Friday 25 March 2022

लखनऊ योगी ने दूसरी बार ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ


 लखनऊ योगी ने दूसरी बार ली उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ


केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली

प्रधानमंत्री सहित तमाम लोग बने साक्षी।




लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।




 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री योगी और उनके कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।




 लखनऊ के शहीद पथ के निकट स्थित ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम’ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि केन्द्रीय पर्यवेक्षकों अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की उपस्थिति में लोकभवन में योगी को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद भाजपा ने योगी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया। 




गोरखपुर से पांच बार सांसद रहे योगी आदित्यनाथ ने 2017 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर से पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने में सफल रहे हैं। 



मार्च में संपन्न 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को कुल 273 सीटों पर जीत मिली है।



इसी क्रम में केशव प्रसाद मौर्य और उनके बाद ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली।



 बता दें कि पिछली योगी सरकार में डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। उन्हें लेकर तमाम अटकलें जारी थीं। क्योंकि केशव प्रसाद इस बार अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे।



 कौशांबी जिले की सिराथू सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कहा जा रहा था कि केशव प्रसाद मौर्य की कैबिनेट में वापसी मुश्किल है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वहीं अब उन्हें फिर से डिप्टी सीएम भी बना दिया गया है। अबकी बार योगी सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। बता दें कि केशव मौर्य को सपा-अपना दल (कमेरावादी) की उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने उनके ही गढ़ में मात दी। बतौर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कौशांबी की अन्य सीटों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। लेकिन वो इन सीटों पर भी अपनी पार्टी को जीत नहीं दिला पाए। 



यहां सपा गठबंधन ने ही बाजी मारी। यही कारण है कि केशव मौर्य की कैबिनेट में वापसी को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। वहीं डिप्टी सीएम के रूप में डॉ. दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक ने मंत्रीपद की शपथ ली है और वो पहली डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।




 पिछली बीजेपी सरकार में कानून मंत्री रहे ब्रजेश पाठक का राजनीतिक सफर काफी घुमावदार रहा है। उन्होंने कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की लेकिन जल्द ही बीएसपी का दामन थाम लिया और पार्टी के प्रमुख चेहरे बन कर उभरे लेकिन फिर 2014 में मोदी लहर में चुनाव हारने के बाद उन्होंने बीजेपी में जाने में देर नहीं की। ब्रजेश पाठक का जन्म 25 जून 1964 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां में हुआ था। वह पेशे से वकील हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (एलएलबी) की डिग्री प्राप्त की। 1989 में छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले ब्रजेश पाठक साल 1990 में लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रह चुके हैं।

आजमगढ़ एसपी ने 02 अपराधियों के विरूद्ध खोली हिस्ट्रीशीट-जानें कौन।


 आजमगढ़ एसपी  ने 02 अपराधियों के विरूद्ध खोली हिस्ट्रीशीट-जानें कौन।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार को हत्या में संलिप्त रहें 02 अपराधियों के विरूद्ध थाना बरदह व थाना महाराजगंज में हिस्ट्रीशीट खोली गयी, जिनकी निगरानी की जा रही है। जिनके नाम निम्न है।


1. ललई बिन्द पुत्र स्व. जयराम बिन्द, निवासी लसडा खुर्द, थाना बरदह (हत्यारा)


 

2. अनिल यादव पुत्र स्व. जीवधन यादव, निवासी-कुदहीं, थाना महाराजगंज (हत्यारा)

लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ये मंत्री लेंगे शपथ।


 लखनऊ सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ये मंत्री लेंगे शपथ।


मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया, पढ़ें भावी मंत्रियों की सूची।



लखनऊ उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ये मंत्री भी इकाना स्टेडियम के मंच पर शपथ लेंगे। इन्हें सीएम आवास बुलाया गया।



जानकारी के अनुसार भावी मंत्रियों की लिस्ट-

सुरेश खन्ना, 

एसपी शाही, 

केशव मौर्य, 

स्वतंत्र देव सिंह, 

ब्रजेश पाठक, 

जयवीर सिंह, 

ब्रजेश सिंह, 

राजेश्वर सिंह, 

जेपीएस राठौर, 

बेबीरानी मौर्य, 

असीम अरुण, 

सरिता भदौरिया, 

अरविंद शर्मा, 

संदीप सिंह,

 संजय निषाद,

 आशीष पटेल, 

भूपेंद्र चौधरी,

 जितिन प्रसाद, 

बलदेव औलख, 

सतीश शर्मा।

आजमगढ़ अतरौलिया पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट


 आजमगढ़ पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट


मृतका के पिता ने दामाद पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा।




उत्तर प्रदेश आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र के वैसपुर गांव में पति ने पत्नी पर प्राण घातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका के पिता ने दामाद के खिलाफ बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वैसपुर गांव निवासी राकेश पुत्र लाल जी शर्मा ने पैसे के विवाद को लेकर अपनी पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया, हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, समय से इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। 




बता दें कि राकेश शर्मा की शादी 2012 में गौरी बडाह थाना कटका निवासिनी रेखा देवी 30 वर्ष पुत्री श्यामलाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद से ही पति पत्नी में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद होता रहता था। पति शराब के नशे में आए दिन पत्नी रेखा को मारता पीटता था, जिसको देखकर लड़के के घरवाले ने 2 वर्ष पूर्व ही दोनों को घर से अलग कर दिया था। 




