Monday 14 March 2022

आजमगढ़ दीदारगंज नानी नतिनी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 9.64 लाख, जेवर, मोबाइल, आला कत्ल पहसुल, रॉड बरामद।


 आजमगढ़ दीदारगंज नानी नतिनी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 9.64 लाख, जेवर, मोबाइल, आला कत्ल पहसुल, रॉड बरामद।





उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाना दीदारगंज में कल दिनांक 13.03.2022 को घटित घटना महिला एवं नातिन की हत्या का सफल अनवारण पुलिस ने किया है। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त घायल हुआ है। 



लूटी गई धनराशि, जेवरात, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल व असलहा बरामद हुआ। जनपद में घटी इस प्रकार की जघन्य हत्याकाण्ड से जनमानस में काफी आक्रोश था जिसका पुलिस टीम द्वारा 35 घंटे में सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना के अनावरण हेतु एडीजी जोन वाराणसी द्वारा 50,000 रुपये व डीआईजी परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा 50,000 रुपये तथा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 25,000 रुपये से घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया। वादी शिवशंकर गुप्ता s/o मुन्नीलाल गुप्ता ग्राम गुवाई थाना दीदारगंज द्वारा दिनांक 13.3.22 को खुद की भयहू लीलावती उम्र करीब 50 वर्ष व नतिनी आंचल उम्र करीब 13 वर्ष की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 60/22 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात दर्ज कराया गया था। 



पुलिस को कतिपय सूत्रो से सूचना प्राप्त हुई कि कल गुवाई में हुए डबल मर्डर से सम्बन्धित एक व्यक्ति अरनौला के साधन की तलाश में खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अरनौला के पास से एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया। 



पूछने पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम चन्द्रजीत चौहान पुत्र लालधारी चौहान ग्राम गुवाई थाना दीदारगंज बताया। उसकी जामा तलाशी लेने पर उसके जेब से 74 हजार रूपया व एक अदद मोबाइल इनफिनिक्स कम्पनी बरामद हुआ। 




जानकारी के अनुसार गहनता से पूछताछ की गयी तो उसने 13.03.2022 को डबल मर्डर के घटना में स्वयं के द्वारा करना स्वीकार करते हुए उक्त रूपये घटनास्थल से ही लूटना बताया। शेष पैसा व आला कत्ल पहन्सूल अमृतगंज बाजार में अपने खेत में छिपाना बताया।

उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके अमृतगंज बाजार के पास स्थित खेत से घटना के दिन पहने हुए खून सने कपड़े में आठ लाख नब्बे हजार चार सौ रूपये एक जीन्स का पैन्ट, जूता व सफेद बनियान व आला कत्ल पहन्सूल बरामद किया गया। अभियुक्त को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि उसे पैसे की सख्त जरूरत थी। गांव में यह चर्चा थी कि मृतका लीलावती जमीन लिखाने के लिये प्रयास में थी और उसके लिये पैसा इक्कठा करके घऱ में लाकर रखी है। दिनांक 12.03.22 की रात्रि में करीब 8.30 बजे मृतका के घर का चैनल खुला हुआ था तो मैं चुपके से घऱ में घुसकर बरामदे में रखे तख्ते के नीचे छुप गया। रात में मृतका व उसकी नातिनी चैनल में ताला बन्द करके सो गयी। मैं वही छिपा रहा।



 रात में मृतका लीलावती बाथरूम करने उठी तब मैने उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया जिससे वह गिर पड़ी और गिरते पड़ते कमरे के अन्दर जाकर पहन्सुल उठा ली। इसी बीच उसकी नतिनी भी आ गयी जिसपर मेरे द्वारा वार  किया गया। मेरे द्वारा पुनः लीलावती पर वार किया गया जिससे पहन्सूल छूट गया। मेरे द्वारा पहन्सूल उठाकर उसकी नतिनी का हत्या कर दी गयी। मेरे द्वारा पुनः लीलावती पर वार किया गया जिससे वह मर गयी। मेरे द्वारा जल्दी जल्दी बक्से की चाबी की खोज की गयी तथा विस्तर पर तकिये के नीचे रखी चाबी को लेकर कमरे में रखे बक्से का ताला खोला गया जिसमें पैसे व जेवर मुझे मिले थे। पैसे व जेवर एक झोले में रख कर मैं छत पर पहुचकर , छत से लगे अमरूद्व के पेड़ के सहारे उतरकर वहा से भाग गया। 



