Sunday 26 June 2022

आज़मगढ़ समाजवादी किला ध्वस्त कर आजमगढ़ के 20वें सांसद बने निरहुआ सपा प्रत्याशी को 8679 मतों से हराया बसपा के गुड्डू जमाली रहे तीसरे नंबर पर


 आज़मगढ़ समाजवादी किला ध्वस्त कर आजमगढ़ के 20वें सांसद बने निरहुआ



सपा प्रत्याशी को 8679 मतों से हराया


बसपा के गुड्डू जमाली रहे तीसरे नंबर पर




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट पर सांसद चुने गए सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा इस्तीफा दिए जाने के कारण रिक्त हुई इस सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया इस बार मतदाताओं ने समाजवादियों का गढ़ कहे जाने वाले इस जिले की सदर सीट पर समाजवाद का किला ध्वस्त करते हुए भाजपा का भगवा ध्वज लहरा दिया। रविवार को हुए मतगणना परिणाम में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से हराकर सदर सीट के 20वें सांसद के रूप में चुन लिए गए।




सदर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा क्षेत्र जिसमें सगड़ी, गोपालपुर, मुबारकपुर, सदर एवं मेंहनगर के क्षेत्र आते हैं। यहां कुल 1838930 मतदाता थे। चुनाव में कुल मतों के 49. 48 प्रतिशत मत पड़े थे। रविवार को जिला मुख्यालय पर बेलईसा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में मतगणना स्थल पर सुबह इवीएम मशीनों में कैद मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ सर्वप्रथम पोस्टल बैलटों से पड़े मतों की गिनती की गई। इस दौरान मतगणना स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की ओर जा रहे सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को वहां तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इस बात को लेकर सपा प्रत्याशी और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।




 सपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर एबीएम मशीन बदलने का गंभीर आरोप लगा दिया हालांकि प्रशासन ने सूझबूझ से काम लिया और किसी तरह मामला शांत हो गया तत्पश्चात मतों की गणना शुरू की गई। दोपहर 12:30 बजे के बाद भाजपा एवं सपा प्रत्याशी के बीच चल रही उठापटक का क्रम थमा और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी बढ़त बनाते नजर आए। मतगणना के बीच तीसरे नंबर पर रहे बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने दोपहर में ही अपनी हार स्वीकार कर ली और मतगणना स्थल से समर्थकों के साथ चले गए हालांकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ मतगणना के समय मौजूद नहीं थे मतगणना का कार्य भाजपा के अन्य नेताओं की देखरेख में चल रहा था वहीं सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ मतगणना कार्य पर बारीकी से नजर रखे हुए थे कई चक्रों तक चली गिनती के बाद प्रशासन ने शाम करीब 5:00 बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 312768 मत पाकर विजई घोषित किए गए।



 वहीं निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 304089 मत पाकर दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 266210 मत पाकर तीसरे नंबर के लिए संतोष करना पड़ा।



 इस तरह लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के धर्मेंद्र यादव को 8679 मतों से पराजित किया।

आज़मगढ़ सपा बसपा की बेरुखी ने आजमगढ़ में खिलाया कमल दिनेश लाल यादव ने जीता सदर लोकसभा उपचुनाव


 आज़मगढ़ सपा बसपा की बेरुखी ने आजमगढ़ में खिलाया कमल



दिनेश लाल यादव ने जीता सदर लोकसभा उपचुनाव




उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। लोकसभा उपचुनाव में भोजपुरी सुपर स्टार व भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पछाड़ दिया है।




 निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को आठ  हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी है। एमवाई समीकरण को तोड़ते हुए निरहुआ ने यह मुकाबला जीता है।



समाजवादी का गढ़ आज़मगढ़ सदर सीट से लोकसभा उपचुनाव में नतीजों पर प्रदेश की ही नहीं देश की नजर टिकी हुई थी।



 मतगणना आरम्भ होने के समय हल्की धूप जैसे-जैसे तापमान बढ़ाती गई, वैसे-वैसे सपा-बसपा की टकराहट ने दोनों को हार की दलदल में ढकेल दिया और भारतीय जनता पार्टी का कमल जून माह के कीचड़ में खिल गया।





