Sunday 16 January 2022

लखनऊ उत्तर प्रदेश सपा के दो MLC घनश्याम लोधी-शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा में हुए शामिल


 सपा के दो MLC घनश्याम लोधी-शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा में हुए शामिल




लखनऊ उत्तर प्रदेश  विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं का दलबदल जारी है। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद के सदस्य घनश्याम लोधी तथा शैलेन्द्र सिंह के साथ पूर्व आइएएस अधिकारी राम बहादुर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 




भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह भाजपा में शामिल हो गए। वह तीन बार से समाजवादी पार्टी से एलएससी है।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी से एमएलसी घनश्याम लोधी तथा बसपा से लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र से प्रत्याशी रहे पूर्व आइएएस अधिकारी राम बहादुर को सदस्यता दिलाई। 




राम बहादुर नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनके साथ फिरोजाबाद के शिकोहाबाद से समाजवादी पार्टी से इनके साथ पूर्व विधायक ओम प्रकाश तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिरोजाबाद विजय प्रताप सिंह छोटू ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

आज़मगढ़ 151 अपराधियों के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई


 आज़मगढ़ 151 अपराधियों के खिलाफ हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुटे पुलिस प्रशासन ने अपराधी प्रवृत्ति लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मन बनाया। 




पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा हत्या, लूट, हत्या प्रयास, दुष्कर्म, पशु तस्करी/ गोवध, शराब तस्करी, छेड़खानी, पुलिस अभिरक्षा से मुलजिम को छुड़ाने, चुनाव के दौरान मतदान केंद्र में जबरन प्रवेश करने व मतदान कर्मियों से मारपीट तथा बलवा आदि से संबंधित अपराध में संलिप्त 151 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 




पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुंडा एक्ट के तहत पाबंद किए गए आरोपियों में।



जहानागंज थाने से 15,

 गंभीरपुर से 14, 

देवगांव कोतवाली से 13, 

बरदह से 13, 

कप्तानगंज से 11, 

अतरौलिया से 10, 

रानी की सराय से 09, 

फूलपुर से 09, 

बिलरियागंज से 07, 

जीयनपुर से 06, 

मुबारकपुर से 05, 

महराजगंज से 05, 

तहबरपुर से 05, 

पवई से 05, 

निजामाबाद से 05,

 अहरौला से 04, 

शहर कोतवाली से 04, 

दीदारगंज से 03, 

कंधरापुर से 03, 

मेंहनगर से 02, 

रौनापार से 02 

सरायमीर से 01, 


सिधारी, तरवां व मेहनाजपुर से 00 बताए गए हैं।



 पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य  द्वारा उपरोक्त अभियान में संतोषजनक कार्यवाही न किए जाने पर थाना प्रभारी सिधारी, कंधरापुर, तरवां, मेंहनगर, मेहनाजपुर, रौनापार, व सरायमीर को सख्त चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी तक बंद


 उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेज 23 जनवरी तक बंद




लखनऊ उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना और ठंडक के कारण राज्य में 23 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई। इसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी।



 आपको बता दें कि यूपी में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 17,185 नए मरीज के साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या एक लाख पार हो गई है। अकेले लखनऊ में रविवार को कोरोना वायरस ने 2761 लोगों को जद में लिया है।




 सबसे ज्यादा आलमबाग में 445 मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जा रही है। राहत की बात है कि इस बार पहली व दूसरी लहर के मुकाबले मरीजों के अस्पताल भर्ती की जरूरत कम पड़ रही है।




सबसे ज्यादा मरीज आलमबाग में 445 मरीज मिले हैं। दूसरे नम्बर पर अलीगंज में 426 इलाके में लोग संक्रमित पाए गए हैं।



 चिनहट में 425 लोगों में वायरस का पता चला। सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस पर काबू पाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार जांच कराई जा रही है। ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ रहे मरीज। यहां जांच का दायरा बढ़ने पर मरीज मिलने लगे हैं।

लखनऊ उत्तर प्रदेश सपा ऑफिस के बाहर पार्टी कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश


 सपा ऑफिस के बाहर पार्टी कार्यकर्ता ने की आत्मदाह की कोशिश


लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव टिकट को लेकर सभी दलों में खींचतानी चल रही है। इस बीच अलीगढ़ की छर्रा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर तेजवीर सिंह को टिकट ना मिलने से आहत हुए आदित्य जुनूनी ने लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना के समय मौके पर पुलिस ने उन्हें बचा लिया।




