Thursday 18 May 2023

आजमगढ़ बरदह पुलिस कर्मी ने ही एसपी से लगाई गुहार लगाया आरोप थाने पर नहीं हो रही सुनवाई दबंग द्वारा पुलिस कर्मी के घर में घुसकर मारपीट और बदसलूकी का मामला


 आजमगढ़ बरदह पुलिस कर्मी ने ही एसपी से लगाई गुहार


लगाया आरोप थाने पर नहीं हो रही सुनवाई


दबंग द्वारा पुलिस कर्मी के घर में घुसकर मारपीट और बदसलूकी का मामला


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ थाने पर अब पुलिस कर्मी की ही सुनवाई नहीं हो रही है। परेशान हाल पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार को एसपी आफिस पहुंच कर पत्रक सौंपा और न्याय की गुहार लगाया। मामला बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव का है। गांव के ही मनबढ़ ने पुलिस कर्मी के घर में घुस कर उसकी मां की पिटाई करने के साथ ही बदसलूकी किया और बरदह थाना पुलिस ने आरोपी का मात्र 151 में चालान कर छोड़ दिया।


बरदह थाना क्षेत्र के सोहौली गांव निवासी अवनीश राय पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनाती बलिया जिले में है। अवनीश मां-बाप का इकलौता पुत्र है और उसकी एक छोटी बहन है जो अभी पढ़ाई करती है। अवनीश के अनुसार बीते 16 मई को घर पर उसकी मां अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही मनबढ़ अर्जुन राय उसके घर पर चढ़ आया और घर में घुस कर मां की जम कर पिटाई किया और बाल पकड़ कर घसीटता हुआ बाहर तक लेकर आ गया, जहां अर्जुन की मां मांडवी राय ने भी उसकी मां के बाल पकड़ कर घसीटा और अर्जुन ने भद्दी-भद्दी गालियां दी।


 जानकारी होने पर अवनीश ने 112 पर कॉल किया तो पुलिस कर्मी पहुंचे और मनबढ़ को पकड़ कर थाने ले आए। वह भी चार-पांच घंटे बाद घर पहुंचा तो थाने पर तहरीर दिया।


काफी मशक्कत के बाद थाने पर तहरीर ली गई और मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। मेडिकल की कवायद पूरी होने के पूर्व ही बरदह पुलिस ने थाने लाए गए आरोपी का 151 में चालान कर दिया।


जमानत पर आरोपी घर आया इसके बाद वह पुनः पीड़ित के घर पहुंचा और कहा कि पैसा देकर मैं छूट गया। अबकी बार जान से मार दूगा और दूना पैसा देकर छूट जाउंगा। बृहस्पतिवार को पीड़ित पुलिस कर्मी अवनीश राय ने एसपी से मुलाकात कर पत्रक सौंपा और न्याय की गुहार लगाया। अब विभागीय कर्मी के साथ ही बरदह थाना पुलिस ऐसा कर रही है तो आम जनता के साथ उसका क्या रवैया होगा यह आसानी से समझा जा सकता है।

शाहजहांपुर अस्पताल में ही फांसी पर लटका मिला संचालिका का शव हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस


 शाहजहांपुर अस्पताल में ही फांसी पर लटका मिला संचालिका का शव


हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस


उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के कुर्रिया कलां मार्ग पर स्थित एवन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर की संचालिका रुचि सक्सेना का शव बुधवार रात अस्पताल में ही पंखे से लटका मिला। इससे सनसनी फैल गई। रचि के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वे जांच की मांग कर रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार हरदोई जिले के थाना शाहबाद के गांव उधरनपुर निवासी मुलायम सक्सेना की पत्नी रुचि सक्सेना कांट में एवन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर नाम से अस्पताल चलाती थीं। बुधवार रात करीब दो बजे अस्पताल के चैंबर में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटका मिला।


स्टाफ ने रुचि सक्सेना का शव लटका देखा तो अस्पताल में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही रुचि के परिजन अस्पताल पहुंच गए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पति मुलायम ने बताया कि रुचि अस्पताल में ही रहती थी। कभी कभार ही घर पर आती-जाती थीं।


ग्राम अकर्रा रसूलपुर निवासी अस्पताल के पार्टनर माया प्रकाश उर्फ सोनू वर्मा ने बताया कि उसको रात पता चला कि रुचि की तबीयत खराब है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। वहीं रात में अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या करने की बात कही है।


एसपी एस आनंद ने बताया कि अस्पताल संचालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार भी इस घटना से हैरान हैं। रचि ने आत्महत्या की है या मामला कुछ और है, यह सवाल बना हुआ है।