Saturday 16 March 2024

आजमगढ़ दीदारगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न


 आजमगढ़ दीदारगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाना परिसर में शनिवार को सांय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आगामी त्योहार होली, रमजान, ईद ,सीएए को लेकर दीदारगंज थाना परिसर में क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगों की उपस्थिती में दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहुत की गई।


 थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से आगामी पर्व होली तथा ईद को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनानें की अपील की। साथ ही लोगों से होलिका दहन में अगर कहीं  किसी गांव में कोई समस्या हो तो उसको भी बताने को कहा कुछ लोगों नें अपनें गांव की समस्यों को बताया जिसे थानाध्यक्ष ने कहा कि इसका समाधान मौके का मुआयना कर कर दिया जाएगा अगर कहीं भी कोई समस्या आती है तो हमें सूचित करें। त्योहारों में अगर कोई खलल पैदा करनें की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। 


इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक करमुल्ला , हेड मुहर्रिर सुधांशु राय, हेड का0सजय मौर्या,का0सुमित यादव, हेड का0 रण विजय,हेड कां0प्रभुनाथ यादव,हेड का0सूर्य प्रकाश यादव, धर्मेंद्र कुमार, संदीप यादव, सुरेश कुमार, अजय कुमार ,सुनील दूबे, प्रदीप कुमार गौतम ,सूर्यभान राजभर, बी के सिंह,धनंजय मिश्रा ,प्रवीण यादव, शमीम अहमद,रोशन लाल,वीरान ऊर्फ ताहिर, राकेश यादव, भरत सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।




आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

उरई थाने में सिपाही ने महिला सिपाही से किया दुष्कर्म एक माह पहले लाइन हाजिर हो चुका है आरोपी


 उरई थाने में सिपाही ने महिला सिपाही से किया दुष्कर्म



एक माह पहले लाइन हाजिर हो चुका है आरोपी



उत्तर प्रदेश उरई में कोंच सर्किल के एक थाने में तैनात सिपाही ने साथ में तैनात महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला आरक्षी ने करीब एक माह पहले जब इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की महकमे में खलबली मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक थाना में तैनात एक महिला आरक्षी ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि एक माह पहले थाने में तैनात सिपाही कर्मवीर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधिकारियों ने एक टीम गठित की और पूरी जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा। जांच में पाया गया कि आरोपी सिपाही शादीशुदा है।


 महिला आरक्षी पर दबाव बनाकर उससे दुष्कर्म करता था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कई बार महिला आरक्षी ने शिकायत करने की कोशिश की लेकिन वह बदनामी के डर से अपनी बात नहीं बता सकी। पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


 एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विभागीय कार्रवाई भी जल्द की जाएगी। पुलिस लाइन में तैनात आरोपी सिपाही कर्मवीर शादीशुदा है, लेकिन वह महिला सिपाही के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। महिला का कहना है कि उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसने अधिकारियों से इसकी शिकायत की और थाने में तहरीर दी।

लखनऊ लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए यूपी में कब-कब होगी वोटिंग


 लखनऊ लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए यूपी में कब-कब होगी वोटिंग



उत्तर प्रदेश लखनऊ चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल 2024 से सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।


 लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। इसके साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई। इसके तहत अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसी तरह आंध्र प्रदेश की 175 और ओडिशा की 147 विधानसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा। इन राज्यों के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही घोषित किए जाएंगे।


 चुनाव आयोग के मुताबिक, 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीट और 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीट पर मतदान होगा। इसी तरह 13 मई को चौथे चरण के चुनाव के लिए 96 सीट पर, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीट, 25 मई को छठे चरण में 57 सीट, जबकि एक जून को सातवें एवं अंतिम चरण में 57 सीट पर मतदान होगा।

आजमगढ़ थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में करें पेश कोर्ट ने एसपी को पत्र भेजकर दिया आदेश


 आजमगढ़ थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में करें पेश


कोर्ट ने एसपी को पत्र भेजकर दिया आदेश



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात रही ज्ञानू प्रिया जो वर्तमान में मिर्जापुर में महिला थानाध्यक्ष हैं उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक सतीश चंद्र द्विवेदी ने एसपी मिर्जापुर को पत्र भेजकर उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। 