 सभी राजनीतिक दलों के जीत के दावे धरे के धरे रह गये। अब हार के बाद ईवीएम पर ठिकरा फोड़ेंगे या फिर मुस्लिम मतों के बंटवारे पर लेकिन एक बात साफ हो गयी कि इस चुनाव में फुट डालो और राज करो की कहावत भी सच साबित हो गई।




आज़मगढ़ सदर लोकसभा सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस्तीफ़ा देने से सीट खाली हुई थी। इस सीट से सपा ने धर्मेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा, भाजपा ने भोजपुरी फिल्म के कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ तो बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व बसपा विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली के सहारे चुनाव की वैतरणी को पार करने का दम भरा। मुस्लिम और यादव के मतों के सहारे सपा जीत का राग अलाप रही थी तो बसपा दलित और मुस्लिम मतों को अपना मत बताकर उपचुनाव में जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त थी तो भाजपा भी मुस्लिम मतों के बिखराव को भाँपकर इस जून माह में सपा बसपा के कीचड़ में कमल का खिलना पक्का मान रही थी।



 मतगणना के बाद यह साफ हो गया कि सपा अपना गढ़ बचा पाने में नाकाम रही। वही बसपा के नेता शाह आलम गुड्डू जमाली को भी यह भरोसा था कि इस बार बहन मायावती ने बुलाकर चुनाव मैदान में उतारा है इसलिए बसपा का दलित वोट हर हाल में बसपा के साथ रहेगा और इस बार हाथी पर सवारी करके शाह आलम गुड्डू जमाली दिल्ली का सफर करने का सुनहरा अवसर हाथ से चुकने नहीं देंगे, लेकिन मतगणना परिणाम ने सबको हैरान कर दिया। अब बसपा की मुखिया मायावती हार का ठिकरा दलितों पर नही बल्कि मुसलमानों पर ही लगता है की फोड़ेंगी और समाजवादी पार्टी भी मुसलमानों को बिखरा बताकर हार का जिम्मेदार ठहराएगी।




 लेकिन बीजेपी की राजनीति से सबक लेने का नाम न ही सपा को आता हैं और ना ही बसपा को। यदि हार का ठिकरा फोड़ने के बजाए सत्ता पक्ष से चुनाव जीतने का कौशल सीख ले तो शायद हार का दिन न देखना पड़े।



 विधानसभा चुनाव में सपा का सत्ता परिवर्तन का सपना भाजपा ने चकनाचूर कर दिया और अब आजमगढ लोकसभा संसदीय सीट उपचुनाव भी जीतकर यह साबित कर दिया कि विपक्ष बिखर कर जीत का दम भरता है तो वही भाजपा फुट डालो राज करो के पथ पर चलकर जीत का ताज भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को पहनाने में सफल हो गई।




 राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा जोरों पर है कि अंत समय में यशवंत सिंह का साथ देना भाजपा के लिए लाभदायक साबित हुआ।

आजमगढ़ भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 11213 वोट से सपा से आगे।


 आजमगढ़ भाजपा प्रत्याशी निरहुआ 11213  वोट से सपा से आगे।    



भाजपा 294377


सपा 283164

                                   

बसपा 252725

आजमगढ़ मे निरहुआ जीत की तरफ 13121मतों से आगे

आजमगढ़ मे निरहुआ जीत की तरफ 13121मतों से आगे 
 

आजमगढ़ निरहुआ ने लगाई लंबी छलांग 11740 वोटों से आगे


 आजमगढ़ निरहुआ ने लगाई लंबी छलांग 11740 वोटों से आगे

आजमगढ़ में महासंग्राम 01:25 बजे तक BJP प्रत्याशी निरहुआ 5190 वोट से आगे


 आजमगढ़ में महासंग्राम 01:25 बजे तक BJP प्रत्याशी निरहुआ 5190 वोट से आगे



Bjp 186081


Sp 180891

                                   

Bsp 159265

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी 6872 से आगे


 रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी 6872 से आगे



उत्तर प्रदेश रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी धनश्याम सिंह लोधी को 278591 मत मिले है। सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम राजा 271791 मत पाकर दूसरे नंबर पर है

आजमगढ़ दिनेश लाल यादव 7163 वोटों से आगे धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर, गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर कर रहे हैं लड़ाई


