Monday, 25 March 2024
आजमगढ़ मुबारकपुर सड़क किनारे मिला युवक का शव घरवालों ने जताई हत्या की आशंका
आजमगढ़ मुबारकपुर सड़क किनारे मिला युवक का शव
घरवालों ने जताई हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर थाना के खुजिया गांव के पास सड़क किनारे सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देख हत्या की आशंका व्यक्त किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित खुजिया गांव के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव की दशा देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। सूचना पर मुबारकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर बाद मृतक की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के सहसपूरा गांव निवासी सुनील यादव (35) के रूप में हुई। मृतक मुबारकपुर क्षेत्र में वाहन चलाने का काम करके जीवन यापन करता था। सिधारी थाना क्षेत्र के ओदरा मठिया गांव में मृतक सुनील की चचेरी बहन रहती है। सूचना पर पहुंचे बहन के परिजनों ने ही उसका शिनाख्त किया। पहचान के बाद पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों व परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिसपर पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने की कवायद में जुट गई है। मृतक पांच भाई में चौथे नंबर पर था। प्रमोद यादव चौकी प्रभारी लोहरा ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
-
आजमगढ़ सपा विधायक रमाकांत यादव सहित 4 को 3 माह की सजा पवई चौराहा अवरुद्ध करने का मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के पवई चौराहे पर सड़क अव...
-
आजमगढ़ दीदारगंज अरनौला गांव में तेंदुआ जैसे दिखने वाले जानवर ने 7 वर्षीय बच्ची पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण... उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनप...
-
आजमगढ़ दीदारगंज नहाने गए 2 बच्चों की बाहा में डूबने से हुई मौत उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव के दो बच्चे सोमव...
-
आजमगढ़ कोतवाली क्षेत्र में टॉप टेन अपराधी का तांडव दुकान संचालिका आरती राय ने तहरीर देकर लगाए गंभीर आरोप बीती रात हुई घटना, 3 लोगों के खिल...
-
आजमगढ़ दीदारगंज पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी 2 साल पूर्व हुई थी शादी, वायरिंग का काम करता था मृतक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के...
-
आजमगढ़ दीदारगंज पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। 24 घंटे के अन्दर चोरों ने दूसरी चोरी कि घटना को दिया अंजाम चोरो का हौसला बुलन्द, दीदारगंज प...
-
आजमगढ़ दीदारगंज मोटर साईकिल सवार ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर हालत गंभीर उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन खुर्द गांव क...
-
आजमगढ़ फूलपुर बेटे की लाश देख बोली मां, पुलिस की लापरवाही से हुई हत्या बुझा घर का इकलौता चिराग, गांव में नहीं जले चूल्हे मां के आरोपों पर मौ...
-
आजमगढ़ फूलपुर पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाही ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल; कार्रवाई के आदेश आजमगढ़ में पुलिस कर्मियों के मनबढ़ई...
-
आजमगढ़ दीदारगंज पुष्पनगर बाजार में 2 मोटरसाइकिलों की जोरदार आमने - सामने टक्कर में 1 की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल... उत्तर प्रदेश के आजमगढ़...

