Sunday 4 June 2023

आजमगढ़ शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव तो हुई भगदड़ की स्थिति सपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़


 आजमगढ़ शादी समारोह में पहुंचे अखिलेश यादव तो हुई भगदड़ की स्थिति


सपा कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का रविवार को आजमगढ़ जिले के बैठौली में लक्ष्मण यादव के यहां शादी समारोह में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद अखिलेश यादव सठियांव के लिए रवाना हो गए। उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की सूचना से सुबह से ही सपा के कार्यकर्ता बैठौली में डा0 लक्ष्मण यादव के घर पर जमा हो गए थे। दोपहर तक कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ गई। सपा प्रमुख के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। हालांकि वह नाकाफी साबित हुआ।


जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला डा0 लक्ष्मण यादव के घर पहुंचा तो कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। सभी में अखिलेश यादव की एक झलक पाने की होड़ मच गई। इस चक्कर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की जाने लगी। हर कोई अखिलेश यादव के पास पहुंचना चाहता था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने में कामयाब हुई। 


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। आधे घंटे तक वहां रहने के बाद अखिलेश यादव मीडिया से बात किए बिना ही सठियांव के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वह जमुड़ी गए जहां पूर्व विधायक मोबिन के परिजनों से मिले। इसके बाद सुराई में सपा विधायक अखिलेश यादव के घर पहुंचे।

प्रयागराज दरोगा की पत्नी की गला दबाकर हत्या पुलिस चौकी के पास हुई घटना


 प्रयागराज दरोगा की पत्नी की गला दबाकर हत्या


पुलिस चौकी के पास हुई घटना


उत्तर प्रदेश प्रयागराज धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव पुलिस चौकी के पास दरोगा की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चौकी के पास हुई इस वारदात से पुलिस भी सकते में हैं। मामले की गहराई से जांच के लिए फील्ड यूनिट के साथ फॉरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है।


पीपलगांव पुलिस चौकी के पास रहने वाले राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दरोगा निहाल सिंह यादव की तैनाती वर्तमान में टुंडला में एएसआई पद पर है। दो बेटे बाहर रहते हैं और बेटी सतना में रहती है। परिवार के लोग अक्सर आते जाते रहते हैं। एक सप्ताह से दरोगा की पत्नी पुष्पा देवी (55) घर में अकेली थीं। रविवार को काफी देर से उनका फोन नहीं उठ रहा था। इससे परेशान होकर बेटी ने पड़ोसी को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी जब घर के भीतर गया तो तीसरे तल पर पुष्पा देवी मृत पड़ी मिलीं। उनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। नाक से खून निकल रहा था। घर में लूटपाट के निशान नहीं मिले। पुलिस को आशंका है कि व्यक्तिगत रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।