Wednesday 16 February 2022

मऊ मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में मिली जमानत।


 मऊ मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में मिली जमानत।




उत्तर प्रदेश मऊ एमपी एमएलए कोर्ट मऊ द्वारा बुधवार को सदर विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत पर रिहा करने का आदेश पारित किया।



 मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण टोला में पंजीकृत गैंगस्टर के मुकदमे में एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश चौरसिया ने एक लाख के दो बंधपत्र पर शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया। 



बताते चलें कि मऊ सदर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह के भाई के हत्या के मुकदमे में गवाह रामसिंह मौर्य व उनके गनर की थाना दक्षिण टोला अंतर्गत गोली मारकर हत्या कर दिया गया था इसी मामले में मुख्तार अंसारी व अन्य लोगों पर थाना दक्षिण टोला द्वारा गैंगस्टर का मुकदमा लगाया गया था।



मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह द्वारा न्यायालय में यह तर्क दिया गया था कि उपरोक्त मुकदमे में 10 वर्ष की सजा है जबकि विधायक मुख्तार अंसारी इस मामले में 10 वर्ष से अधिक तक की अवधि जेल में बिता चुके हैं।



 तथ्यों परिस्थितियों व पत्रावली का अवलोकन करने के उपरांत न्यायालय ने मुख्तार को रिहा करने का आदेश दिया। 



अभी मुख्तार अंसारी कि कई मुकदमों में जमानत होना बाकी है।



 जिसके कारण अभी मुख्तार का जेल से बाहर आना संभव नहीं है। लेकिन जिस तरह से मुख्तार अंसारी को धड़ाधड़ जमानत मिल रही है इससे यह कहा जा सकता है कि मुख्तार अंसारी के अच्छे दिन आ गए हैं।

आजमगढ़ लालगंज सिकरौरा में लोहिया वाहिनी अध्यक्ष व महा प्रधान श्याम कन्हैया यादव के नेतृत्व में लगा चौपाल।


 आजमगढ़ लालगंज सिकरौरा में लोहिया वाहिनी अध्यक्ष व महा प्रधान श्याम कन्हैया यादव के नेतृत्व में लगा चौपाल।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ लालगंज विधानसभा क्षेत्र के सिकरौरा गाँव में लोहिया वाहिनी अध्यक्ष व महा प्रधान श्याम कन्हैया यादव के नेतृत्व में चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नितियों व घोसड़ाओं के बारे में जनता को बताया गया।




 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव व लालगंज प्रत्याशी व पूर्व विधायक बेचई सरोज के  पक्ष में वोट मांगे।





इस अवसर पर लालगंज प्रत्याशी व पूर्व विधायक बेचई सरोज ने भाजपा व बसपा पर निशाना साधते हुये

सपा सरकार व अपने द्वारा कराये गये विकास कार्यो को गिनाते हुये कहा कि इस चुनाव में जनता बदलाव चाहती है विकास करने वाली सरकार चाहती है। 





उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि विकास सिर्फ़ अखिलेश यादव के सरकार में हुए। उन्होंने कहा महंगाई चरम सीमा पर है, नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं भ्रष्टाचार बढ़ गये है।




 उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां जनता के लिये घोषणा किया है कि हमारी सरकार बनते ही 

उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने, युवाओं को रोजगार दिलाने, 300 यूनिट बिजली फ्री के साथ डाई यूरिया खाद भी किसानो के लिये मुफ्त दी जायेगी।





 साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार अति आवश्यक है। 




इस दौरान श्याम कन्हैया यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष चंदा चौहान हीरालाल चौहान लक्ष्मण चौहान जगरनाथ चौहान मोटू चौहान बलराम यादव बच्चूलाल चौहान दिनेश चौहान प्रभुनाथ विश्वकर्मा राम अवतार यादव ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



लालगंज से प्रशांत शुक्ला की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ विधानसभा अतरौलिया से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे ने किया नामांकन।


 आजमगढ़ विधानसभा अतरौलिया से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे ने किया नामांकन।




आजमगढ़ विधानसभा अतरौलिया से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया वही मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि हमारा मुद्दा सड़क स्वास्थ्य शिक्षा होगी जो बच्चे सेना में जाने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए दौड़ने के लिए अतरौलिया में स्टेडियम की व्यवस्था नहीं है और पार्टी ने हमारे ऊपर विश्वास करते हुए जो जिम्मेदारी दी है उसे जमीन पर लाने का काम करूंगा।





 काफी दिनों से अतरौलिया में विधायक है लेकिन कोई विकास का कार्य नहीं हुआ सपा के लोग विकास का ढिंढोरा पीटते हैं अगर हमें अतरौलिया की जनता ने मौका दिया तो तमाम विकास कार्य कराने का काम करूंगा।  और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा।




