Wednesday 16 August 2023

आजमगढ़ सरायमीर फर्जी एसओजी टीम को पुलिस ने दबोचा स्कार्पियो गाडी, अवैध तमंचा व कारतूस सहित 4250 रूपये नकद, 6 मोबाइल बरामद


 आजमगढ़ सरायमीर फर्जी एसओजी टीम को पुलिस ने दबोचा


स्कार्पियो गाडी, अवैध तमंचा व कारतूस सहित 4250 रूपये नकद, 6 मोबाइल बरामद


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना पुलिस ने फर्जी एसओजी टीम का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से स्कार्पियो गाडी, अवैध तमंचा व कारतूस सहित 4250 रूपये नकद, 06 मोबाइल व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया है।


15 अगस्त को विजय मौर्य पुत्र रामबहादुर मौर्य निवासी नकहरा खण्डो थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर द्वारा थाना सरायमीर पर तहरीर दिया गया कि वह व राहुल विश्वकर्मा पुत्र गिरजाशंकर मोटर साइकिल से अपने बीमार दोस्त सुन्दरम वर्मा को देखने जीयनपुर गए थे। रात्रि में वापस आते समय संजरपुर थाना सरायमीर के पास से एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार 4-5 व्यक्ति उतर कर स्वयं को एसओजी वाले बताकर हम लोगों को जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। 


मौका पाकर राहुल किसी तरह भाग गया लेकिन मुझको गाड़ी में बैठाकर असलहा सटाकर धमकाते हुए एक लाख रूपये की मांग की जाने लगी। फिर एक ढाबा पर ले जाकर कमरे में बंद करके मारपीट कर मेरा मोबाईल व 2200 रुपया निकाल लिया गया व अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बैठाकर कुछ दूर ले जाकर उतार दिया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


16 अगस्त को थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा मामले में वांछित अभियुक्तों विजय प्रताप सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी मुबारकपुर अतरडिहा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, श्याम कुमार यादव पुत्र रामअजोर यादव निवासी हाशापुर कला थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, संतोष सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, निखिल पाठक पुत्र मिथिलेश पाठक निवासी दरिखाशेख अहमदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, आशुतोष यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासी आराजी कनैथा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को खानपुर जयगुरूदेव आश्रम से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से स्कार्पियो गाडी, अवैध तमंचा व कारतूस सहित 4250 रूपये नकद, 06 मोबाइल व एक मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

संभल सिपाही ने फंदे में लटककर दी जान एसडीएम की सुरक्षा में था तैनात, परिजन मौके पर पहुंचे


 संभल सिपाही ने फंदे में लटककर दी जान


एसडीएम की सुरक्षा में था तैनात, परिजन मौके पर पहुंचे


उत्तर प्रदेश संभल कोतवाली संभल क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे सिपाही रजत गिरि ने मंगलवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। वह बिजनौर जिले के थाना चांदपुर अंतर्गत गांव सैदपुर के रहने वाले थे। संभल एसडीएम न्यायालय सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे थे।


रजत गिरि ने मंगलवार की सुबह घर के मोबाइल नंबर पर आत्महत्या करने का मैसेज किया था। परिजनों ने दोपहर के समय मैसेज देखा तो संभल आ पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। शाम को चार बजे करीब पुलिस रजत के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तोड़कर दरवाजा देखा तो रजत रस्सी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। उनकी मौत हो गई थी। दादा ने बताया कि उनके पोते की पुलिस में वर्ष 2018 में भर्ती हुई थी। वर्ष 2021 में अमरोहा निवासी युवती से शादी की थी। पत्नी भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बागपत जिले में तैनात है।


कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी से आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। सिपाही की मौत की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बदायूं ध्वजारोहण के बाद रिटायर्ड दरोगा ने खुद को मारी गोली मौके पर हुई मौत, विद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप


 बदायूं ध्वजारोहण के बाद रिटायर्ड दरोगा ने खुद को मारी गोली


मौके पर हुई मौत, विद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप


उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक स्कूल में तब स्वतंत्रता दिवस की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं जब ध्वजारोहण करने के बाद रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली मार ली। मृतक स्कूल का पूर्व प्रबंधक भी था। गोली की आवाज सुनते ही विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।


 परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव का है। 65 साल के जयप्रकाश भारद्वाज मूल रूप से अलीगढ़ के चकाला क्षेत्र के रहने वाले थे। वह दरोगा से रिटायर्ड थे। इसके अलावा वे पड़रिया में ही मां शारदे इंटर कॉलेज चलाते थे। जिसके वह प्रबंधक भी रह चुके थे। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उनका पूरा परिवार स्कूल पहुंचा हुआ था। जयप्रकाश ने स्कूल में ध्वजारोहण किया और उसके बाद कमरे में जाकर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


गोली की आवाज सुनते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में सभी कमरे की ओर भागे। जब अंदर पहुंचे तो पूर्व प्रबंधक की लाश खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड दरोगा ने स्कूल को लेकर परिवार में चल रहे विवाद के कारण आत्मघाती कदम उठाया है।

आजमगढ़ फूलपुर 4 साल पहले हुई हत्या का खुलासा, दोस्त संग प्रेमी गिरफ्तार शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली थी युवती की लाश प्रेम प्रपंच में हुई थी वारदात, डीएनए रिपोर्ट की मदद से पुलिस को मिली कामयाबी


 आजमगढ़ फूलपुर 4 साल पहले हुई हत्या का खुलासा, दोस्त संग प्रेमी गिरफ्तार


शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली थी युवती की लाश


प्रेम प्रपंच में हुई थी वारदात, डीएनए रिपोर्ट की मदद से पुलिस को मिली कामयाबी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली पुलिस ने करीब चार वर्ष पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र में मिली युवती की लाश के उपरांत मृतका की पहचान के लिए कराई गई डीएनए टेस्ट रिपोर्ट की मदद से युवती की हत्या का खुलासा करते हुए इस घटना में शामिल मृतका के प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए आरोपियों ने घटना का जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


