Saturday 15 July 2023

लखनऊ 8 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला


 लखनऊ 8 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला


उत्तर प्रदेश लखनऊ सेवानिवृत्त आईएएस अफसर अरविंद कुमार उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए है। वह प्रमुख सचिव गृह और एसीएस ऊर्जा जैसे पदों पर रह चुके हैं और अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास के पद से रिटायर हुए थे। आईएएस अरविंद कुमार औद्योगिक सेक्टर के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। वहीं, तीन अन्य अफसरों की तैनाती में बदलाव किया गया है।


आईएएस हरि प्रताप शाही यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आईएएस राकेश कुमार मिश्रा को जल निगम लखनऊ का प्रभारी प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। आईएएस रवींद्र से जल निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। वह नगर विकास विभाग के सचिव पद पर बने रहेंगे।


आईएएस आनंद कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अभी तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। आईएएस कुणाल सिलकू को श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वह अभी तक पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे।


 आईएएस प्रेम प्रकाश सिंह को राजस्व विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई है। आईएएस रीना सिंह को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। आईएएस संदीप कौर को महिला कल्याण विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

आजमगढ़ रानी की सराय लापता युवक का दूसरे दिन सुबह नहर में मिला शव परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस


 आजमगढ़ रानी की सराय लापता युवक का दूसरे दिन सुबह नहर में मिला शव


परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रानी की सराय कस्बा से सटे सोनवारा गांव के पास से गुजरी नहर में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाला तो मृतक की पहचान रानी की सराय कस्बा निवासी के रुप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया।


सोनवारा गांव के लोग शनिवार की सुबह नहर की तरफ गए तो उसमें एक शव उतराया हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को किसी तरह नहर से बाहर निकाला गया तो मृतक की पहचान गुलाब शर्मा (35) पुत्र स्व. दीपचंद शर्मा निवासी कस्बा रानी की सराय के रूप में की गई।


 मृतक शुक्रवार की शाम घर से निकला था और फिर वापस घर नहीं लौटा। परिजन अपने स्तर से उसकी हर संभव स्थानों पर तलाश कर रहे थे। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

आजमगढ़ एसपी ने 5 थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव थानाध्यक्ष सिधारी रूपेश सिंह को भेजा गया क्राइम ब्रांच राजेश कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना पवई की मिली जिम्मेदारी


 आजमगढ़ एसपी ने 5 थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव


थानाध्यक्ष सिधारी रूपेश सिंह को भेजा गया क्राइम ब्रांच


राजेश कुमार सिंह को निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना पवई की मिली जिम्मेदारी


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में फिर एक बदलाव करते हुए 5 थानाध्यक्षों को इधर से उधर कर दिया। एसपी द्वारा अभी 3 दिन पूर्व ही बड़े पैमाने पर महकमे में बदलाव किया गया था।


इसी क्रम में अभी तीन दिन पहले गंभीरपुर थानाध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले नंद कुमार तिवारी का स्वाट टीम (एसओजी ) में स्थानांतरण, थानाध्यक्ष मेहनाजपुर स्वतंत्र कुमार सिंह का थानाध्यक्ष गंभीरपुर के रूप में स्थानांतरण हुआ, वहीं राजेश कुमार सिंह का निरीक्षक अपराध थाना तहबरपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना पवई, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का पीआरओ से थानाध्यक्ष मेहनाजपुर, 


निरीक्षक विकास चंद्र पांडे का थानाध्यक्ष बरदह से थानाध्यक्ष सिधारी, उप निरीक्षक विनय कुमार दुबे का स्वाट टीम से थानाध्यक्ष बरदह, थानाध्यक्ष सिधारी रूपेश सिंह का क्राइम ब्रांच स्थानांतरण किया है। बता दें कि तीन दिन पहले भी पुलिस अधीक्षक ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया था