Wednesday, 14 January 2026

आजमगढ़ मुबारकपुर पारिवारिक विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी व मासूम बेटा गंभीर घायल घर में ताला बंद कर मां-पिता, भाई व रिश्तेदारों ने दिया वारदात को अंजाम


 आजमगढ़ मुबारकपुर पारिवारिक विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी व मासूम बेटा गंभीर घायल



घर में ताला बंद कर मां-पिता, भाई व रिश्तेदारों ने दिया वारदात को अंजाम



उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र से सटे एक किलोमीटर दूर मोहल्ला अमिलों में मंगलवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद में मां-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर अपने ही परिवार के सदस्य मोहम्मद ताहिर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। हमलावरों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर मुंह में कपड़ा ठूंसते हुए ताहिर को बुरी तरह पीटा और अधमरी हालत में घर के बाहर फेंक दिया।घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद 112 पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को मुबारकपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


 इलाज के दौरान देर रात करीब 3 बजे डॉक्टरों ने मोहम्मद ताहिर (30 वर्ष) पुत्र हफीजुर्रहमान को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी शबाना बानो (27 वर्ष) ने आरोप लगाया कि घर के सभी लोगों ने मिलकर दरवाजा बंद कर पति की पिटाई की। घटना में शबाना बानो और उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी मुबारकपुर द्वारा पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गाजियाबाद महिला दरोगा रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई दहेज मामले में कार्रवाई के नाम पर 45 हजार की घूस एनकाउंटर के बाद चर्चा में आई थीं भुवनेश्वरी, पुलिस कमिश्नर कर चुके थे सम्मानित


 गाजियाबाद महिला दरोगा रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई


दहेज मामले में कार्रवाई के नाम पर 45 हजार की घूस


एनकाउंटर के बाद चर्चा में आई थीं भुवनेश्वरी, पुलिस कमिश्नर कर चुके थे सम्मानित



उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दरोगा भुवनेश्वरी, साहिबाबाद थाने की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पर तैनात थीं। ACB टीम ने उन्हें 45 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा।


 जानकारी के मुताबिक, महिला दरोगा भुवनेश्वरी पर दहेज से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत उन्हें रिश्वत लेते समय रंगेहाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान जब ACB की टीम उन्हें अपने साथ ले जा रही थी, तब महिला दरोगा ने दुपट्टे से अपना मुंह ढक लिया।गौरतलब है कि भुवनेश्वरी इससे पहले 23 सितंबर 2025 के बाद उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने चार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एक बदमाश का एनकाउंटर किया था। इस दौरान दरोगा भुवनेश्वरी ने बदमाश के पैर में गोली मारी थी और घायल बदमाश को कंधे पर लादकर मौके से ले गई थीं। 


उस एनकाउंटर के बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने कार्रवाई में शामिल महिला थाना प्रभारी रितु त्यागी, दरोगा विनीता यादव, दरोगा भुवनेश्वरी सिंह, हेड कॉन्स्टेबल ममता सिंह और हेड कॉन्स्टेबल नीतू सिंह को सम्मानित भी किया था। अब वही महिला दरोगा रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अलीगढ़ देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 युवतियों समेत 15 गिरफ्तार 3 प्रेस आईडी कार्ड सहित नकदी, मोबाइल, क्यूआर स्कैनर व आपत्तिजनक सामग्री बरामद


 अलीगढ़ देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 युवतियों समेत 15 गिरफ्तार



3 प्रेस आईडी कार्ड सहित नकदी, मोबाइल, क्यूआर स्कैनर व आपत्तिजनक सामग्री बरामद



उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर के दो होटलों में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने चौहान कॉम्प्लेक्स स्थित स्काईवे होटल और मैराकी होटल पर छापा मारकर सात युवतियों समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों होटलों में अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई। छापे के दौरान सात युवतियां और आठ युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए, जिन्हें मौके से हिरासत में ले लिया गया। 


पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों होटलों से 58,070 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन, दो आगंतुक रजिस्टर, पांच एटीएम कार्ड, एक क्यूआर कोड स्कैनर, एक स्वैप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, तीन प्रेस आईडी कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक कार (वर्ना) और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।