पुलिस लाइन सभागार में स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि विगत 3 सितंबर 2019 को शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल ककरहटा गांव के समीप बोरे में बंद अज्ञात युवती की लाश बरामद की गई थी। मृतका की पहचान संभव न होने के कारण पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए आवश्यक चीजें प्रयोगशाला को भेज दी। 


उधर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर ग्राम निवासी हरिकेश ने स्थानीय थाने में 11.9.2019 को अपनी 28 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोनम 25.8.2019 को घर से अचानक लापता हो गई थी। युवती के पिता हरिकेश ने बीते 23.7.2023 को इस मामले में सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर ग्राम निवासी अश्विनी व उसके पिता बनारसी पर पुत्री को भगा ले जाने का संदेह जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। 


फूलपुर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने इस मामले को संज्ञान में लिया कारण कि लाश की बरामदगी के दौरान वह शहर कोतवाली में तैनात रहे। 


उनके प्रयास से मृतका की डीएनए टेस्ट रिपोर्ट और पिता हरिकेश व मां इन्द्रावती का मिलान कराया गया। दोनों की टेस्ट रिपोर्ट में पिता- पुत्री के संबंध की पुष्टि हो जाने के बाद पुलिस ने संदेही आरोपी अश्विनी पुत्र बनारसी निवासी ग्राम कोलपुर कुशहां थाना सरायमीर को हिरासत में लिया। 


पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि मृतका सोनम का कोलपुर ग्राम निवासी मौसी के घर आने के दौरान अश्विनी से आंखें चार हुईं और प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो गया। इसी बीच अश्विनी के परिवार वाले उसकी शादी का रिश्ता तय किया और सोनम की वजह से रिश्ता टूट गया।


इसकी जानकारी के बाद अश्विनी और उसके पिता बनारसी ने सोनम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसके लिए अश्विनी ने अपने दोस्त सचिन पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम मुड़ियार थाना क्षेत्र फूलपुर को अपनी योजना में शामिल कर लिया।


 योजना के अनुसार अश्विनी ने प्रेमिका सोनम को बुलाया और उसे सिधारी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले रिश्तेदार के घर ले गया। 29.8.2019 की रात सोनम का गला घोंटकर उसे मार डाला गया और लाश को बोरे में बंद कर निजामाबाद क्षेत्र में डोडोपुर गांव के पास तमसा नदी में फेंक दिया गया। 


इस घटना में शामिल मृतका के प्रेमी अश्विनी और उसके दोस्त सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि सह अभियुक्त अश्विनी के पिता बनारसी की मौत हो चुकी है। 


पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर मृतका के शरीर पर रहे आभूषण व घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन बरामद कर लिया है।



*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1- – 1. अश्विनी पुत्र बनारसी साकिन कोलपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ,
2- 2. सचिन पुत्र रामसेवक साकिन मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरणः-*
1. मृतका का पायल एक जोडी
2. अंगुठी सोने की एक अदद
3. लाल रंग का बैग
4. घटना में प्रयुक्त गाडी XUV UP 60 S 0777
*पंजीकृत  अभियोग-*
मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि0 थाना कोतवाली फूलपुर जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास*
*1. अश्विनी पुत्र बनारसी साकिन कोलपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ* 
1. मु0अ0सं0 308/2019 धारा 302,201,120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

*सचिन पुत्र रामसेवक साकिन मुडियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़*
1. मु0अ0सं0 308/2019 धारा 302,201,120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 307/2023 धारा 366 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 13/16  धारा 147,323,436,504 भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 237/17 धारा 147,148,323,336,427,504,506 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
2. उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
3. का0 वीरेन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
4. का0 सत्येन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
5. का0 दयाशंकर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
6. हे0का0 चन्द्रमा प्रसाद सर्विलांस सेल आजमगढ।
7. दिनेश यादव सर्विलास सर्विलांस सेल आजमगढ।

आजमगढ़ कप्तानगंज पत्नी की विदाई नहीं हुई तो खुद दुनिया से विदा हुआ रणविजय था घर का इकलौता लड़का, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल


 आजमगढ़ कप्तानगंज पत्नी की विदाई नहीं हुई तो खुद दुनिया से विदा हुआ रणविजय


था घर का इकलौता लड़का, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ शादी के बाद ससुराल आई पत्नी जब विदा होकर अपने मायके गई फिर उसके बाद उसने ससुराल आने से इनकार कर दिया। ससुराल वालों द्वारा काफी कोशिश करने के बाद भी उसने किसी की एक भी न सुनी। इन सब बातों को लेकर काफी परेशान रह रहे पति ने अन्ततः खुद को ही दुनिया से विदा कर लिया। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रणविजय यादव उम्र 22 वर्ष कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोडिया जलालपुर गांव का रहने वाला था। रणविजय ऑटो चला कर परिवार की जीविका चलाता था। 2 मई 2023 को उसकी शादी अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी शशि कला से हुई थी। परिजनों के अनुसार जब से शादी हुई सिर्फ शशि कला एक बार अपने ससुराल आई थी। उसके बाद मायके गई तो फिर लौट कर ससुराल नहीं आई। जिसको विदाई करवाने के लिए कई बार रणविजय अपने ससुराल गया लेकिन वह नहीं आई। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।


 सोमवार की रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। मां प्रमिला किसी कार्यवश कमरे में गई तो रणविजय को गमछे के सहारे चुल्ले से लटकता पाया। मां की चीख पुकार सुन पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन नीचे उतारा और नजदीकी सीएससी पर ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक एक बहन एक भाई थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।