 जेवर व आला कत्ल पाइप बैरकडीह तालाब के पास छिपाया हूं। उक्त सूचना पर विश्वास करते हुए एसओ दीदारगंज मय हमराह अभियुक्त को साथ लेकर बरामदगी हेतु रवाना हुए। 



अभियुक्त द्वारा बैरकडीह के पास जेवर व आला कत्ल स्वय द्वारा छिपाया जाना बताया गया। पुलिस टीम मौके पर बरामदगी हेतु पहुची तो अभियुक्त द्वारा जेवर व आलाकत्ल पाइप देते हुए वहा पर पूर्व से छिपाये तमंचे को एकाएक उठाकर पुलिस पार्टी पर भागते हुए चार फायर किया गया। पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ किये गये न्यूनतम फायर से अभियुक्त के बाये घुटने में गोली लगी तथा पुलिस द्वारा उसे कब्जे में लिया गया। इलाज हेतु अभियुक्त को अस्पताल रवाना किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



1. नौ लाख चौसठ हजार चार सौ रूपये नगद

2. जेवरात (मोती के माला में सोने का लाकेट पिरोया हुआ, एक चैन सोने की, दो कान झुमका सोने का, 02 अदद नाक की नथिया, कान का टप्स सोने का, नाक की कील सोने की)

3. पहन्सूल आला कत्ल

4. लोहे की पाइप आला कत्ल

5. घटना के दिन पहने हुए रक्त रंजित कपड़े जिन्स, बनियान, शर्ट व जूता

6. अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल इनफिनिक्स कम्पनी

7. एक अदद तमंचा .315 बोर,चार अदद खोखा कारतूस .315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर



गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम


1. थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता मय हमराह कर्म0गण का0 आशीष कुमार यादव, का0 रामचन्द्र ,का0 दुर्गेश राय म0का0 अनीता कुमारी,  चालक हे0का0चालक रामकरन सिह यादव 

2. निरीक्षक अनिल सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना आजमगढ़ मय हमराह हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय, का0 आदेश यादव, का0 जगतपति मिश्रा स्वाट टीम द्वितीय आजमगढ़  मय का0 चालक महिपाल साइबर थाना आजमगढ़

3. स्वाट टीम प्रथम प्रभारी उ0नि0 संजय सिंह मय हमराह हे0का0 सतेन्द्र यादव, हे0का0 सुरेन्द्र यादव, हे0का0 दिलीप पाठक , का0 अभिमीत तिवारी, का0 रंजीत सिंह, का0 चालक अमित सिंह

4. स्वाट टीम द्वितीय / सर्विलांस सेल आजमगढ प्रभारी उ0नि0 राजकुमार सिंह मय हमराह का0 प्रदीप पाण्डेय , का0 हारिस खां , का0 अवनीश सिंह व हे0का0 चन्द्रमा मिश्रा (सर्विलांस) का0 यशवंत सिंह, का0 उमेश यादव मय का0 चालक सन्नी नागर।

वाराणसी एसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली


 वाराणसी एसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली




उत्तर प्रदेश वाराणसी जिले के सारनाथ क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। क्षेत्र के शक्तिपीठ कॉलोनी में निवास कर रहे चितईपुर थाने में तैनात एसआई मनीष सिंह ने सोमवार की दोपहर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।



जानकारी के अनुसार सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल एसआई को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। बताया जा रहा कि गोली जबड़े से सिर को भेदते हुए बाहर निकल गई है। हालत गंभीर है।



 एसआई मनीष सिंह मूलरूप से रोहतास (बिहार) के रहने वाले हैं। शक्तिपीठ कॉलोनी स्थित मकान के गेट पर ताला बंद है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी बाहर मौजूद हैं। घटना को लेकर कॉलोनी के लोग सकते में हैं। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे हैं।

आजमगढ़ वकील के कक्ष में स्टांप विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान


 आजमगढ़ वकील के कक्ष में स्टांप विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान


सुसाइड नोट में लिखा पेट की बीमारी से तंग आकर उठाया कदम



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सिधारी थाना क्षेत्र के कमिश्नरी के पास सेंट्रल बार एसोसिएशन के भवन में सोमवार की सुबह एक वकील के कक्ष में स्टांप विक्रेता का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टांप विक्रेता के पास से सुसाईट नोट मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



