कहने को चौथा स्तम्भ हूँ पर खुद बे आधार हूँ फिर भी गर्व है मुझे क्योकि मै पत्रकार हूँ
Wednesday, 16 November 2022
कहने को चौथा स्तम्भ हूँ पर खुद बे आधार हूँ फिर भी गर्व है मुझे क्योकि मै पत्रकार हूँ
कहने को चौथा स्तम्भ हूँ पर खुद बे आधार हूँ फिर भी गर्व है मुझे क्योकि मै पत्रकार हूँ
आजमगढ़ आधी रात को दबंगों ने श्मशान पर किया कब्जा जब थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो एसडीएम के पास पहुंचे ग्रामीण उपजिलाधिकारी मेहनगर ने जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश
आजमगढ़ आधी रात को दबंगों ने श्मशान पर किया कब्जा
जब थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो एसडीएम के पास पहुंचे ग्रामीण
उपजिलाधिकारी मेहनगर ने जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ रात के अंधेरे में दबंगों द्वारा श्मशान की जमीन को जोत कर कब्जा किये जाने का मामला सामने आया है। मामले में जब थाने से न्याय नहीं मिला तो ग्रामीण उपजिलाधिकारी से मिलें। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर श्मशान को कब्जे से मुक्त किये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
तहसील मेंहनगर क्षेत्र के सराय भादी गाँव में शमशान की जमीन पर गाँव के ही सभाजीत प्रजापति व महिपाल प्रजापति पुत्रगण अंतू प्रजापति द्वारा 10 नवंबर को रात्रि करीब 1 बजे शमशान मुर्दघट्टे की जमीन को जोत कर कब्जा कर लिया गया। इसकी सूचना थाना तरवा को ग्रामीणों द्वारा दी गई। लेकिन न्याय न मिलने पर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मिलने तहसील मेहनगर पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों वर्ष पहले से हमारे पूर्वजों को इसी शमशान में दफन करते चले आ रहे हैं। बावजूद दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया। वही उप जिलाधिकारी संत रंजन ने ग्रामीणों का प्रार्थना पत्र लेकर तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल को फोन पर सूचना दी और कहा कि मौके पर जाए जांच कर तत्काल हमें सूचित करें और कहा कि लेखपाल की आख्या के बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ तत्काल कार्य वाही की जायेगी।
इस मौके पर राम नगीना, फूलचंद राम, रामकृत, सामुराम, वीरेंद्र प्रसाद, दीनदयाल, बालस्वरूप, मंजू देवी, बिंदु देवी, लालती देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण रहे।
आजमगढ़ तरवां चाचा ने भतीजे को फावड़े से काटा, ईलाज के दौरान हुई मौत खेत में काम करते समय विवाद के बाद हुआ हादसा
आजमगढ़ तरवां चाचा ने भतीजे को फावड़े से काटा, ईलाज के दौरान हुई मौत
खेत में काम करते समय विवाद के बाद हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ तरवां थाना क्षेत्र में जमीन सम्बन्धी में विवाद में चाचा ने भतीजे पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद अधिकारियों सहित बड़ी संख्या मे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी।
जानकारी के अनुसार तरवां थाना क्षेत्र के असमलपुर निवासी अंगद यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र राजेन्द्र यादव अपने खेत में काम कर रहा था। खेत में कोना गोड़ने के मामले को लेकर अंगद का उसके चाचा लालधर यादव से विवाद हो गया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि चाचा ने फावड़े से अपने भतीजे अंगद पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे आनन-फानन में चक्रपानपुर पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अंगद की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारियों सहित भारी मात्रा में फोर्स पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही उचित कानूनी कार्यवाही करते हुए जांच में जुट गयी।
-
आजमगढ़ दीदारगंज, मंडलायुक्त न्यायालय में अपील को एसडीएम मार्टिनगंज ने दिखाया ठेंगा पुलिस बल के साथ करवा रहे विवादित जमीन पर निर्माण पीड़ित ...
-
आजमगढ़ बरदह खेल-खेल में चल गई गोली, युवक की मौत घर में कट्टा टेस्ट करते समय हुई घटना, एक दोस्त हिरासत में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बर...
-
आजमगढ़ दीदारगंज पुष्पनगर बाजार में 2 मोटरसाइकिलों की जोरदार आमने - सामने टक्कर में 1 की मौत 2 गम्भीर रूप से घायल... उत्तर प्रदेश के आजमगढ़...
-
आजमगढ़ एसएसपी ने 9 निरीक्षक-दरोगाओं के किये तबादले चौकी प्रभारी प्रियंका तिवारी को भेजा गया पुलिस लाइन, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी...
-
आजमगढ़ दीदारगंज 2 लोगों ने फांसी लगाकर दी जान मंडई की बल्ली में साड़ी के सहारे लटका मिला दोनों का शव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज ...
-
आजमगढ़ दीदारगंज मतांतरण के आरोप में देवर-भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर रही हैं- चिराग जैन एसपी ग्रामी...
-
आजमगढ़ दीदारगंज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बकरियों की मौत तेज बारिश के दौरान हुआ हादसा, 5 बकरियां घायल, पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहु...
-
आजमगढ़ दीदारगंज फर्राटा फैन में उतरे करंट से विवाहिता की मौत, मायके में पसरा मातम पिता की देखभाल के लिए मायके में रह रही थी विवाहिता, खाना ...
-
चित्रकूट इसी जेल में 2 साल पहले हुआ था खूनी खेल मुख्तार के गुर्गे ने की थी वारदात, ताबड़तोड़ गोलीबारी में मारे गए थे 3 शूटर उत्तर प्रदेश चित्...
-
उत्तर प्रदेश में निरीक्षक से प्रोन्नत 82 डिप्टी एसपी को मिली तैनाती, देखें पूरी सूची लखनऊ उत्तर प्रदेश में निरीक्षक के पद से प्रोन्नत होकर...


