Monday 11 December 2023

बलिया पत्नी व 2 बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी एक ही परिवार में 4 शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप


 बलिया पत्नी व 2 बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी



एक ही परिवार में 4 शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप



उत्तर प्रदेश बलिया बांसडीह कोतवाली के देवड़ीह गांव में रविवार की देर रात सनकी व्यक्ति ने पत्नी व दो बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसका शव बगीचे में फंदे पर लटका मिला। इसकी खबर लगते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। मौके पर एसपी एस आनन्द, एएसपी डीपी तिवारी व क्षेत्राधिकारी एसएन वैश्य व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच घटना की जानकारी कर शव को पोस्मार्टम को भेजवाया।


मिली जानकारी के मुताबिक देवडीह निवासी श्रवण राम (35) का पत्नी शशिकला देवी (33) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान श्रवण राम धारदार हथियार से पत्नी व दो पुत्र सूर्या राव सात वर्ष व दूसरा मिठू चार माह की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बगीचे में फेंक वहीं पास के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।


 सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर मृतक श्रवण की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें उसके द्वारा इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। एसपी एस आनंद ने बताया कि शशिकला के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी के काफी खोजबीन के बाद पत्नी व दो बच्चे का शव बगीचे में मिला, किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है, बगल के पेड़ पर फंदे पर मृतक श्रवण राम का शव मिला। उसके पॉकेट से मिले सुसाइट नोट में खुद हत्या की बात स्वीकारी है। पोस्मार्टम के लिए शव को भेजा गया है। श्रवण राम व शशिकला के बीच आपसी विवाद न्यायालय में मुकदमा चला था। डेढ़ वर्ष पूर्व आपसी सुलहनामा से शशिकला पुनः ससुराल आकर परिवार जनों से अलग पति व बेटो के साथ रह रही थी। उसके बाद भी इन दोनों में विवाद होता रहता था।

आजमगढ़ देवगांव पल्लेदार की हत्या कर बदमाशों ने रूपये लूटे 3 की संख्या में आये थे बदमाश, सीने में मारा चाकू


 आजमगढ़ देवगांव पल्लेदार की हत्या कर बदमाशों ने रूपये लूटे


3 की संख्या में आये थे बदमाश, सीने में मारा चाकू



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार के पास रेतवा चंद्रभानपुर में शनिवार की रात तीन बदमाशों ने पल्लेदार को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। उसके पास रखे आठ हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के समय पल्लेदार गल्ला व्यापारी के गोदाम पर सो रहा था। उपचार के दौरान रविवार की शाम उसकी मौत हो गई।

बरदह थाना के दुलारगंज परसौली गांव निवासी 42 वर्षीय रवि सरोज लालगंज बाजार में पल्लेदारी करता था। वह चार साल से अधिक समस से घनश्याम गुप्ता के किराने की दुकान व गोदाम पर रहता था। देर होने पर गोदाम के पास बने कमरे में रुक जाता था।


 शनिवार को भी देर हो गई तो वह गोदाम के पास बने कमरे में सो गया। रात करीब एक बजे तीन की संख्या में आए बदमाशों ने गोदाम का दरवाजा पीटा। रवि ने कमरे का दरवाजा खोल दिया। उसके बाद तीनों बदमाश रवि से रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर मारने-पीटने लगे। बदमाशों ने परखी (बोरा से अनाज का नमूना निकालने का नुकीला औजार) से रवि के सीने में घोंप दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद उसके पास से रखे आठ हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।


 रविवार की सुबह वह मस्जिद के पास घायल पड़ा था। सूचना मिलने पर लालगंज चौकी प्रभारी देवेंद्रनाथ दूबे मौके पर पहुंचे। रवि को लालगंज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। देवगांव कोतवाल राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुचाया था। घटना की तहरीर नहीं मिली है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

आजमगढ़ बरदह इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा आय से अधिक सम्पत्ति पाये जाने पर हुई कार्रवाई


 आजमगढ़ बरदह इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


आय से अधिक सम्पत्ति पाये जाने पर हुई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना बरदह पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर के द्वारा मुकदमा नं0 517/23 धारा 13 (1), 13 (2) भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया।


 इस प्रकरण में आय से अधिक सम्पत्ति अर्जीत करने की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर द्वारा की गयी थी जिसमें उनके द्वारा यह पाया गया कि इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने अपनी आय से अधिक सम्पत्ति 50 लाख से अधिक व्यय की है। जिसके फलस्वरूप यह मुकदमा थाने पर पंजीकृत कराया गया है। शीघ्र ही साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

