Thursday 2 February 2023

आजमगढ़ सरायमीर पुलिस के हत्थे चढ़ा ईनामी अपराधी सतीश छोटू


 आजमगढ़ सरायमीर पुलिस के हत्थे चढ़ा ईनामी अपराधी सतीश छोटू


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस द्वारा बीते दिनों मोबाइल टावरों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गैंग के 15 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद गैंग लीडर समेत दो अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने के उपरांत फरार चल रहा 25 हजार रू का ईनाम घोषित सतीश सिंह उर्फ छोटू गुरुवार को दिन में सरायमीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।


बताते चलें कि सरायमीर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रू ईनाम घोषित मिथिलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम गौसपुर थाना क्षेत्र निजामाबाद को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में फरार चल रहे ईनाम घोषित अपराधी सतीश सिंह उर्फ छोटू निवासी ग्राम धनहुंआ थाना क्षेत्र जहानागंज की तलाश में जुटी पुलिस ने सरायमीर रेलवे स्टेशन के समीप धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ जिले के कई थानों में हत्या प्रयास व चोरी से संबंधित कई मामले पंजीकृत बताए गए हैं।

आजमगढ़ दीदारगंज गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा पाक कला का हुआ प्रदर्शन, प्रबंधक सहित अन्य लोगों ने किया अवलोकन


 आजमगढ़ दीदारगंज गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा पाक कला का हुआ प्रदर्शन, 


प्रबंधक सहित अन्य लोगों ने किया अवलोकन


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज क्षेत्र के मां शकुंतला इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन मतलूबपुर पुष्पनगर में गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा पाक कला का प्रदर्शन किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा बेसन के लड्डू , नमकीन गुझिया, पनीर, खीर, समोसा, बेज बिरयानी, दही बड़ा, आदि पकवान बनाए गए थे।


जिसका आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, विद्यालय के प्रबंधक राजेश राय, प्राचार्या खुशबू राय, ज्ञान चंद यादव और अध्यापकों में डा अभिनंदन, स्तुति राय, सुभाष चंद्र प्रजापति, हिमांशु, अरविंद यादव, फरहा शेख, शबनम बानो, सौरभ आदि लोगों ने अवलोकन किया तथा स्वाद चखा। उपस्थित लोगों ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।


आजमगढ़ दीदारगंज से विवेकानन्द पांडेय की रिपोर्ट।

आजमगढ़ पशुशाला में लगी आग, बीस मवेशियों की मौत महराजगंज क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव की घटना


 आजमगढ़ पशुशाला में लगी आग, बीस मवेशियों की मौत


महराजगंज क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव की घटना


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से पशुशाला में लगी आग के चलते अंदर बंधे बीस मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। इस घटना में लाखों की क्षति आंकी गई है।


नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (औघड़गंज) गांव निवासी इंद्रदेव यादव की छप्पर से बनी पशुशाला घर के बगल में स्थित है। रोज की भांति बुधवार की रात पशुशाला में छह भैंस,चार पड़िया तथा दस बकरियां बांधी गई थीं। देर रात करीब 11 बजे अचानक पशुशाला से उठ रही आग की लपटों को देख परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। घटना की जानकारी अग्नि शमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे तक हुई कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक पशुशाला में बंधे मवेशी झुलसकर दम तोड़ चुके थे।


 गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण के उपरांत मृत मवेशियों को जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पीड़ित पशु मालिक ने सगड़ी तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

आगरा दोस्त ने ही लड़की की बोली लगाकर करवाया गैंगरेप देह व्यापार में ढकेला, 3 महिला सहित 7 गिरफ्तार


 आगरा दोस्त ने ही लड़की की बोली लगाकर करवाया गैंगरेप


देह व्यापार में ढकेला, 3 महिला सहित 7 गिरफ्तार



आगरा में जिस दोस्त के लिए किशोरी ने घर छोड़ा उसी ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। बोली लगाकर एक रात में तीन लोगों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। बाल कल्याण समिति के निर्देश पर ताजगंज थाने में गैंगरेप, देह व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा लिखा गया। ताजगंज पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों को दबोचा है। एक आरोपी फरार है।


