Saturday 1 October 2022

आजमगढ़ सरायमीर अनियंत्रित बाइक पलटी, घायल युवक की हुई मौत बाजार से घर लौटते समय हुई घटना


 आजमगढ़ सरायमीर अनियंत्रित बाइक पलटी, घायल युवक की हुई मौत


बाजार से घर लौटते समय हुई घटना


उत्तर प्रदेश आजमगढ़ सरायमीर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक सरायमीर बाजार से घर लौट रहा था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामूली रुप से घायल होने की वजह से दूसरा युवक इलाज कराकर घर चला गया।


निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहां गांव निवासी 21 वर्षीय शुभम पाठक शुक्रवार को गांव के एक युवक के साथ सरायमीर बाजार गया था। रात करीब आठ बजे दोनों घर लौट रहे थे। संजरपुर बाजार से आगे दाउदपुर गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर जानवर आ गए। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पर पीछे बैठे शुभम के सिर में गंभीर चोट लग गई। बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शुभम को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। वह तीन भाई में छोटा था, दत्तात्रेय धाम पर मृतक का दाहसंस्कार कर दिया।

आजमगढ़ शक्ति सेवा संस्थान द्वारा हुआ जागरण व डांडिया उत्सव


 आजमगढ़ शक्ति सेवा संस्थान द्वारा हुआ जागरण व डांडिया उत्सव



 शक्ति सेवा संस्थान द्वारा आजमगढ़ शहर के निकट नगर पालिका नियर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य डांडिया और जागरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संगीता तिवारी सदस्य महिला आयोग व सौम्या सिंह सीओ सदर व विशिष्ट अतिथि के रूप में मां इंदिरा देवी व मधूपानिका रही।


 संगीता तिवारी ने कहा कि शक्ति सेवा संस्थान के द्वारा हर वर्ष बहुत ही बड़े पैमाने पर महिलाओं के लिए डांडिया और जागरण का आयोजन किया जाता है यह संस्था बधाई के पात्र हैं उसके बाद जागरण की शुरुआत अमित ओझा के द्वारा हुई जिसमें गायक मनीष चौधरी बरखा मिश्रा गौरी यादव कुलदीप निषाद किरण तिवारी आदि रहे संस्था में मुख्य रूप से रेनू श्रीवास्तव पूनम विश्वकर्मा अनुपम यादव किरण श्रीवास्तव माधुरी दुबे संध्या रानी पूनम शर्मा अंजलि आदि लोग रहे। संस्था अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव ने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।



आजमगढ़ से अमित खरवार की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में 3 हजार ग्राम पंचायत सचिवों की होगी भर्ती आयोग जल्द ही इन रिक्त पदों की भर्ती के लिए जारी करेगा विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश में 3 हजार ग्राम पंचायत सचिवों की होगी भर्ती


आयोग जल्द ही इन रिक्त पदों की भर्ती के लिए जारी करेगा विज्ञापन


लखनऊ उत्तर प्रदेश  में गांवों की सरकार जल्‍द ही तीन हजार नए पंचायत सचिवों से लैस होंगी। योगी सरकार खाली पड़े इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। राज्य के पंचायतीराज विभाग की ओर से इस बारे में पन्द्रह-पन्द्रह सौ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए राज्य अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन भेज दिया गया है।


यह जानकारी पंचायतीराज निदेशक अनुज झा ने दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग जल्द ही इन रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पंचायत सचिव के कुल 8100 पद हैं। इनमें से तीन हजार पद काफी लम्बे समय से खाली चल रहे हैं।


ग्राम्य विकास अधिकारियों को मिला लिया जाए तो पंचायत सचिव का कामकाज सम्भाल रहे ऐसे अफसरों की कुल तादाद करीब 17 हजार बैठती है जबकि प्रदेश में 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें हैं।


इस तरह से इन तीन हजार रिक्त पदों पर भर्ती के बावजूद एक-एक पंचायत सचिव पर चार से पांच ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी रहेगी। पंचायतीराज निदेशक के अनुसार पंचायत सचिव का काम क्लस्टर पर होता है और स्वाभाविक है कि एक पंचायत सचिव को कई ग्राम पंचायतों का काम देखना पड़ता है।