इस मौके पर समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र दुबे का माल्यार्पण कर जोरदार नारेबाजी करते हुए बधाई दी।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ अमित खरवार

आजमगढ़ सरायमीर पेंडरा मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रविदास जयंती।


 आजमगढ़ सरायमीर पेंडरा मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रविदास जयंती।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जनपद के विकास खण्ड मिर्जापुर के अन्तर्गत ग्राम पेंडरा मे कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए बड़े हर्षोल्लास के साथ रविदास जयंती मनाई गई।



इस अवसर पर ग्राम प्रधान पेंडरा शैलजा राव , प्रधान प्रतिनिधि राम अजोर गौतम सुनील कुमार , शेरू कुमार , नीरज कुमार , पिंटू कुमार , सहित आदि लोग उपस्थित थे।



आजमगढ़ सरायमीर से कंचन कुमारी की रिपोर्ट

आजमगढ़ एसपी के निर्देश पर 9 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट।


 आजमगढ़ एसपी के निर्देश पर 9 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले 9 अपराधियों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दिया है। इन अपराधियों में हत्या, लूट व गोवध के मामले में संलिप्त रहे हैं।




जिन आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खुली है उसमें हत्या के मामले में आरोपी।



 रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर ग्राम निवासी रोहित यादव पुत्र रामराज उर्फ रामू व दीपक पुत्र दयाराम यादव।


 तथा पवई क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार निवासी बृजेश अग्रहरि उर्फ कल्लू पुत्र रामधनी अग्रहरि,


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दखिनगांवा निवासी व लूट का आरोपी रामनाथ पुत्र पबारू यादव के साथ ही गोवध के मामले में रानी की सराय क्षेत्र के सिरसाल ग्राम निवासी शाकिब पुत्र आरिफ, अब्दुल्लाह पुत्र एहसान व गालिब पुत्र अलाउद्दीन, 



बिलरियागंज क्षेत्र के करमैनी ग्राम निवासी इसरार अहमद पुत्र स्व०लाल मुहम्मद।


 तथा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडिह निवासी एखलाक उर्फ पतरका पुत्र इरशाद बताए गए हैं।

बस्ती भाजपा विधायक के ब्लॉक प्रमुख भाई की गाड़ी से शराब बरामद, मुकदमा दर्ज।


 बस्ती भाजपा विधायक के ब्लॉक प्रमुख भाई की गाड़ी से शराब बरामद, मुकदमा दर्ज।




उत्तर प्रदेश बस्ती गोरखपुर से सटे बस्ती जिले की हरैया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अजय सिंह के भाई एवं विक्रमजोत ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह के स्कार्पियो वाहन से एफएसटी और छावनी पुलिस ने भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।




 काफी मात्रा में प्रचार सामग्री भी मिली है। गाड़ी को सीज करने के साथ ही चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। एफएसटी की इस कार्यवाही  से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में हड़कंच मचा हुआ है।




डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर आचार संहिता का पालन कराने के लिए छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात छावनी पुलिस, आबकारी टीम और सचल दस्ता टीम संयुक्त जांच कर रही थी।

इस दौरान एक स्कार्पियो से 15 पेटी (705 शीशी) देशी शराब बरामद हुई। साथ ही लाल रंग के 31 गमछे, 1000 पीस गोल और 530 चौकोर स्टीकर, दो टोपियां, 97 कैलेन्डर, 20 डण्डे बरामद हुए। 




बिना अनुमति चल रही स्कार्पियो से चुनाव प्रचार करने और बरामद सामान के आरोप में ड्राइवर लवकुश पाण्डेय पुत्र गिरजा शंकर पाण्डेय निवासी लजघटा पोस्ट अमारी को गिरफ्तार कर लिया गया।




सीज की गई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के बारे में आरटीओ कार्यालय से पता चला कि स्कार्पियो कृष्ण कुमार सिंह निवासी लजघटा पोस्ट अमारी बाजार बस्ती के नाम पर दर्ज है।




 कृष्ण कुमार सिंह विक्रमजोत ब्लॉक के प्रमुख और मौजूदा हर्रैया विधायक अजय सिंह के बड़े भाई हैं।



गाड़ी पकड़े जाने की सूचना पर रात में ही थाने पर काफी लोग पहुंचने लगे थे। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे किसी की एक नहीं चली। छावनी पुलिस ने ड्राइवर लवकुश पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आगरा रेप के आरोपी सिपाही ने की खुदकुशी।