ताजगंज क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी कुबेरपुर स्थित मीट फैक्टरी में पैकिंग का काम करती थी। फैक्टरी में समीर से दोस्ती थी। 26 जनवरी को किशोरी घर से भागकर समीर के पास पहुंची। एक रात समीर ने उसे अपने घर रखा। दूसरे दिन कुबेरपुर निवासी फरजाना नाम की महिला को सौंप दिया। फरजाना दूसरी महिला आसमां के साथ किशोरी को टेढ़ी बगिया ले गई। वहां उसे मीना नाम की महिला के सुपुर्द कर दिया। मूलत रामनगर, खंदौली निवासी मीना देह व्यापार में लिप्त है। किशोरी को उसने अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसे टेढ़ी बगिया के एक मकान में रखा गया। यामीन नामक युवक किशोरी की निगरानी करता था।


28 जनवरी की रात किशोरी की बोली लगी थी। कमला नगर निवासी संजीव मित्तल, आवास विकास निवासी योगेश सहित तीन लोग ग्राहक बनकर पहुंचे। तीनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किशोरी मौका मिलते ही भाग निकली। न्यू आगरा थाने में पुलिस को आपबीती सुनाई। किशेरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कराए हैं।

किशेरी ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी को मीना ने मेकअप कर कई तस्वीरें लीं। कहा, नौकरी के लिए फोटो व्हाट्सऐप पर भेजेगी। ग्राहक बनकर पहुंचे कमला नगर निवासी संजीव मित्तल ने किशोरी की सबसे महंगी बोली लगाई। पुलिस ने जांच को आरोपियों के मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने सबसे पहले किशोरी के दोस्त समीर को पकड़ा। उसके बाद फरजाना, आसमां, मीना और यामीन को दबोचा। 


आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कमला नगर निवासी संजीव मित्तल और आवास विकास निवासी योगेश को पकड़ा। दुराचार का तीसरा आरोपित फरार है।

आजमगढ़ सरायमीर, ताबड़तोड़ एनकाउंटर में एक और इनामी को लगी गोली 24 घंटे के अंदर फरार अपराधी को पुलिस ने लिया हिरासत


 आजमगढ़ सरायमीर, ताबड़तोड़ एनकाउंटर में एक और इनामी को लगी गोली


24 घंटे के अंदर फरार अपराधी को पुलिस ने लिया हिरासत



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ ताबड़तोड़ एनकाउंटर में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक और 25,000 रू के इनामी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश की पहचान मिथिलेश कुमार पुत्र महेंद्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद के रूप में की गई है।


बता दें कि जहानागंज पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 1 फरवरी की सुबह बदमाश संतोष सिंह पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी तिलहुवां थाना निजामाबाद को हिरासत में लिया गया था, इस दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने वाले बदमाश सतीश सिंह उर्फ छोटू पूत्र स्व0 प्रदीप सिंह निवासी धनहुवां थाना जहानागंज और मिथलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने 25-25 हजार रू का इनाम घोषित किया था।


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रूसिया ने बताया कि 1 फरवरी की रात को थाना सरायमीर पुलिस को मुखबिर द्वारा पता चला कि बैटरी चोरी के विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्त मिथलेश बिना नंबर की मोटर साइकिल से हसनपुर चौराहे की तरफ जा रहा है। सरायमीर पुलिस द्वारा हसनपुर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान देखा गया कि एक अभियुक्त बिना नंबर की गाड़ी को तेजी से भगाते हुए जा रहा है, पुलिस द्वारा जब उसका पीछा किया गया है तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया।


 पुलिस ने अभियुक्त मिथलेश को हिरासत में ले लिया। उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। अभियुक्त मिथलेश कुमार पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद मोबाइल टावर से बैटरी व अन्य कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं में वांछित है। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है।