 घटना के बाद सपा कार्यालय के बाहर अफरातफरी मच गई।पुलिस ने आदित्य जुनूनी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उन्हें कहां ले गई इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई। 




आपको बता दें यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल टिकट बांट रहे हैं। भाजपा और बसपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी भी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा का दामन थाम सकती हैं।




 बीजेपी उन्हें कैंट विधानसभा सीट से  चुनाव लड़ा सकती है। चर्चा है कि इसको लेकर अपर्णा की बीजेपी से बात भी चल रही है।

आजमगढ़ मुबारकपुर तमंचा संग मऊ निवासी दो गिरफ्तार ,


 आजमगढ़ मुबारकपुर तमंचा संग मऊ निवासी दो गिरफ्तार , 


आजमगढ़ थाना मुबारकपुर पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी लोहरा मुबारकपुर व उ0नि0 अनुज कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सठियाँव मय हमराह के द्वारा हरैया बार्डर से अभियुक्त 1. सारीक उर्फ आफताब S/O शहरे आलम निवासी घुटमा थाना रानीपुर जिला मऊ उम्र 22 वर्ष को एक अदद तमंचा नाजायज, दो अदद कारतूस जिन्दा 303 बोर तथा 2. मो0 राजा पुत्र मो0 ईशा निवासी अमरपुरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ को एक तमंचा नाजायज व 03 कारतूस जिन्दा 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि आज हम लोग अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

आजमगढ़ थाना तहबरपुर में नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने वाला वाँछित 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार हुआ।


 आजमगढ़ थाना तहबरपुर में नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने वाला वाँछित 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार हुआ। 



आजमगढ़ थाना तहबरपुर में नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने वाला वाँछित 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार हुआ।  थाना तहबरपुर के एक व्यक्ति ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी थी कि अभिमन्यु गौंड़ पुत्र कल्पु गौंड़ ग्राम मधसिया थाना तहबरपुर, द्वारा मेरी नाबालिक पुत्री के साथ अश्लील हरकत किया गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2022 धारा 354 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभिमन्यु उपरोक्त को सोफीपुर तिराहे से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय चालान किया गया।

आजमगढ़ थाना बरदह में चाकू से मारकर घायल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार


 आजमगढ़ थाना बरदह में चाकू से मारकर घायल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए। 



आजमगढ़ थाना बरदह में चाकू से मारकर घायल करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार हुए। दिनांक- 12.01.2022 को गोविन्द सरोज s/o विरजू सरोज साकिन बेलाखास पो0 ठेकमा थाना बरदह के भाई करन सरोज द्वारा 1. मोनू यादव पुत्र श्रीनिवास यादव 2. विशाल यादव पुत्र रामकेश यादव को रास्ते में शौच करने से मना करने पर दोनों अभियुक्तगण मोनू व विशाल यादव द्वारा जाति सूचक गाली गुप्ता देते हुए शौच का पानी करन के ऊपर फेंक देने, प्रार्थी के भाई करन सरोज को जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से सीने में चाकू मार देने के सम्बन्ध में प्रार्थी द्वारा दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 12/22 धारा 307 भादवि व धारा 3(2)5 एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

सम्बन्धित 1.अरूण यादव उर्फ मोनू 2. विशाल यादव को ग्राम बेलाखास से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

आजमगढ़ थाना जीयनपुर में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हुए।


 आजमगढ़ थाना जीयनपुर में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हुए।



आजमगढ़ थाना जीयनपुर में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार हुए।

दिनांक- 14.1.2022 को शिकायतकर्ता प्रमोद राम S/O श्री दुखरन राम ग्राम रामगढ़ तिवारी का पुरा थाना जीयनपुर ने थाने पर तहरीर दी कि मेरी पुत्री उम्र 15 वर्ष के साथ देवेन्द्र उर्फ गोलू व गोविन्द उर्फ पहलवान पुत्र रामअवध सा0 रासेपुर बोगरिया थाना मेहनगर द्वारा छेडखानी की गई तथा पूछने जाने पर गाली गुप्ता देते हुए मारना पीटना व घर मे घुस कर मारना पिटना व मारपीट के दौरान लड़की का बेहोश हो जाना व जान से मारने की धमकी देना। प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 28/2022 धारा 354क/308/323/504/506/455 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना जीयनपुर बनाम 1.देवेन्द्र 2. गोविन्द उर्फ पहलवान पंजीकृत किया गया। दोनों को रामगढ चौराहा पर रोड़ के किनारे से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।