Monday 2 October 2023

आजमगढ़ आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी का हुआ चयन


 आजमगढ़ आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी का हुआ चयन 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनार्दन एडवोकेट जिला अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ लीगल सेल आजमगढ़ के कार्यों व मेहनत और लगन के साथ निस्वार्थ भाव से कार्य देख  शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जनार्दन एडवोकेट पर विश्वास है कि बाबा साहब डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी एवं मान्यवर् साहब कांशीराम जी की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए आजाद समाज पार्टी काशीराम के जनार्दन एडवोकेट को मंडल प्रभारी विधि प्रकोष्ठ लीगल सेल मण्डल आजमगढ़ नियुक्त किया गया जो एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद व मोहन श्याम आर्य एडवोकेट चेयरमैन विधिक प्रकोष्ठ लीगल सेल के निर्देशानुसार शीर्ष नेतृत्व में अनूप कुमार एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ लीगल सेल आजाद समाज पार्टी काशीराम उत्तर प्रदेश के द्वारा पूरी उम्मीद और विश्वास से यह जिम्मेदारी दी गई है और जिले का जिला अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ लीगल सेल आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद एडवोकेट को नियुक्त किया गया है।


आजमगढ़ सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सच्चाई और सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई कर्तव्य निष्ठा की शपथ


 आजमगढ़ सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं सच्चाई और सादगी के अग्रदूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई कर्तव्य निष्ठा की शपथ

 

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आज दिनांक-02.10.2023 को पुलिस लाईन परिसर आजमगढ़ में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर प्रतिमा का माल्यार्पण कर सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को कर्तव्य व निष्ठा की शपथ दिलायी गयी।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक आजमगढ़ सहित विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त कार्यालयों व थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।




आजमगढ़ जीडी ग्लोबल स्कूल में जयंती पर याद किये गये बापू और शास्त्री शास्त्री जी ने नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया-गौरव अग्रवाल


 आजमगढ़ जीडी ग्लोबल स्कूल में जयंती पर याद किये गये बापू और शास्त्री


शास्त्री जी ने नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया-गौरव अग्रवाल



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में गांधी जयंती एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल, निदेशिका स्वाति अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पाण्डेय ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


 विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। गांधी जी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने शास्त्री जी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गए। उन्होंने नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका पूरा जीवन ही देश की सेवा में बीता। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले महान व्यक्तित्व के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।


 विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल ने बताया कि महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है, जो पूरी मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहने चाहिए।


 विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पाण्डेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कृतित्व पर अपने वक्तव्य दिए। उन्होंने बताया कि गांधी जी सादा जीवन जीते थे और हमेशा सुर्खियों में आने से बचते थे। इसके बावजूद उनकी गिनती विश्व के गिने-चुने महापुरुषों में होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि वे खुद पर विश्वास करते थे। उनका मानना था कि देश को आजाद कराने की उन पर एक बड़ी जिम्मेदारी है और उन्होंने इसे अपने विश्वास के दम पर पूरा किया। अपने देश की आज़ादी का उनका लक्ष्य वास्तविकता बन गया था। ईमानदारी, समर्पण, सहनशीलता, आत्म-बलिदान और सहयोग गांधी जी की योजना का अहम् हिस्सा था। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश के प्रति ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए।

देवरिया एक मर्डर के बदले 5 कत्ल खौफनाक था मंजर, जानिए हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

देवरिया एक मर्डर के बदले 5 कत्ल


खौफनाक था मंजर, जानिए हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी



उत्तर प्रदेश देवरिया सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। एक घर से पांच लाशें निकली तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह खौफनाक मंजर सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में देखने को मिला। यहां जमीन विवाद में एक हत्या हुई । इस हत्या के बदले में पांच लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन घटनास्थल पर जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। पूरा गांव छावनी में बदल गया। तनाव को देखते हुए पीएसी को भी तैनात की गई है। एक ही गांव में छह हत्याओं से तनाव बना है। 


देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। वहां धारदार हथियार और असलहों से लैस लोगों ने पति, पत्नी दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर डीएम, एसपी सहित कई थानो की पुलिस पहुंच गई।


सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई। देखते ही धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे और जो जहां मिला उसकी हत्या करने लगे। यहां असलहे से लैस लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।


प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया जिले में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।