Wednesday 22 June 2022

सोनभद्र गोली लगने से सेना के जवान की मौत, लाइसेंसी पिस्टल भी गायब


 सोनभद्र गोली लगने से सेना के जवान की मौत, लाइसेंसी पिस्टल भी गायब




उत्तर प्रदेश सोनभद्र राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली सेना के जवान को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। 





एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। मृतक सेना में कार्यरत था। उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी गायब है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर स्थित एक मैरिज हॉल में मंगलवार की रात बरात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के महुआरी-तेंदू निवासी जवान बाबूलाल यादव (35) पुत्र दयाराम यादव भी आया था।




 आरोप है कि समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान बाबूलाल फायरिंग की जद में आ गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

सेना का जवान बाबूलाल कुछ दिनों पूर्व छुट्टी पर अपने घर आया था। गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद साथ आए लोग वहां से फरार हो गए। डॉक्टर के मुताबिक मृतक के चेहरे पर गन शॉट के निशान हैं। तलाशी के दौरान आर्मी के जवान का लाइसेंसी पिस्टल भी गायब था। उधर, एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश पांडेय, कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह ब्रह्मनगर शादी मंडप पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस बुधवार सुबह अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से शव अस्पताल लाने वालों की पहचान करने में जुटी है। 




पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। कोतवाल का कहना है कि मृतक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही गोली कैसे चली इसका खुलासा हो जाएगा। इस घटना से पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बाबूलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लखनऊ साली को साथ रहने के लिए कर रहा था विवश, लड़की ने की खुदकुशी


 लखनऊ साली को साथ रहने के लिए कर रहा था विवश, लड़की ने की खुदकुशी






उत्तर प्रदेश लखनऊ में सआदतगंज कोतवाली में ससुर ने दामाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने साली को साथ रहने के लिए विवश किया। फिर शादी करने की बात करने लगा।




 इस बीच युवती के साथ मारपीट की गई। 19 जून को युवती ने फोन कर पिता को आपबीती बताने के खुदकुशी की थी। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। सीतापुर बिसवां निवासी पिता के अनुसार तीन वर्ष पूर्व उनकी छोटी बेटी घर से चली गई थी। परिवार से कोई सम्पर्क नहीं था। कुछ वक्त पहले बेटी घर लौटी और उमंग निवासी सीतापुर से शादी करने की बात बताई।




 पिता के मुताबिक छानबीन करने पर उमंग से शादी करने की बात गलत निकली। उन्होंने बेटी को विश्वास में लेकर पूछताछ की। जिस पर युवती ने बहनोई आकाश के साथ रहने की जानकारी दी। यह बात पता चलने पर पिता ने आकाश से विरोध दर्ज कराया था। जिसका कोई असर नहीं हुआ। युवती ने अपनी मर्जी से बहनोई के साथ रहने की बात कही। पिता के मुताबिक 19 जून की सुबह करीब 9.40 बजे बेटी ने मां को फोन किया। उसने आकाश पर मारपीट करने का आरोप लगाया। बेटी ने बताया कि आकाश ने शादी करने की बात कही थी। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। इसके बाद युवती ने फोन काट दिया। 




जिसके बाद परिवार वाले युवती से सम्पर्क करने का प्रयास करने लगे। उसका फोन स्विच ऑफ था। वहीं, रात करीब 9.30 सआदतगंज की बावली चौकी से फोन कर 27 वर्षीय युवती के खुदकुशी करने की जानकारी दी गई। पिता स्वजनों को लेकर सआदतगंज पहुंचे। जिसके बाद बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए शव का अंतिम संस्कार किया। सोमवार की दोपहर पिता ने सआदतगंज कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। जिसके आधार पर आकाश को कोठारी बंधु तिराहे के पास से पकड़ा गया है।





 इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा के मुताबिक आकाश फूड डिलीवरी कम्पनी में नौकरी करता है। उसकी पत्नी सीतापुर में रहती है। वहीं, काम के सिलसिले में आकाश किराए के मकान में रहता है। आरोपी ने साली से कई बार पत्नी के लिए बुरी बाते कहीं थीं। वह दावा करता था कि पत्नी के कारण वह काफी तनाव में रहता है। वहीं, युवती के पिता के अनुसार उन्हें भी छोटी बेटी और दामाद के बीच पनपे संबंधों का पता नहीं लग सका था।