आजमगढ़ सिधारी अवैध कब्जा धारक पर प्रशासन का चला हन्टर बुलडोजर से चार दीवारी व गेट को किया गया ध्वस्त


 आजमगढ़ सिधारी अवैध कब्जा धारक पर प्रशासन का चला हन्टर


बुलडोजर से चार दीवारी व गेट को किया गया ध्वस्त



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहगढ बाज़ार में रविवार को भीटा की भूमि पर चारदीवारी व गेट लगाकर अवैध कब्जा को लेकर नायब तहसीलदार व पुलिस विभाग संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलवाकर कब्जा हटवाया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। शहर कोतवाली आज़मगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला मुकेरीगंज निवासिनी चम्पा देवी पत्नी जगदीश ने विगत दिवस तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया था कि शाहगढ में उसकी भूमि हैं। जिसपर आने जाने के लिए भीटा से होकर एक मात्र रास्ता था। भीटा पर चारदीवारी बनवाकर टीनशेड डालकर और गेट लगाकर अवैध कब्जा करने से प्रार्थनीय चम्पा देवी का खेत पर जाने का रास्ता बन्द हो गया था। 


जांच कर भीटा से अवैध कब्जा हटवाने का आदेश उपजिलाधिकारी सदर ने दिया था। आदेश का अनुपालन करते हुए नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी व क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र कुमार के साथ पुलिस बल की टीम मौके पर पहुची और भीटा की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने के क्रम में बुलडोजर चलवा दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा है। तो वही पीड़ित पक्ष को न्याय मिला। इस संबंध में नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी ने बताया कि दो माह पहले अवैध कब्जा धारक को कब्जा को हटाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था। परन्तु नोटिस का अवैध कब्जा धारक पर कोई असर नहीं रहा। इसलिए आज कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जा को हटवा दिया गया।

आजमगढ़ सिधारी थानाध्यक्ष को लक्ष्य कर बदमाश ने झोंका फायर पुलिसिया कार्रवाई में गोली लगने से हुआ घायल, तमंचा व कारतूस बरामद


 आजमगढ़ सिधारी थानाध्यक्ष को लक्ष्य कर बदमाश ने झोंका फायर


पुलिसिया कार्रवाई में गोली लगने से हुआ घायल, तमंचा व कारतूस बरामद



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी थाना पुलिस ने मासूम से दरिन्दगी करने के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपी द्वारा शादी समारोह के दौरान 9 वर्षीय लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसे कुकृत्य अंजाम दिया था।


9 दिसम्बर 2023 को पीड़ित के पिता द्वारा सिधारी थाने में शिकायत किया गया कि आशीष कुमार पुत्र अशोक सा0 मझगावा थाना रानी की सराय ने वादी की लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 10 दिसम्बर 2023 को प्रभारी निरीक्षक सिधारी योगेन्द्र बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित अभियुक्त भवरनाथ से भदुली (हाइवे पर) की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर चकबिलिन्दा गांव के पास हाइवे पर प्र0नि0 सिधारी अपने हमराहियों के साथ कन्धरापुर की ओर से आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने लगे। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, कुछ नजदीक आने पर पुलिस बल ने उसे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया परन्तु वह हाईवे सड़क से नीचे बाग में उतरकर सरपत की आड़ लेकर अपने पास रखा तमंचा निकालकर पुलिस बल पर दूर से ही तान दिया, अभियुक्त को चेतवानी दी गयी कि तुम आत्मसमर्पण कर दो, इस पर अभियुक्त आशीष ने प्रभारी निरीक्षक सिधारी को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से 1 राउन्ड फायर किया गया। प्रभारी निरीक्षक सिधारी द्वारा पुनः पर्याप्त चेतावनी के बाद भी अभियुक्त ने पुलिस बल को जान से मारने की नियत से दुबारा फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे करीब 03.25 बजे गिरफ्तार कर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया। बदमाश आशीष के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।


पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 9 दिसम्बर 2023 को शाम को एक लड़की (9 वर्षीय) जो बारात में परछन देखने आयी थी जिसे मैंने पास के ही गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था, जिससे उसे काफी रक्त श्राव होने लगा उसके चिल्लाने पर उसके मां, बाप को आते देख मैं उसे वही छोड़ कर वहां से भाग गया था।