बता दें कि थाना रानी की सराय अंतर्गत 02 जून को हुई 7.4 लाख की लूट के अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी व 50 हजार के इनामिया अपराधी रामचन्द्र उर्फ मैकू यादव पुत्र स्व कन्हैया यादव निवासी ग्राम भरौली थाना जीयनपुर को आज सुबह लगभग पौने 6 बजे मझगवां हाइवे के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के दाहिने घुटने में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
Sunday, 11 June 2023
आजमगढ़ एसपी ने बताया लूट के पैसे से अपराधियों ने क्या बनाई थी योजना लूट घटना से जुड़े एक बड़े रहस्य का किया खुलासा जन सेवा केंद्र के प्रतिनिधि से की गई थी 7.4 लाख की लूट
बता दें कि थाना रानी की सराय अंतर्गत 02 जून को हुई 7.4 लाख की लूट के अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी व 50 हजार के इनामिया अपराधी रामचन्द्र उर्फ मैकू यादव पुत्र स्व कन्हैया यादव निवासी ग्राम भरौली थाना जीयनपुर को आज सुबह लगभग पौने 6 बजे मझगवां हाइवे के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के दाहिने घुटने में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
उन्नाव सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत आवास में जमीन पर पड़ा मिला, 2 दिन पूर्व घर से लौटा था
उन्नाव सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
आवास में जमीन पर पड़ा मिला, 2 दिन पूर्व घर से लौटा था
उत्तर प्रदेश उन्नाव कोतवाली में तैनात आरक्षी की शनिवार की शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। थाना प्रभारी ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जालौन थाना कदौरा के बौनी स्टेट के रहने वाले कुलदीप पुत्र राधाचरण बौद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस में 2016 बैच का आरक्षी था।
वर्तमान समय मे बीघापुर थाना की पीआरवी 2939 पर तैनात था। नगर पंचायत बीघापुर में श्याम प्रकाश पटेल के आवास पर रहता था। शनिवार रात आवास में बेहोश हालत में पड़ा मिला। जानकारी पर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शुक्ल ने एंबुलेंस से उसे पीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सिपाही कुलदीप बीमारी का इलाज कराने अवकाश पर अपने घर गया था। 7 जून को वापसी थी। मगर 9 जून को वापस आकर वह आवास पर चला गया। शनिवार रात पड़ोसियों ने मकान के अंदर सिपाही को जमीन पर पड़े देखकर थाने में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवास के दरवाजे को तोड़ कर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शुक्ल आनन फानन में पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की आवास पर मौत होने की खबर मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ विजय आन्नद मौके पर पहुंच गए हैं। साथी सिपाहियों के साथ साथ उन्नाव पुलिस में शोक की लहर है।
सिपाही कुलदीप की मौत के बाद साथी भी बेहद दुखी है। थाने में तैनात अन्य कर्मियों ने बताया कि वह बेहद मिलनसार था, कुछ माह पहले ज्यादा हालत खराब होने पर परिजनों ने उसका उपचार भी किसी अच्छे अस्पताल में कराया था। उसके बाद हालत सुधरने के बाद वह डयूटी जॉइन करने पहुंचा था।
-
आजमगढ़ दीदारगंज, मंडलायुक्त न्यायालय में अपील को एसडीएम मार्टिनगंज ने दिखाया ठेंगा पुलिस बल के साथ करवा रहे विवादित जमीन पर निर्माण पीड़ित ...
-
आजमगढ़ बरदह खेल-खेल में चल गई गोली, युवक की मौत घर में कट्टा टेस्ट करते समय हुई घटना, एक दोस्त हिरासत में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बर...
-
आजमगढ़ एसएसपी ने 9 निरीक्षक-दरोगाओं के किये तबादले चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी...
-
आजमगढ़ दीदारगंज पुष्पनगर बाजार में 2 मोटरसाइकिलों की जोरदार आमने - सामने टक्कर में 1 की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल... उत्तर प्रदेश के आजमगढ़...
-
आजमगढ़ दीदारगंज 2 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे लटका मिला दोनों का शव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज ...
-
आजमगढ़ दीदारगंज मतांतरण के आरोप में देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर रही हैं- चिराग जैन एसपी ग्रामी...
-
आजमगढ़ फूलपुर गैस गोदाम से सिलेंडर चोरी की पर्दाफाश 22 सिलेंडर और 2 बाइक के साथ 4 गिरफ्तार उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना प्रभारी फूलपुर गजानंद चौब...
-
आजमगढ़ उपनिरीक्षक भगत सिंह बने निरीक्षक थाना सिधारी पदोन्नति के बाद अधिकारियों ने कंधे पर 3 स्टार लगाकर दी बधाई उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मे प...
-
आजमगढ़ दीदारगंज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा, 5 बकरियां घायल, पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहु...
-
आजमगढ़ दीदारगंज फर्राटा फैन में उतरे करंट से विवाहिता की मौत, मायके में पसरा मातम पिता की देखभाल के लिए मायके में रह रही थी विवाहिता, खाना ...