18 जनवरी 2021 को गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव में निवर्तमान प्रधान पति मनीष राय शाम के समय दुर्गा जी इंटर कॉलेज के पास स्थित भट्ठे पर बैठे थे। तभी बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उनको सिर में गोली मारकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। चिकित्सकों ने मनीष राय को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में तत्कालीन थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया को कोर्ट में साक्षी के तौर पर गवाही देनी है। जिसके कारण कोर्ट की ओर से उन्हें कई नोटिस जारी किया गया लेकिन वह कोर्ट में न तो हाजिर हुईं न ही अपना बयान दर्ज कराया। इस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक सतीश चंद्र द्विवेदी ने एसपी मिर्जापुर को पत्र भेजकर उन्हें गिरफ्तार कर 19 मार्च 2024 को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

आजमगढ़ डीएम ने 8 अपराधियों को किया जिलाबदर गोवध, चोरी, छेड़खानी व दुष्कर्म के मामलों हैं सक्रिय


 आजमगढ़ डीएम ने 8 अपराधियों को किया जिलाबदर


गोवध, चोरी, छेड़खानी व दुष्कर्म के मामलों हैं सक्रिय



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध, चोरी, छेड़खानी व दुष्कर्म में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा 8 अपराधियों को 13 मार्च 2024 से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना जहानागंज व बरदह से 02-02, थाना मुबारकपुर, फुलपुर, कप्तानगंज व गम्भीरपुर से 01-01 अपराधी जिलाबदर किये गये है। जिलाबदर हुए 08 अपराधियों का विवरण निम्नवत है। 

( 1 ) संतोष यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी समस्तीपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।

 ( 2 ) देवीलाल पुत्र मुरजाद निवासी दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़। 

(3 ) मकसुद पुत्र स्व0 अजीज निवासी जखावां थाना बरदह जनपद आजमगढ़।

( 4 ) रुस्तम पुत्र स्व0 अजीज निवासी जखावां थाना बरदह जनपद आजमगढ़।

( 5 ) तनवीर अहमद पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी शहीद नगर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। 

( 6 ) तबरेज पुत्र हाफिज उर्फ जहूर निवासी मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़।

( 7 ) आकाश यादव पुत्र जीयालाल यादव निवासी देवरियां थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़। 

( 8 ) अबुशाद उर्फ खरबोटन पुत्र शाबिर निवासी मुहम्मदपुर भिटियां थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।

आजमगढ़ दीदारगंज, हाईकोर्ट के आदेश पर पूक (पुष्पनगर)गांव में चला प्रशासन का डंडा चक मार्ग से हटा कब्जा


 आजमगढ़ दीदारगंज, हाईकोर्ट के आदेश पर पूक (पुष्पनगर)गांव में चला प्रशासन का डंडा चक मार्ग से हटा कब्जा 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मार्टिनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत पूक(पुष्पनगर)गांव में शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन नें चक मार्ग व नाली गाटा संख्या 1774व1775 पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से तहसील मार्टिनगंज के द्वारा गठित टीम के द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में  हटाया गया। मार्ग पर लगभग 50वर्षो पहले बने मकान को तोड़कर मार्ग को खाली कराया गया। 


वादी मुकदमा परमात्मा मिश्र ने चक मार्ग को खाली कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज नंदिनी शाह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ,लेखपाल गोरख नाथ यादव, लेखपाल देवानंद, लेखपाल हरिशंकर,महेंद्र, शैलेष तथा थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार दलबल के साथ उपस्थित थे।



आजमगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ़ मेहनाजपुर/बरदह एसपी ने 2 पुलिस कर्मियों को किया निलम्बित कार्य में लापरवाही और अभद्र व्यवहार के चलते हुई कार्रवाई


 आजमगढ़ मेहनाजपुर/बरदह एसपी ने 2 पुलिस कर्मियों को किया निलम्बित


कार्य में लापरवाही और अभद्र व्यवहार के चलते हुई कार्रवाई



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य ने मुख्य आरक्षी सुभाष सिंह रघुवंशी द्वारा थाना मेहनाजपुर क्षेत्रान्तर्गत दुकानदार से अभद्र व्यवहार करने, थाने पर नियुक्त अधि0/कर्म0गण से बिना वजह वाद-विवाद व अभद्र व्यवहार करने तथा आम जनमानस में पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा उक्त मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए प्रकरण की प्रारम्भिक जाँच क्षेत्राधिकारी सगड़ी को आवंटित की गयी है। 


इसी क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियों के सत्यापन/निगरानी के सम्बन्ध में 15 मार्च 2024 को मुख्य आरक्षी ना0पु0 संतोष कुमार यादव थाना बरदह आजमगढ़ का बीट बुक चेक किया गया तो बीट बुक अपूर्ण पाया गया। बीट बुक अपूर्ण रखने व अपने पदेन कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता बरतने पर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा निलम्बित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया।