Monday 30 May 2022

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव निर्वाचन-2022 हेतू गुड्डू जमाली व रमाकांत यादव सहित 7 ने खरीदा नामांकन पत्र


 आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव निर्वाचन-2022  हेतू गुड्डू जमाली व रमाकांत यादव सहित 7 ने खरीदा नामांकन पत्र




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने अवगत कराया कि 69-आजमगढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 हेतु आज अधिसूचना जारी कर दी गयी है।



 उन्होने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र खरीदने एवं दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है।



उन्होने बताया कि सोमवार को पहले दिन बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम ने 3 सेट, मौलिक अधिकार पार्टी से रवीन्द्र नाथ ने 1 सेट, राजीव कुमार सिंह ने निर्दलीय 2 सेट, रमाकान्त यादव ने निर्दलीय 2 सेट, अलहिन्द पार्टी से अमरावती पत्नी रामचन्दर ने 1 सेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठी ने 1 सेट एवं असंख्य समाज पार्टी से पंकज कुमार यादव ने 1 सेट नाम निर्देशन पत्र खरीदा।

आजमगढ़ सरायमीर मे मीडिया कार्यालय पर मनाया गया पत्रकारिता दिवस


 आजमगढ़ सरायमीर मे मीडिया कार्यालय पर मनाया गया पत्रकारिता दिवस 




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर  हिन्दी पत्रकारता दिवस पर क्षेत्र के सभी पत्रकार अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद कार्यालय में बैठक की।



 बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अबुलबशर आजमी ने कहा कि आज के दिन पत्रकारीता दिवस मनाया जा रहा है इसके उपलक्ष्य में सरायमीर के सभी पत्रकार कार्यालय में उपस्थित रहे। 



30 मई 1826 में हिंदी पत्रकारिता आरम्भ हुआ। आज ही दिन यूगल किशोर शुक्ल हिंदी भाषा का पहला अखबार 'उदन्त मार्तण्ड' प्रकाशित किए ।



 पाठक कम होने के कारण दो वर्ष में बन्द हो गया। पत्रकारिता को चौथा स्तंभ कहा जाता है परन्तु वह कागज़ पर नहीं है। पत्रकारों के ऊपर अन्याय हो रहा है। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि जिस प्रकार महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था है कि पत्रकार के साथ कोई उत्पीड़न करता है उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाती है।



उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी कानून बनना चाहिए कि पत्रकार के साथ कोई उत्पीड़न नहीं कर सके। जनार्दन चौहान पत्रकार ने कहा कि पत्रकारों के साथ न्याय नहीं होता है होता भी है तो सौ प्रतिशत में एक दो प्रतिशत पत्रकारों को ही न्याय मिलता है अबुल बशर ने जो प्रशासन से  मांग की है उसका मैं समर्थन करता हूं।



पत्रकार अबु होरैरा ने कहा कि हिन्दी पत्रकारता दिवस पत्रकारों का त्योहार है हम लोगों को हर वर्ष मनाना चाहिए। पत्रकारों को एकजुट होकर पत्रकार संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। पत्रकार वसी सिद्दीकी ने कहा कि आज ही के दिन हिन्दी अखबार प्रकाशित हुआ था। इसी लिए के  आज सभी पत्रकार पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाते हैं।



इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहम्मद यासिर ने कहा कि कोई पत्रकार छोटा नहीं होता है। सभी को एक नजर देखो। आगे उन्होंने कहा कि पत्रकारों को विवादित खबरों से बचना चाहिए।



 इस मौके पर मोहम्मद आमिर, नीरज प्रजापति, अभय चन्द्र गुप्ता, अरविन्द यादव आदि उपस्थित रहे।

आजमगढ़ मेहनगर 35 साल बाद मिला भू-स्वामी को न्याय प्रशासन की मौजूदगी में बुल्डोजर से हटा अतिक्रमण


 आजमगढ़ मेहनगर 35 साल बाद मिला भू-स्वामी को न्याय 


प्रशासन की मौजूदगी में बुल्डोजर से हटा अतिक्रमण




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश पर मेंहनगर कस्बे के संतकबीर नगर वार्ड में सोमवार को तहसील प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में 35  वर्षों से अवैध कब्जा कर बनाए गए आधा दर्जन मकानों को बुल्डोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।