जहानागंज थाना क्षेत्र मित्तूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सतीश चंद राय पुत्र कैलाश राय सिधारी क्रासिंग के पास परिवार के साथ रहते थे। कमिश्नरी में स्टांप विक्रेता थे।



 सेंट्रल बार एसोसिएशन भवन में एक वकील के कक्ष में अपना सामान रखते थे। कमरे की एक चाभी वकील के पास दूसरी चाभी सतीश के पास रहती थी। सतीश सोमवार की सुबह अपने आवास से टहलने के लिए निकले। इसके बाद वे सेंट्रल बार एसोसिएशन के भवन में चले गए। काफी समय बाद सफाई कर्मी पहुंचे। सफाई कर रहे थे। 



इस दौरान एक वकील का कमरा खुला था। सफाई कर्मी ने देखा पंखा से शव लटक रहा था। जानकरी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। तलाशी के दौरान सतीश के पास से सुसाइट नोट मिला जिसमें लिखा है कि ‘पेट की बीमारी से तंग आ कर आत्महत्या कर रहे है। वकील भाई हमारे परिवार की रक्षा करे। सतीश को दो पुत्र है, घटना की सूचना मिलने पर पत्नी सीमा राय सहित परिवार के लोग रो रो कर बेहाल है। सिधारी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

गाजीपुर गजेड़ियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल।


 गाजीपुर गजेड़ियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल।




उत्तर प्रदेश गाजीपुर रविवार की आधी रात गांजे का नशा कर रहे लोगों को टोकने पर पुलिस पार्टी पर नशेड़ियों ने हमला बोलकर उनको जख्मी कर दिया। 



वहीं वारदात के दौरान पुलिस का वाहन भी तोड़कर क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई है। इस मामले में रात में जहां घायल तीन पुलिस कर्मियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया तो क्षतिग्रस्त करने वाले वाहन को थाने पर पहुंचाया गया।



 जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस अब कार्यवाही करने जा रही है। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ तिराहा के पास रविवार की देर रात करीब 12 बजे पुलिस की गाड़ी पर गांजा का सेवन कर रहे मुसहरों ने हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हमले के दौरान आरक्षी अमरजीत यादव, रंजीत कुमार व अंकित कुमार व रोहित घायल हो गए।



 सूचना पाकर दल बल के साथ पहुंचे क्षेत्रधिकारी हितेंद्र कृष्ण व कोतवाल संपूर्णानंद राय मौके पर पहुंच कर घायल आरक्षियों को उपचार के लिए पीएचसी भेजा। मौके पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित मुसहरों को लाठी भांज कर खदेड़ा गया। सूचना पर सर्किल के दिलदारनगर, गहमर, सुहवल, रेवतीपुर, नगसर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।




 इस दौरान मुसहर बस्ती में जाकर छह महिलाओं सहित 20 पुरुषों को पकड़कर कोतवाली ले आया गया। घायल आरक्षियों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। 




कोतवाल ने बताया कि छह की संख्या में मुसहर पांडेय मोड़ के पास बैठकर गांजा पी रहे थे पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उग्र हो गए और पुलिस की गाड़ी पर हमला कर चार आरक्षियों को घायल कर दिए। इस मामले में 26 लोगों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आजमगढ़ आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान से कोई समझौता नही


 आजमगढ़ आईडियल  जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान से कोई समझौता नही


आजमगढ़ मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के  दीदारगंज स्थित मीडिया कार्यालय पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ईकाई आजमगढ़ जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।




 पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने  आजमगढ़ में पत्रकार सौरभ उपाध्याय के ऊपर हुए मुकदमे की निंदा की। 




उन्होंने कहा की 7 मार्च 2022 को आजमगढ़ में चुनाव  वोटिंग के दौरान समाचार कवरेज करने गए पत्रकार सौरभ उपाध्याय के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी मै घोर निंदा करता हू।



 एक पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा यह बर्ताव कतई बर्दास्त नही किया जाएगा, कोई भी पत्रकार भीड़ का हिस्सा नही होता है। हम जिले के शासन प्रशासन से मांग करते है कि पत्रकार सौरभ उपाध्याय के ऊपर लिखे गए मुकदमे को वापस लिया जाय अन्यथा हम अपनी मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।





 इस अवसर पर पृथ्वीराज सिंह, विनोद यादव, बृजेश सिंह, रामायन सिंह, राजेश सिंह, मंगल मिश्रा, गोविंद उपाध्याय, विजय यादव आदि पत्रकार मौजूद थे।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़