बता दें कि घर को बनवाने के लिए पति राकेश द्वारा पत्नी रेखा से बार-बार अपने पिता से पैसे मांगने का दबाव बनाया जाता था। बीती रात लगभग 11 बजे पति राकेश ने पत्नी रेखा से पैसे को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान पति ने गुस्से में आकर किचन में रखे लोहे का पलटा उठाकर पत्नी के सर पर कई बार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, समय से उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।





 सुबह जब घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा अतरौलिया थाने पर दी गई। सूचना पाकर लड़की के पिता श्यामलाल भी मौके पर पहुंच गए। लड़की के पिता श्यामलाल ने अतरौलिया थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे दामाद राकेश शर्मा ने पैसे की मांग को लेकर मेरी पुत्री को मार डाला। 




मृतका रेखा के पास दो बच्चे बेटा सितांस 8 वर्ष पुत्री शिक्षा 5 वर्ष है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लखनऊ योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को किया फोन, जाने क्या हुई बात


 लखनऊ योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को किया फोन, जाने क्या हुई बात


 


उत्तर प्रदेश लखनऊ योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार शुक्रवार की शाम यूपी की बागडोर संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को फोन कर शपथ ग्रहण समारोह का न्योता दिया है।



जानकारी के अनुसार योगी का खुद फोन कर अखिलेश यादव को न्योता देने इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि दो दिन पहले ही सपा प्रमुख ने इसे लेकर शंका जाहिर की थी। अखिलेश ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता है शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें बुलाया जाएगा। 



अखिलेश ने यह भी कहा था कि वह समारोह में जाना भी नहीं चाहते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के साथ ही मुलायम सिंह यादव और मायावती को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में आने का विधिवत निमंत्रण दिया है। मायावती हालांकि इस तरह के कार्यक्रमों से हमेशा दूरी बनाए रखती हैं।


 इसके बाद भी योगी का उन्हें न्योता देना अच्छी परंपरा और शिष्टाचार के नाते बेहतर कदम माना जा रहा है।

आजमगढ़-मऊ़ MLC चुनावः पांच दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे 5951 मतदाता, 9 अप्रैल को होगा मतदान


 आजमगढ़-मऊ़ MLC चुनावः पांच दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे 5951 मतदाता, 9 अप्रैल को होगा मतदान




उत्तर प्रदेश  आजमगढ़ - मऊ विधान परिषद क्षेत्र से मैदान में उतरे पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5951 मतदाता करेंगे। इसमें आजमगढ़ के 4239 और मऊ जनपद के 1712 मतदाता शामिल हैं। इस चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के साथ सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य भाग लेंगे।



आजमगढ़-मऊ विधान परिषद क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब पांच प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।



 इनमें भाजपा से अरुणकांत यादव, 

सपा से राकेश यादव 

और तीन निर्दल अंबरेश, विक्रांत सिंह और सिकंदर प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं। 


नामांकन संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशी अब अपने पक्ष में हवा बनाने में जुट गए हैं। इसके पूर्व यह सीट सपा के कब्जे में थी। सपा के राकेश यादव गुड्डू इस सीट एमएलसी थे। इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।



 इस बार हो रहे चुनाव में कुल 5951 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे जिसमें आजमगढ़ जनपद से कुल 4239 मतदाता हैं।


जबकि मऊ जनपद के कुल 1712 मतदाता शामिल हैं।



 इनके मतदान के लिए जनपद में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 22 ब्लाकों के अलावा मुबारकपुर नगर पालिका और आजमगढ़ नगर पालिका को भी मतदान केंद्र बनाया गया है। 



वहीं मऊ जनपद में इस चुनाव के तहत मतदान के लिए 10 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 9 मतदान केंद्र विकास खंडों पर बनाए गए हैं। जबकि एक मतदान केंद्र नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन को बनाया गया है।


 

 


आजमगढ़ में पदवार मतदाताओं की संख्या


पद मतदाता


ग्राम प्रधान 1858


क्षेत्र पंचायत सदस्य 2100


जिला पंचायत सदस्य 84


सांसद 02


विधायक/एमएलसी 12


विधानसभा परिषद सदस्य 02


नगर पालिका सदस्य 50


सदस्य नगर पंचायत 131



मऊ जनपद में पदवार मतदाताओं की स्थिति


पद मतदाता


ग्राम प्रधान 672


क्षेत्र पंचायत सदस्य 822


नगर पंचायत सदस्य 178


जिला पंचायत सदस्य 33


सांसद, विधायक, विपस 07

एक लाख का इनामी राहुल सिंह मुठभेड़ में ढेर


 एक लाख का इनामी राहुल सिंह मुठभेड़ में ढेर



योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में हुआ एनकाउंटर।




लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है। पीएम मोदी समेत सैकड़ों वीवीआईपी के पहुंचने से पहले यहां पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। 




जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर हो गया है।

यह मुठभेड़ हसनगंज इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई। इनामी बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। दोनों ओर से गोलीबारी में राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।