली स्याही उनके चेहरे पर फेंक दी थी। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी पर साजिश का आरोप लगाया था। इसी बीच सोमवार की सुबह स्याहीकांड के मुख्य आरोपी युवक ने कोपागंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने अपने बयान में उसे फंसाने का आरोप लगाया है।


भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक ने अपना नाम अभिमन्यु यादव बताया। आरोपी ने आरोप लगाया कि उसने एक नेता के कहने पर स्याही फेंकी थी। आरोप लगाया कि नेताओं ने हमें फंसाया है। जिस नेता के कहने पर उसने यह कांड को अंजाम दिया था उसने कहा था कि चुनाव फंस रहा है तूम स्याही फेंक दो मैं तूम्हें बचा लूंगा।उधर इस मामले में एसओ अमित मिश्रा का कहना है कि इस मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की करवाई की गई है।पुलिस जांच कर रही है।


बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम को जा रहे थे। अभी वह अदरी चट्टी पर पहुंचे थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत मे खड़े थे। उनको देखकर दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरकर स्वागत ही करा रहे थे कि तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दिया। एकाएक हुई इस कृत्य से अफरा तफरी का माहौल हो गया।