 आजमगढ़  दिनेश लाल यादव 7163 वोटों से आगे



धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर, गुड्डू जमाली तीसरे नंबर पर कर रहे हैं लड़ाई




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के गिनती शुरू हो चुकी है 12 बजे तक भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेद्र यादव से 7163 मतों से आगे चल रहे है।



 धर्मेन्द्र को 121421 मत मिला है। जबकि बसपा प्रत्याशी 98511 मत पाकर तीसरे नंबर पर है।

आजमगढ़ उपचुनाव परिणाम अपडेट- भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ 5033 मत से आगे


 आजमगढ़ उपचुनाव परिणाम अपडेट- भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ  5033 मत से आगे

आज़मगढ़ धर्मेंद्र यादव 10 हजार वोटों से आगे

आज़मगढ़ धर्मेंद्र यादव 10 हजार वोटों से आगे




उत्तर प्रदेश आजमगढ़  संसदीय सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। 



सबसे पहले पोस्टल बैलट के मतों की गणना शुरू हुई। पोस्टल बैलट के मतों की गणना में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1000 वोटों से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से आगे थे। 



वहीं भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ से सपा प्रत्याशित धर्मेंद्र यादव लगभग 10000 वोटों से आगे चल रहे हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ दूसरे स्थान पर व बसपा के शाह आलम गुड्डू तीसरे स्थान पर है।

 

आज़मगढ़ धर्मेंद्र 2914 वोटों से आगे, जमाली दूसरे पर


 आज़मगढ़ धर्मेंद्र 2914 वोटों से आगे, जमाली दूसरे पर

आज़मगढ़ भाजपा के दिनेश लाल यादव धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे


 आज़मगढ़ भाजपा के दिनेश लाल यादव धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे।


निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे।


दिनेश लाल यादव निरहुआ को 5212 मत मिला।




धर्मेंद्र यादव को 4565 मत मिला।




बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को 2859 वोट मिला।

आज़मगढ़ धर्मेंद्र यादव 2750 मतों से आगे


 आज़मगढ़ धर्मेंद्र यादव 2750 मतों से आगे




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ प्रथम चक्र की गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 2750 मतों से आगे चल रहे हैं। बता दें उप चुनाव में पोस्टल बैलट की गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1000 मतों से आगे थे।

आज़मगढ़ धर्मेंद्र यादव 1000 मतों से आगे


 आज़मगढ़ धर्मेंद्र यादव 1000 मतों से आगे

 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में पोस्टल बैलट की गिनती में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1000 मतों से आगे।

लखनऊ आईएएस के बाद फिर 11 आईपीएस का हुआ तबादला उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 59 पीसीएस भी किये गये इधर से उधर एक दिन में इतनी बड़ी तादात में हुए तबादले से अफसरों और कर्मचारियों में मची खलबली


 लखनऊ आईएएस के बाद फिर 11 आईपीएस का हुआ तबादला


उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 59 पीसीएस भी किये गये इधर से उधर



एक दिन में इतनी बड़ी तादात में हुए तबादले से अफसरों और कर्मचारियों में मची खलबली




लखनऊ यूपी में तबादला एक्सप्रेस शुरू हो गई। शनिवार सुबह से ही लगातार प्रशासनिक विभाग में फेरबदल शुरू हुआ तो शाम तक जारी रहा। सुबह 15 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। इसके बाद 11 आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया गया। शाम होते-होते 6 जिलों में पुलिस कप्तान समेत फिर 11 आईपीएस के तबादले कर दिए गए। इसके अलावा योगी सरकार ने 59 पीसीएस अफसरों का भी तबादला किया है। एक दिन में इतनी बड़ी तादात में हुए तबादले से अफसरों और कर्मचारियों में खलबली मची है।




