Tuesday 25 January 2022

उत्तर प्रदेश बलिया धारधार हथियार से युवक की हत्या कर फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

 

उत्तर प्रदेश बलिया धारधार हथियार से युवक की हत्या कर फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस




उत्तर प्रदेश बलिया मनियर थाना क्षेत्र के लोहटा गांव से सटी नहर के बाहर मंगलवार की सुबह मिला शव बड़ा गांव निवासी मुन्ना गुप्ता (35) पुत्र विजय शंकर गुप्ता का था। शिनाख्त के बाद मुन्ना के भाई मोहन गुप्ता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर मनियर पुलिस को दिया है। मुन्ना की हत्या क्यों और किसने की? पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।


मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव की हालात देख आशंका व्यक्त की जा रही थी कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। 




हत्यारों ने मृतक के चेहरा को किसी धारदार हथियार से क्षतिग्रस्त कर दिया था। खबर मिलते ही एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी विजय त्रिपाठी, सीओ बांसडीह प्रीति त्रिपाठी, स्वाट व फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी।




शव की शिनाख्त होने के बाद मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। भाई ने लिखा है कि मेरा भाई मुन्ना गुप्ता रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेकहां गांव में गया था। सोमवार को बताया कि मैं बस से लौट रहा हूं। साथ में मुर्गा, प्याज व मसाला भी लिया हूं, लेकिन रात भर इंतजार के बाद भी भाई घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह मेरे भाई का क्षत-विक्षत शव मिला। अज्ञात लोगों ने मेरे भाई की हत्या की है।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ एम्बुलेंस में सैनिक का शव देख भड़के युवा


 आजमगढ़ एम्बुलेंस में सैनिक का शव देख भड़के युवा


नेशनल हाईवे किया जाम, दरोगा की गाड़ी पर किया पथराव




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानी की सराय शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नगेन्द्र यादव ऊर्फ रिंकू 32 वर्ष पुत्र गोरख यादव की वर्ष अगस्त 2010 में तैनाती हुई थी। 




इन दिनो पंजाब प्रांत के भटिंडा यूनिट मंे था। 22 जनवरी की रात मे तबीयत खराब होने पर आर्मी बेस के अस्पताल मे आईसीयू मे  भर्ती कराया गया जहां उसका निधन हो गया। 



आज बाबतपुर से शव एम्बुलेंस से घर लाया जा रहा था। चुकी  सैनिक सम्मान और गार्डआफ आनर के लिए जवानों का सैन्य वाहन सहिगडा के पास दोपहर से आ गया था। यहां से एम्बुलेंस से निकाल कर सैन्य वाहन से घर लाना था। 



इधर अंतिम यात्रा में शामिल युवा तिरंगे के साथ कोटिला हाइवे पर थे जब एम्बुलेंस देखे तो भडक उठे। नेशनल हाइवे जाम कर दिया। मौजूद नायब दरोगा की स्कार्पियो भी ईट पत्थर की शिकार हो गयी। युवा दरोगा पर भी आरोप लगाते रहे। इधर सूचना पाकर पहले से आई सैन्य वाहन मौके पर पहुचा और शव को अपने वाहन मे रखा, तब जा कर युवा माने। 



इस दौरान दोनों तरफ वाहनो की कतार लग गयी। यहां से शव यात्रा घर पहुंची। ऊंचीगोदाम आदि बाजारों की दुकाने भी बंद थी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के अखिलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिह. विधायक दुर्गा यादव, रामदुलार राजभर, अनिल यादव, राजनारायण यादव आदि थे।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ चोरी की टाटा सूमो के साथ एक गिरफ्तार


  उत्तर प्रदेश आजमगढ़ चोरी की टाटा सूमो के साथ एक गिरफ्तार




आजमगढ़ सिधारी थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर हरवंशपुर क्षेत्र स्थित पहलवान तिराहे के समीप चोरी के टाटा सूमो गोल्ड वाहन के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस पहलवान तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान टाटा सूमो वाहन को रोका। वाहन से संबंधित कागजात मांगने पर चालक नहीं दिखा सका। ऐप के माध्यम से मिली जानकारी के बाद पुलिस को पता चला कि उक्त वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। वाहन को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।



 पकड़ा गया संजय यादव पुत्र स्व० भोला जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव का निवासी बताया गया है।

लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह भाजपा में होंगे शामिल


 लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह भाजपा में होंगे शामिल



लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका देने जा रही है। 



पूर्व केंद्रीय मंत्री और राहुल गांधी की टीम में प्रमुख चेहरा रहे आरपीएन सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएगी। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है उसमें आरपीएन सिंह का भी नाम है। पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन के जरिए बीजेपी एक तीर से दो निशाना साधने जा रही है। 



बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ पडरौना से उतार सकती है। हालांकि, स्वामी के टिकट की घोषणा अभी नहीं हुई है।


आरपीएन सिंह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम का अहम चेहरा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद, सचिन पायलट और आरपीएन सिंह को कभी राहुल के सबसे करीब बताया जाता है। बीजेपी सिंधिया और जितिन प्रसाद को पहले ही अपने पाले में ला चुकी है। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह के पाला बदलने में भी सिंधिया का अहम हाथ है।



आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से आते हैं और कुशीनगर के आसपास इस राजघराने की पकड़ बेहद मजबूत है। पडरौना सीट भी कुशीनगर जिले में ही है, जहां से स्वामी प्रसाद मौर्य लड़ते रहे हैं। हाल ही में बीजेपी छोड़कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य के सीट का ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि स्वामी को इस बात की खबर है कि आरपीएन बीजेपी में जा सकते हैं और पार्टी उन्हें पडरौना से चुनाव भी लड़वा सकती है। यही वजह है कि वह सपा नेतृत्व से अपनी सीट बदलने की मांग कर रहे हैं। वह किसी और सेफ सीट की तलाश में हैं।

आजमगढ़ विभिन्न थानो की पुलिस भारी मात्रा में अवैध शराब किया बरामद, 6 कारोबारीयो को किया गिरफ्तार


 आजमगढ़ विभिन्न थानो की पुलिस भारी मात्रा में अवैध शराब किया बरामद, 6 कारोबारीयो को किया गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने 134 लीटर शराब की बरामदगी करते हुए आधा दर्जन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। 




कंधरापुर पुलिस ने क्षेत्र के कपसा ग्राम निवासी राजबहादुर पुत्र शिव कुमार को 40 लीटर शराब के साथ पकड़ा।


 वहीं मेंहनगर पुलिस ने क्षेत्र के अक्षयवर पुलिया के समीप विजयीपुर ग्राम निवासी राहुल पुत्र लालधारी को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।




 तहबरपुर पुलिस ने ओहनी गांव के पास स्थानीय रामपुर ग्राम निवासी अशोक पुत्र बलधारी यादव को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। 




फूलपुर कोतवाली पुलिस ने दुर्वासा धाम के समीप एक व्यक्ति को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ा गया राजेश पुत्र श्यामलाल क्षेत्र के पूरा गड़ेरिया गांव का निवासी बताया गया है।




 इसी क्रम में कप्तानगंज पुलिस में क्षेत्र के परसमनपुर गांव के समीप स्थानीय निवासी जयश्री पुत्र सुकालू को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। 




वहीं जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने खिल्लू पट्टी गांव के पास क्षेत्र के अमलोनी ग्राम निवासी सुनील उर्फ करिया पुत्र मोहित को 18 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। 



सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह


 आजमगढ़ बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के नंद नगर सराय मंदराज कॉलोनी में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया जिले व मंडल के पदाधिकारियों के सहयोग से जयंती समारोह के मौके पर जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।




 इस मौके पर उपस्थित लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण कर कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला इस मौके पर मंडल प्रबंधक रविंद्र नाथ शर्मा आजमगढ़ हौसिला प्रसाद शर्मा  जिलाध्यक्ष मौलिक अधिकार पार्टी सदानंद शर्मा सनी दुलरुआ जिला महासचिव मुख्य अतिथि गंगा शर्मा कप्तानगंज जगन्नाथ शर्मा जिला सैलून अध्यक्ष आजमगढ़ रामकेवल शर्मा नलकूप विभाग नंदलाल शर्मा हरैया भानु प्रताप शर्मा जमालुद्दीन सरफुद्दीनपुर इस्तखार  भाई चंद्र भूषण शर्मा विजय प्रताप शर्मा नंद नगर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ अमित खरवार।

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ कंधरापुर साईकिल से आया और मार दी गोली, हालत गंभीर


 आजमगढ़ कंधरापुर साईकिल से आया और मार दी गोली, हालत गंभीर



आजमगढ़ कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव में आज सुबह एक साईकिल सवार ने एक अधेड़ को गोली मार दी। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।




जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के करेन्हुआ गांव निवासी देवेन्द्र कुमार उम्र 45 साल पुत्र स्व0 बनवारी कुमार आज सुबह पाइप लेने जा रहा था। उसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे गोली मार दी। 




गोली उसकी पीठ में दाहिने तरफ लगी। घटना का कारण मोबाइल को लेकर विवाद बताया जा रहा है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार गोली मारने वाला युवक साईकिल से आया हुआ था।