मथुरा ऑनलाइन गेमिंग एप पर हुई थी दोस्ती नोएडा में मुलाकात, इस बात पर युवक ने खेला खूनी खेल


 मथुरा ऑनलाइन गेमिंग एप पर हुई थी दोस्ती


नोएडा में मुलाकात, इस बात पर युवक ने खेला खूनी खेल




उत्तर प्रदेश  मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में हुए सोनम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। किशोरी और मुजफ्फरनगर के रहने वाले आरोपी युवक की दोस्ती तीन साल पहले लूडो एप पर हुई थी। इन तीन साल में दो बार किशोरी और आरोपी युवक की मुलाकात नोएडा में हुई थी। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी पर अंकुश लगा दिया।  इसकी भनक आरोपी युवक को लगी तो वह किशोरी की मां से मिलने मुजफ्फरनगर से मथुरा आ गया था। यहां आकर उसने किशोरी की हत्या कर दी।




 किशोरी की मां पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा है। आरोपी ने खुद भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस की जांच और पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि लूडो एप पर ऑनलाइन लूडो खेली जाती है। तीन साल पहले इस खेल में मुजफ्फरनगर के गांव कुंकड़ा, मंडी निवासी अवि उर्फ शिवम कश्यप की पहचान थाना हाईवे के नगला बोहरा निवासी सोनम से हुई। खेल-खेल में दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों की नजदीकियां बढ़ीं तो नोएडा में दो बार किशोरी और युवक की मुलाकात भी हुई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी पर अंकुश लगा दिया।



 एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी युवक किशोरी की मां सुनीता से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर से ट्रेन में सवार होकर 19 जून को मथुरा पहुंचा था। उसने चाकू मुजफ्फरनगर से खरीदा था। इसी चाकू से उसने किशोरी की हत्या कर दी। उसकी मां को घायल कर दिया। आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। उसका आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जबकि किशोरी की मां की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालत सही होने पर पूछताछ की जाएगी।




सोशल मीडिया और विभिन्न एप के जानकार राजेंद्र सिंह ने बताया कि आजकल कई ऑनलाइन गेमिंग एप हैं, जिनमें युवा पीढ़ी फंसती जा रही है। मोबाइल पर आनॅलाइन गेम्स खेलने वाली यह युवा पीढ़ी किस तरफ जा रही है, इसका ख्याल परिजनों को रखना चाहिए। राजेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने वालों की हरकतों में बदलाव दिख जाता है। युवा पीढ़ी की हरकतों पर परिवार को नजर रखनी चाहिए। घर का बच्चा कहां जा रहा है और क्या कर रहा है। सावधान रहते हुए कड़ी नजर रखी जाएगी तो ऐसी सनसनीखेज वारदात से बचा जा सकता है। इसके लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।

मायावती ने बताया आजमगढ़ में कैसे लड़ रहे गुड्डू जमाली, चुनाव मांगा जनसमर्थन


 मायावती ने बताया आजमगढ़ में कैसे लड़ रहे गुड्डू जमाली, चुनाव मांगा जनसमर्थन




उत्तर प्रदेश लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ के लोगों से लोकसभा उपचुनाव के लिए समर्थन मांगा है। मायावती ने कहा कि बसपा प्रत्याशी को जन समर्थन मिल रहा है।




 जानकारी के अनुसार मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी में आज़मगढ़ लोकसभा की सीट पर कल 23 जून को होने वाले उपचुनाव में बीएसपी को जिस प्रकार से सभी वर्गों व धर्मों के लोगों का समर्थन मिल रहा है। वह काफी उत्साहवर्धक है।



 विरोधियों के हथकण्डों से दूर रहकर यह जन समर्थन वोट में भी ज़रूर बदलेगा, ऐसा पूर्ण विश्वास।

मायावती ने बताया कि बीएसपी उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के लोकल व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों का हमेशा मददगार होने के कारण इनकी साख व लोकप्रियता विरोधियों से कहीं अधिक, जिसका चुनाव परिणाम पर अच्छा असर पड़ने की संभावना। मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की भी पूरज़ोर अपील।