पुलिस महानिरीक्षक सहारनपुर रहे प्रीतिंदर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक कारागार लखनऊ, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को सहारनपुर पुलिस उप महानिरीक्षक, एसएसपी मेरठ रहे प्रभाकर चौधरी को एसएसपी आगरा, एसएसपी बरेली रहे रोहित सिंह सजवान को एसएसपी मेरठ, एसपी एसआईटी लखनऊ रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को एसएसपी बरेली, नोएड कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहे अभिषेक को एसपी शामली, मेरठ में पीएसी सेनानायक रहीं चारू निगम को एसपी औरैया, प्रतीक्षारत सुनीति को एसपी कानपुर देहात, एसपी औरैया अभिषेक वर्मा को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट नोएडा, एसपी शामली रहीं सुकीर्ति माधव को एसपी अभिसूचना आगरा, एसपी कानपुर देहात रहे स्वनिल ममगैन को नोएडा में पीएसी का सेनानायक बनाया है।

लखनऊ 11 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट आज 6 कप्तानों सहित 15 आईपीएस भी किये गये थे इधर से उधर


 लखनऊ 11 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट


आज 6 कप्तानों सहित 15 आईपीएस भी किये गये थे इधर से उधर



उत्तर प्रदेश लखनऊ 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब यूपी सरकार ने 11 आईएएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। 



इसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) के वीसी अक्षय त्रिपाठी और लखनऊ कमिश्नर को भी हटाया गया है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले शासन ने आज(शनिवार) ही छह जिलों के पुलिस कप्तान और चार रेंज के डीआईजी का तबादला किया था। इसके अलावा लंबे समय से प्रतीक्षारत पांच आईपीएस अफसरों को भी तैनाती दे दी गई है।



 जिन चार रेंज को नया डीआईजी मिला है उसमें अयोध्या, बस्ती, चित्रकूट धाम और मिर्जापुर शामिल है। वहीं, जिन जिलों को नया कप्तान मिला है उसमें सीतापुर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, वाराणसी और मऊ जिला शामिल है। 



तबादलों में ज्यादातर वह अधिकारी शामिल हैं जिनका प्रमोशन हो चुका है या जो रिटायरमेंट के करीब हैं।

अयोध्या रेंज के डीआईजी कवींद्र प्रताप सिंह के स्थान पर सोनभद्र के एसपी रहे अमरेंद्र प्रसाद सिंह को नया डीआईजी बनाया गया है। कवींद्र प्रताप सिंह को पीएसी में तैनाती दी गई है। वह अगस्त माह में रिटायर हो रहे हैं। 



मिर्जापुर रेंज के डीआईजी आरके भारद्वाज को बस्ती रेंज का डीआईजी बनाया गया है। बस्ती रेंज के डीआईजी राजेश मोदक का स्थानांतरण सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ कर दिया गया है। 



चित्रकूट धाम के डीआईजी एसके भगत को लखनऊ पुलिस आवास बोर्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके स्थान पर सुल्तानपुर के एसएसपी विपिन मिश्रा को भेजा गया है।

आज आजमगढ़ को मिलेगा अपना सांसद सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार करीब 32 से 35 राउंड तक चलेगी मतगणना


 आज आजमगढ़ को मिलेगा अपना सांसद


सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार करीब 32 से 35 राउंड तक चलेगी मतगणना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सदर लोकसभा क्षेत्र को आज अपना नया सांसद मिल जाएगा। हालांकि चुनाव में 13 प्रत्याशी खड़े हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ, सपा के धर्मेद्र यादव और बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली के बीच रहा है।




लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान 23 जून 2022 को हुआ था, जिसमें लोकसभा क्षेत्र के 9 लाख आठ हजार 623 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।



 जानकारी के अनुसार इसमें 4 लाख 66 हजार 23 पुरुष मतदाता और 4 लाख 42 हजार 600 महिला मतदाता रहीं। मतदान के बाद सभी ईवीएम को एफसीआई गोदाम बेलइसा में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।



 मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को डीएम और एसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा भी लिया।

एडीएम प्रशासन और उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव की पूरी मतगणना सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार होगी। करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी। अनुमान है कि दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आ जाएगा। आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर, सगड़ी, आजमगढ़, मुबारकपुर और मेंहनगर आते हैं।




 इनमें से मेंहनगर में सबसे अधिक 35 चक्र की मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा होगी। शेेष विधानसभाओं में 32 राउंड तक मतगणना पूरी हो जाएगी। तीन सुरक्षा चक्र बनाए गए हैं। इनको पार करने के बाद ही कोई मतगणना स्थल तक पहुंच सकेगा। किसी को भी मोबाइल के साथ अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।