बताते चलें कि कस्बे के हरिवंश नगर वार्ड निवासी हरदेव राय ने इस आशय का वाद दिवानी न्यायालय में दाखिल किया कि उसके भू-खण्ड गाटा संख्या 1590 रकबा 2 एकड़ 328 कड़ी भूमि पर स्थानीय दल गज्जन राम और अन्य द्धारा कब्जा करने और कतिपय लोगों द्वारा कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया गया है।




 इस मामले में पीड़ित हरदेव राय के पक्ष में मुसंफ न्यायालय और जिला न्यायाधीश द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद भी भू-खण्ड पर कब्जा दखल नहीं मिल सका। हार मानकर पीड़ित ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 35  वर्षों तक चले इस वाद में दिवंगत हो चुके हरदेव राय के मुकदमे की पैरवी कर रहे पौत्र सुशील राय के पक्ष में उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए प्रशासन की मदद से कब्जा दिलाने का आदेश दिया गया।



 सोमवार को तहसील प्रशासन और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में तीन बुल्डोजर लगाकर आधा दर्जन लोगों के अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। इस प्रकरण में देर से मिले न्याय और कार्यवाही की चर्चा पुरे क्षेत्र में है।



 इस कार्रवाई के दौरान मौके पर क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी, नायब तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह के साथ ही मेंहनगर, तरवां, रानी की सराय, गंभीरपुर एवं बरदह थाने के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। 




तीन पीढ़ी बाद मिले न्याय से जहां न्यायायिक प्रक्रिया पर एक बार फिर लोगों का भरोसा बढ़ा है, वहीं प्रशासन के दखल ने आमजन में विश्वास भी कायम किया है।

आजमगढ़ महाराजगंज घर में घुसकर गर्भवती महिला को मारी गोली महिला समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज महाराजगंज क्षेत्र के अराजी अमानी गांव की घटना


 आजमगढ़ महाराजगंज घर में घुसकर गर्भवती महिला को मारी गोली


महिला समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज


महाराजगंज क्षेत्र के अराजी अमानी गांव की घटना



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव में रविवार की देर रात 3-4 की संख्या में आए हमलावरों ने घर के बरामदे में सो रही गर्भवती महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।



 गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर जुटते हमलावर रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में मृत महिला के पति ने गांव की महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है।



महाराजगंज क्षेत्र के अराजी अमानी ग्राम निवासी रामजी यादव की गांव के प्रधान व उनके समर्थकों के बीच रंजिश चली आ रही है इसी के चलते बीते 21 मई की रात रामजी यादव को गोली मारी गई थी। ईलाज के बाद वह ठीक हो कर घर आ गए थे। रविवार की रात रामजी के पुत्र संतविजय की गर्भवती पत्नी अंतिमा घर के बरामदे में सोई हुई थी। फिर रात करीब 2 बजे चार की संख्या में आए हथियारबंद लोग घर में घुस गए और बरामदे में चारपाई पर सोई अंतिमा को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग जगे और उनके शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।




 घायल महिला को आनन-फानन मे  सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



इस संबंध में मृतका के पति का कहना है कि हमलावर मुझे मारने के इरादे से आए थे और गलतफहमी से पत्नी उनका निशाना बन गई। संतविजय का यह भी आरोप है कि इस घटना में गांव की एक महिला का भी हाथ है। वही हमलावरों को परिवार के बारे में पल-पल की जानकारी दे रही थी। 



मृतका के पति संतविजय की तहरीर पर महाराजगंज थाने में गांव के तहसीलदार यादव, चंद्रशेखर यादव, उपेंद्र यादव, मोहम्मद ताहा तथा शीला देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

लखनऊ जयंत चौधरी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अखिलेश भी रहे साथ


 लखनऊ जयंत चौधरी ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अखिलेश भी रहे साथ





लखनऊ राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पहुंचकर उन्होंने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की। 



जयंत चौधरी ने राज्यसभा भेजे जाने को अपना सम्मान बताते हुए अखिलेश यादव और गठबंधन के दूसरे दलों का आभार जताया। इसे अपने लिए सम्मान बताते हुए जयंत ने कहा कि वह यूपी के किसानों और युवाओं की आवाज को संसद में उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बगावत से घिरे अखिलेश यादव से साथ निभाने का वादा किया और कहा कि उनका गठबंधन मजबूत बना रहेगा। 



राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जयंत चौधरी को गठबंधन का साझा उम्मीदवार बनाया है। जयंत के अलावा पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को उच्च सदन में भेजने का ऐलान किया है। पार्टी के तीसरे उम्मीदवार जावेद अली खान हैं।




नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जयंत चौधरी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि जिस तरह गठबंधन मजबूती से लड़ता रहा है। एकजुटता के साथ हम आगे बढ़ेंगे। मैं अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी और गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। 



जनता ने और सपा और गठबंधन ने जो आशीर्वाद दिया है वह हमेशा याद रहेगा। यूपी के प्रतिनिधि के तौर पर मैं यहां के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाऊंगा।



 हाल ही में पेश हुए यूपी के बजट को लेकर जयंत ने कहा कि शिक्षा का बजट दूसरी राज्यों की तुलना में कम है, कृषि पर 2 फीसदी से कम बजट दिया गया है। शिक्षा, किसान और ग्रामीण विकास पर हम पिछड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा इसे खूब प्रचारित करेगी, लेकिन हकीकत इससे अलग है।

रामपुर फूट-फूट कर रोईं महिला सिपाही भोट थानाध्यक्ष राकेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, महिला कांस्टेबल रेखा चौधरी गवां चुकी है अपनी जान


 रामपुर फूट-फूट कर रोईं महिला सिपाही


भोट थानाध्यक्ष राकेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, महिला कांस्टेबल रेखा चौधरी गवां चुकी है अपनी जान



उत्तर प्रदेश रामपुर महिलाएं तो महिलाएं, जेंटस भी परेशान हैं। कोई अपनी बात नजर उठाकर नहीं कह सकता। रात को 9 बजे घर पहुंचते हैं। सुबह 7 बजे फिर थाने आ जाते हैं। छुट्‌टी ली थी तो रजिस्टर फेंक कर मार दिया। 12 बजे छुट्‌टी होनी थी, रात को आठ बजे हुई।



अधिकारियों के सामने अपनी बात रखेंगे। यह बातें बतातें हुए भोट थाने की कांस्टेबल फूट-फूटकर रोने लगी। थाने में तैनात हर महिला सिपाही की लगभग यही कहानी है। जानकारी के अनुसार मामले का वीडियो भी सामने आया है।




दरअसल, एक दिन पहले भोट थाने में तैनात कांस्टेबल रेखा चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को उनका पोस्टमार्टम हुआ। इसमें कई महिला कांस्टेबल भी शामिल हुईं। दो कांस्टेबल ने भोट  थानाध्यक्ष राकेश कुमार पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि राकेश कुमार छुट्‌टी को लेकर परेशान करते हैं। इससे रेखा चौधरी डिप्रेशन में थी।

दो दिन पहले रेखा चौधरी सड़क हादसे में घायल हो गई थी, उसे छुट्टी नहीं दी गई। छुट्टी दी भी जाती है तो तमाम पाबंदियां लगाई जाती हैं। 




रेखा चौधरी 2 माह की गर्भवती थी और उत्पीड़न के चलते बहुत टेंशन में थी। इसी के चलते वह हादसे का शिकार हो गईं और उनकी मौत हो गई।

महिला सिपाहियों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। वहीं, एडिशनल एसपी डॉ. संसार सिंह का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत तो नही आई। अगर शिकायत मिलेगी तो जांच उपरांत कार्यवाही की जाएगी।



महिला सिपाहियों ने थानाध्यक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। रविवार को थानाध्यक्ष से परेशान होकर कई सिपाही रोने लगीं।



बता दें कि पहले योगी सरकार ने प्राइवेट नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए छ़ुट्‌टी के संबंध में आदेश पारित किया है। इसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश के तमाम फैक्ट्री और कारखानों में महिला कर्मियों से सुबह छह से शाम सात बजे के बाद काम नहीं लिया जाएगा। यदि निबंधक रात में काम लेते हैं तो संबंधित महिला कर्मी की लिखित रजामंदी जरूरी होगी। उसके इंकार करने पर नियोजक काम से नहीं निकाल सकेंगे।



प्रदेश सरकार ने राज्य के समस्त कारखानों में महिला कर्मकारों के नियोजन के संबंध में कारखाना अधिनियम-1948 की धारा 66 की उपधारा (1) के खण्ड (ख) में दी गई शक्तियों का प्रयोग कर इस अधिनियम में शर्तों से छूट प्रदान की है। श्रम विभाग ने इस संबंध में नए सिरे से आदेश जारी किए हैं।