Tuesday, 23 December 2025

आजमगढ़ यह प्रशासन का अत्याचार है, बृजेश गौड़ भाजपा बूथ अध्यक्ष ने कहा नहीं दिया गया मुझको समय, मकान पर चला दिया बुलडोजर संगीत महाविद्यालय के लिए दान की थी दो बीघा जमीन


 आजमगढ़ यह प्रशासन का अत्याचार है, बृजेश गौड़



भाजपा बूथ अध्यक्ष ने कहा नहीं दिया गया मुझको समय, मकान पर चला दिया बुलडोजर


संगीत महाविद्यालय के लिए दान की थी दो बीघा जमीन



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित संगीत महाविद्यालय के सामने आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ने बड़े सवाल खड़े कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे संगीत महाविद्यालय के सामने भारी फोर्स के साथ एक साथ कई बुलडोजर पहुंचे, संगीत महाविद्यालय के सामने बन रहे मकान को गिराया जाने लगा, जब इस बात की सूचना मकान मालिकों को हुई तो वे मौके पर भागे हुए पहुंचे, उनके साथ स्थानीय लोग भी काफी संख्या में वहां इकट्ठे हो गए। मौके पर तैनात भारी फोर्स ने उन्हें मकान के पास नहीं जाने दिया। 


पीड़ित बीजेपी बूथ अध्यक्ष व किसान मोर्चा अध्यक्ष बृजेश गौड़ ने बताया कि उसे 21 दिसंबर को नोटिस मिली थी, जिस बावत वह अपने वकील के साथ जवाबदेही के लिए आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की ऑफिस में भेजा था, अभी प्रक्रिया चल ही रही थी कि आज अचानक सुबह में ही बुलडोजर चलाकर मेरे मकान को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन द्वारा मेरे ऊपर अत्याचार किया गया है। बृजेश गौड़ ने बताया कि वह भाजपा का बूथ अध्यक्ष है, संगीत महाविद्यालय बनने के लिए उसने दो बीघा जमीन भी दान की थी। उसने बताया कि अगर पहले ही प्रशासन द्वारा उसे मना किया गया होता तो शायद वह निर्माण नहीं करवाता।



https://www.news9up.com/2025/12/blog-post_23.html

आजमगढ़ अलसुबह भाजपा पदाधिकारी के मकान पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात बिना नक्शा स्वीकृत कर किया जा रहा था निर्माण, महाविद्यालय निर्माण के लिए भी दी थी अपनी जमीन


 आजमगढ़ अलसुबह भाजपा पदाधिकारी के मकान पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात



बिना नक्शा स्वीकृत कर किया जा रहा था निर्माण, महाविद्यालय निर्माण के लिए भी दी थी अपनी जमीन



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में संस्कृत महाविद्यालय हरिहरपुर के सामने बने एक मकान पर मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बुलडोजर चलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया।


 प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि संबंधित मकान का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया जा रहा था, जिसे अवैध निर्माण की श्रेणी में रखा गया। इस संबंध में 21 तारीख को आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस चस्पा की गई थी, लेकिन तय समय सीमा में निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर मंगलवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस मकान पर कार्रवाई हुई है, वह भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी का बताया जा रहा है। 


सबसे अहम बात यह है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पहले संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण के लिए अपनी जमीन दिए जाने की भी चर्चा है, जिसको लेकर व कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल, सुबह हुई इस कार्रवाई को लेकर शहर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।


नोट : खबर का अपडेट जारी है।


https://www.news9up.com/2025/12/blog-post_45.html