Friday 5 January 2024

आज़मगढ़ दीदारगंज में मीडिया कार्यालय का हुआ उद्घाटन


 आज़मगढ़ दीदारगंज में मीडिया कार्यालय का हुआ उद्घाटन


उत्तर प्रदेश आजमगढ़  दीदारगंज बाजार में  खेतासराय मार्ग पर आईडियल जर्नलिस्ट ऐसोशिएसन ईकाई आजमगढ़ के कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रीय सम्भ्रांत लोगों एवम संगठन से जुड़े पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिती में मुख्य अतिथि संजय पांडेय के हाथों फीता काटकर करतल ध्वनि के बीच किया गया। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि पत्रकार गरीबों मजलूमों  और शोषितों की आवाज उठानें का कार्य करता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष दीदारगंज अखिलेश कुमार,रईस अहमद  ,दिलीप यादव, जिलाध्यक्ष ईजा विवेकानंद पांडेय, प्रवीण यादव ,इंद्रपति सेवक, चंद्रिका त्यागी, दुर्गेश मिश्र, वीर अभिमन्यु,पृथ्वीराज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।



आज़मगढ़ दीदारगंज से प्रवीण यादव की रिपोर्ट।

आजमगढ मुबारकपुर पागल सियार ने आधा दर्जन लोगों को बनाया अपना शिकार रात भर लाठी-डंडा लेकर पहरा देते रहे ग्रामीण


 आजमगढ मुबारकपुर पागल सियार ने आधा दर्जन लोगों को बनाया अपना शिकार


रात भर लाठी-डंडा लेकर पहरा देते रहे ग्रामीण



उत्तर प्रदेश आजमगढ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ओझौली में पागल सियार ने 6 लोगों को काट लिया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सभी लोगों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की गुरुवार रात्रि लगभग 7 बजे एकाएक पागल सियार गांव में घुस गया और जो सामने पड़ा उस पर टूट पड़ा। सियार ने तीन पुरुष एवं तीन महिलाओं को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों में मुख्य रूप से रिंकी निषाद, करीना निषाद, रामवती निषाद, दुर्गेश निषाद एवं वनवासी बस्ती के देवनाथ पटेरा बनवासी तथा राजकुमार मटरू बनवासी शामिल हैं। इस घटना से पूरी तरह भयभीत ग्रामीण अपने दरवाजे बंद करके घरों में दुबक गये, वहीं कुछ ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर रात भर ग्रामीणों की सुरक्षा में पहरा देते रहें।

सुल्तानपुर एसटीएफ ने मुठभेड़ में माफिया विनोद उपाध्याय को किया ढेर सिर पर था एक लाख रुपये का इनाम


 सुल्तानपुर एसटीएफ ने मुठभेड़ में माफिया विनोद उपाध्याय को किया ढेर


सिर पर था एक लाख रुपये का इनाम



उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सुल्तानपुर में एसटीएफ और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया ढेर हो गया। विनोद उपाध्याय के सिर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। पुलिस को उसकी जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में तलाश थी।


विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूल रूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गुरुवार की रात बदमाश विनोद उपाध्याय और एसटीएफ के मध्य सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई।


जिसमें विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियुक्त विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न-भिन्न थानों में दर्ज बताए गए हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।

गोरखपुर छापा डालने साथ गई महिला सिपाही के साथ दरोगा ने की बदसलूकी एसएसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड, जांच का आदेश


 गोरखपुर छापा डालने साथ गई महिला सिपाही के साथ दरोगा ने की बदसलूकी


एसएसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड, जांच का आदेश



उत्तर प्रदेश गोरखपुर में एक महिला सिपाही के साथ दरोगा ही बदसलूकी करने लगा। महिला सिपाही, दरोगा के साथ दबिश पर दूसरे जिले में गई थीं। इसी दौरान दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की। महिला सिपाही की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर जांच बिठा दी है। गोरखपुर पुलिस में इस घटना की काफी चर्चा है। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दरोगा को सस्पेंड किया है। यदि आगे की जांच में भी मामला सही पाया जाता है तो दरोगा के खिलाफ और सख्त कार्रवाई हो सकती है।


मामला गोरखपुर के सिकरीगंज थाने का है। आरोप है कि यहां तैनात एक महिला सिपाही के साथ थाने के ही एक दरोगा ने बदसलूकी की। सिकरीगंज इलाके में महिला अपराध से जुड़े एक मामले में पिछले दिनों थाने पर तैनात दरोगा सरवर आलम दो महिला कांस्टेबल के साथ दबिश देने दूसरे जिले में गए थे। आरोप है कि दरोगा ने इस दौरान महिला कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की। महिला कांस्टेबल ने इसकी शिकायत थानेदार से की थी। थानेदार के बाद मामला सीओ तक पहुंचा और फिर एसएसपी तक। एसएसपी ने सीओ की रिपोर्ट के आधार पर बुधवार देर रात दरोगा सरवर आलम को निलम्बित कर दिया। दरोगा के निलंबन के बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि मामला सही पाया जाता है तो दरोगा के खिलाफ आगे और सख्त कार्रवाई हो सकती है।


पुलिस महकमे में इस घटना की चर्चा है। हाल के वर्षों में महकमे में महिला कर्मियों की तादाद बढ़ी है। पुरुष पुलिसकर्मियों की तरह महिला पुलिसकर्मी भी अपराध नियंत्रण में बढ़चढ़ कर योगदान दे रही हैं। इससे समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत हो रही है। पहले के मुकाबले थानों पर अपनी शिकायत लेकर जाना और न्याय के लिए आवाज उठाना महिलाओं के लिए आसान हुआ है। लोगों का कहना है कि ऐसे में यदि महिला पुलिस कर्मी के साथ कोई साथी पुलिसकर्मी ही बदसलूकी करे तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि सिकरीगंज थाने पर तैनात उप निरीक्षक सरवर आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिये गए हैं।