Wednesday, 24 December 2025

आजमगढ़ बिलरियागंज भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी, चालक घायल तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से हुआ हादसा, कार चालक मौके से फरार 7 साल से अधूरा पुल बना हादसों की वजह, ग्रामीणों ने उठाए पीडब्ल्यूडी पर सवाल


 आजमगढ़ बिलरियागंज भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटी, चालक घायल



तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से हुआ हादसा, कार चालक मौके से फरार


7 साल से अधूरा पुल बना हादसों की वजह, ग्रामीणों ने उठाए पीडब्ल्यूडी पर सवाल



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठारी गांव के पास कयार नदी पर बने संकरे पुल के नजदीक बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आजमगढ़ की ओर जा रही एक पिकअप में सामने से तेज रफ्तार में आ रही अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बीच सड़क पर ही पलट गई, जबकि अर्टिगा कार का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में पिकअप चालक मनीष यादव पुत्र राजेंद्र यादव, निवासी हीरामनपुर, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली घायल हो गए। उनके हाथ में चोट आई है। बताया गया कि मनीष यादव बनारस से मछली का चारा लेकर गुलवा नसीरपुर स्थित एक मुर्गा फार्म पर चारा उतारने गए थे और वापस वाराणसी लौट रहे थे। इसी दौरान संकरे पुल को पार करते समय सामने से आ रही अर्टिगा कार ने पिकअप के अगले पहिए में टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल चालक का प्राथमिक उपचार कराया और दूसरी गाड़ी की मदद से पिकअप को सीधा कर सड़क किनारे कराया, जिससे यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संकरा पुल पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। 


ग्रामीणों का आरोप है कि पुल का निर्माण कार्य करीब सात वर्षों से अधूरा पड़ा है, लेकिन न तो ठेकेदार और न ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस ओर गंभीरता दिखा रहा है। ठेकेदार से पूछने पर सिर्फ “जल्द काम शुरू होने” का आश्वासन मिलता है, वहीं पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विशाल पांडे से संपर्क करने पर भी हर बार “देखने” की बात कहकर मामले को टाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संकरे पुल का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

आजमगढ़ महिला आरक्षी को लेकर हेड कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी अज्ञात कॉलर के धमकी भरे फोन के बाद पुलिस महकमें मचा हड़कंप


 आजमगढ़ महिला आरक्षी को लेकर हेड कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी



अज्ञात कॉलर के धमकी भरे फोन के बाद पुलिस महकमें मचा हड़कंप



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल रामानन्द ने कोतवाली थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार 22 दिसंबर को शाम 7:51 बजे से रात 9:06 बजे के बीच उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कई बार कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने रिक्रूट महिला आरक्षी को जौनपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर छोड़ने का दबाव बनाया। परिचय पूछने पर कॉलर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


 पीड़ित हेड कांस्टेबल रामानन्द, जो वर्तमान में RTC मेजर रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में तैनात हैं, की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।