 आगरा रेप के आरोपी सिपाही ने की खुदकुशी।


मरने से पहले वीडियो में बोला-लड़की ने तबाह कर दी जिंदगी।



उत्तर प्रदेश आगरा के खंदौली के गांव नगला अर्जुन (मौजा सैमरा) में मंगलवार की रात जेल पुलिस के सिपाही जितेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी ननिहाल में आया था। उसके खिलाफ फिरोजाबाद में दुराचार का मुकदमा दर्ज था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार  इस कारण वह परेशान था। मरने से पहले उसने मोबाइल में वीडियो बनाया। इसमें युवती और उसके परिजनों को आत्मघाती कदम का जिम्मेदार ठहराया।

मूलत: हाथरस के गांव रसगमा सहपऊ निवासी जितेंद्र कुमार पांच माह पहले ही जेल पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था।




 उसकी तैनाती बागपत जेल में थी। कुछ दिनों से वह अपनी ननिहाल में मामा अतर सिंह के घर रह रहा था। जितेंद्र ने खुद को कमरे में बंद करने के बाद चारपाई की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। उसका शव पंखे पर लटका मिला। खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाकर वायरल किया।




 वीडियो में उसने गांव नगला नत्थे, खैरगढ़ (फिरोजाबाद) की एक युवती और उसके परिजनों को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया। युवती उसकी दूर की रिश्तेदार है। वीडियो में उसने कहा कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। शादी से इनकार पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसका मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।




 उसकी जांच कराई जाएगी।

जितेंद्र मानसिक तनाव में था। मुकदमे के बाद वह नौकरी नहीं कर पा रहा था। उसे गिरफ्तारी का डर था। वह भयभीत था। उसे लग रहा था कि अपने कारण वह रिश्तेदार और परिजनों को परेशान कर रहा है। ननिहाल पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगलवार को जितेंद्र के मामा अपने कुछ परिचितों के साथ युवती के घर खैरगढ़ गए थे। ताकि वहां बातचीत से कोई हल निकाला जा सके।




 जितेंद्र घर में अकेला रह गया था। पीछे से उसने अपनी जान दे दी।

नोएडा कांग्रेस स्टार प्रचारक पंखुड़ी पाठक की बनाई अश्लील फोटो।


 नोएडा कांग्रेस स्टार प्रचारक पंखुड़ी पाठक की बनाई अश्लील फोटो।




उत्तर प्रदेश नोएडा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी की स्टार प्रचारक पंखुड़ी पाठक की अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया है।




 आरोपी ने रवि किशन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर एक लाख रुपये मांगे हैं। इस संबंध में प्रत्याशी के पति ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है। 




जानकारी के अनुसार पंखुड़ी पाठक की तरफ से उनके पति अनिल यादव ने पुलिस को शिकायत दी है।



पंखुड़ी ने बताया कि ट्विटर पर रवि किशन के नाम का व्यक्ति उनकी पत्नी की फर्जी अश्लील फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। आरोपी ने पीड़िता से एक लाख रुपये की मांगे हैं। 



ऐसा न करने पर लगातार अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी दी है। पंखुड़ी पाठक कांग्रेस की स्टार प्रचारक है।



 फिलहाल फिरोजाबाद में प्रचार कर रही है। वह नोएडा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। उनका कहना है कि उनको ट्विटर और अन्य सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से परेशान किया जा रहा है।




 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। साइबर पुलिस आरोपी के ट्विटर अकाउंट के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। अनिल यादव ने बताया कि चुनाव होने के बाद उनकी पत्नी के लिए ट्विटर अकाउंट पर कुछ लोग लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।




 उनके ट्विट पर भी अपशब्द लिखे जा रहे हैं। उन्होंने काफी ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक भी कर दिया है, लेकिन अभी भी आरोपी सक्रिय हैं। कुछ आरोपी धमकी दे रहे हैं कि वह लगातार दूसरे फर्जी अकाउंट बनाकर परेशान करते रहेंगे।

अनिल का आरोप है कि एक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से उनकी पत्नी की अश्लील फोटो वायरल की जा रही है। आरोपी ने अपने बैंक खाते की डिटेल देकर धमकी दी है कि यदि एक लाख रुपये ट्रांसफर नहीं किए तो फोटो लगातार वायरल की जाएगी।




 आरोपी की करतूत को पंखुड़ी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस पर रवि किशन नाम की फर्जी आईडी पर आरोपी का फोटो कई बड़े नेताओं के साथ लगा है। पंखुड़ी पाठक ने पूरे मामले को लेकर एक राजनीतिक दल के आईटी सेल पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सारी करतूत उक्त दल के आईटी सेल की है। आईटी सेल द्वारा ही अलग-अलग अकाउंट से उनको परेशान किया जा रहा है। 




उनकी ट्विटर आईडी पर अश्लील टिप्पणी की जा रही है। पंखुड़ी पाठक ने शिकायत को ट्विट कर पुलिस आयुक्त और नोएडा पुलिस को टैग किया है। पुलिस के द्धारा इस मामले में कार्यवाही का दावा किया जा रहा है।