Tuesday 11 April 2023

आजमगढ़ मुबारकपुर 18 दिन रमजान को सकुशल पूर्ण कर खुशियों से झूमते नजर आए क्षेत्रवासी


 आजमगढ़ मुबारकपुर 18 दिन रमजान को सकुशल पूर्ण कर खुशियों से झूमते नजर आए क्षेत्रवासी 



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ मुबारकपुर18 दिन रमजान को सकुशल पूरा करते हुयें खुशियों का माहौल देखने को मिला हर्षोल्लास के साथ लोग अफतारी की तैयारी में लगे रहे।



आजमगढ़ मुबारकपुर से संजय चौहान की रिपोर्ट।

आजमगढ़ रानी की सराय आग की चपेट में आकर मासूम जिन्दा जला आदिवासी बस्ती की 3 झोपड़ियां जलकर राख


 आजमगढ़ रानी की सराय आग की चपेट में आकर मासूम जिन्दा जला


आदिवासी बस्ती की 3 झोपड़ियां जलकर राख


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना ने सबको झकझोर दिया। आग की चपेट में आने से जहां तीन झोपड़ियां खाक हो गयीं, वहीं झोपड़ी में रह रहे एक पांच वर्षीय मासूम की आग की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गयी।


जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंजी गांव में आदिवासी रहते हैं। ये बनवासी ईंट की दीवार पर झोपड़ी बनाकर जीविकोपार्जन करते हैं। आज मंगलवार को दिन में करीब 1 बजे झोपड़ी के पीछे कूस के ढेर में लगी आग आदिवासियों की झोपड़ी तक पहुंच गयी। तेज हवा के चलते एक-एक करके तीन झोपड़ी खाक हो गयी। घटना के समय बनवासी कुछ दूर पर स्थित थे। जब तक आग बुझाने का प्रयास करते आग ने झोपड़ियों को पूरी तरह आगोश में ले लिया।


 झोपड़ी में मौजूद बच्चे अपनी जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान पांच वर्षीय मासूम अभिषेक झोपड़ी में फंसा ही रह गया, जिससे झुलसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।

आजमगढ़ पवई ईंट भट्ठा की दीवार गिरी, चपेट में आकर महिला की मौत हादसे में 3 अन्य मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल


 आजमगढ़ पवई ईंट भट्ठा की दीवार गिरी, चपेट में आकर महिला की मौत


हादसे में 3 अन्य मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव में मंगलवार की सुबह ईंट भट्ठा की दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक महिला मजदूर की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


झारखंड प्रांत के गुमला जनपद के घाघरा थाना क्षेत्र के अरांगी गांव निवासी फूलमनी (35) पत्नी सुरेंद्र सहित उसके गांव की सीमा (32) पत्नी संदीप, नगीना (35) व राकेश (48) सहित अन्य लोग पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव स्थित ईंट भट्टा पर मजदूरी करते थे।


 मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे भट्टे से ईंट की निकासी हो रही थी। मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान ईंट भट्ठा की एक दीवार गिर गई। सभी लोग मलबे में दब गए। इसके बाद अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने मलबा हटाकर चारों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को लेकर सीएचसी पवई पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद फूलमनी को मृत घोषित कर दिया। उसका एक बेटा व एक बेटी है।

आजमगढ़ सरायमीर पीड़ित महिला की तहरीर पर सुरही बुजुर्ग निवासी युवक पर मुकदमा हुआ दर्ज, जाँच मे जुटी पुलिस


 आजमगढ़ सरायमीर पीड़ित महिला की तहरीर पर 


सुरही बुजुर्ग निवासी युवक पर मुकदमा हुआ दर्ज, जाँच मे जुटी पुलिस


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र की निवासी पीड़ित महिला ने सरायमीर थाने मे दिनाँक 10 अप्रैल 2023 को तहरीर देकर आरोप लगाया की बीती रात करीब 1:30 बजे मेरे घर की छत पर विशाल पुत्र कर्मचन्द जो नशे की हालत मे लग रहा था चढ़ आया।

खर खराहट की आवाज सुनकर मै तेज आवाज से चिल्लाई तथा पकड़ने की प्रयास की तो वह मुझसे छुड़ाकर भागने लगा की तभी मेरे देवर ने उसे पकड़ लिया परन्तु उठा पटक होने के बाद मेरे देवर को धक्का देकर गिरा दिया और गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए छत से कूदकर भाग गया।

जिससे मेरे देवर के हाथ पैर मे चोट आयी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

अयोध्या दरोगा पर छेड़छाड़ की FIR महिला से बयान लेने के बहाने की वारदात, ग्रामीणों ने जमकर पीटा


 अयोध्या दरोगा पर छेड़छाड़ की FIR


महिला से बयान लेने के बहाने की वारदात, ग्रामीणों ने जमकर पीटा


अयोध्या के इनायतनगर थाने में तैनात दरोगा पर रविवार को महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। महिला ने FIR कराई। महिला का आरोप है कि जब उससे दरोगा छेड़छाड़ कर रहा था। तब ग्रामीण आ गए और दरोगा को पीट दिया। महिला ने हमले की धारा में भी केस दर्ज कराया है। दरोगा एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले की विवेचना में आरोपी महिला का बयान लेने गए थे।


मिली जानकारी के अनुसार इसमें नितौरा निवासी गुलशन कुमार यादव, बीकापुर क्षेत्र निवासी महिला व रवि कुमार आरोपी हैं। मामले की विवेचना मूलरूप से गोरखपुर के सहजनवा निवासी उप निरीक्षक कृष्ण प्रताप यादव कर रहे हैं। वे सादी वर्दी में बिना किसी पुलिस कर्मचारी को साथ लिए महिला के घर रविवार शाम को पहुंचे गए। घर वालों ने पूछा तो बताया कि वे बयान लेने के लिए बीकापुर कोतवाली क्षेत्र आए थे। इसके बाद महिला को पूछताछ के लिए कोछा बाजार बुलाया।


आरोप है कि गैंगरेप आरोपी महिला से अकेले में बयान लेते समय दरोगा केपी यादव ने उससे छेड़खानी। अश्लील हरकत की। जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचाया। जिसे सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए और दारोगा की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची बीकापुर कोतवाली पुलिस ने दारोगा का सीएचसी पर इलाज और मेडिकल कराया।


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप यादव के खिलाफ छेड़खानी के तहत नामजद केस दर्ज किया गया है। बीकापुर कोतवाली मामले की विवेचना कर रही है।