Friday 3 June 2022

आजमगढ़ सपा ने वापस ली प्रत्याशी की घोषणा! सपा मीडिया सेल ने कहा प्रदेश पार्टी फोरम से नहीं हुआ है कुछ जारी


 आजमगढ़ सपा ने वापस ली प्रत्याशी की घोषणा!


 

सपा मीडिया सेल ने कहा प्रदेश पार्टी फोरम से नहीं हुआ है कुछ जारी



उत्तर प्रदेश आजमगढ़  सदर लोकसभा में होने वाला उपचुनाव राजनीति की हलचल भरी खबरों से सराबोर हो गया है। जहां चुनाव घोषणा के बाद सपा द्वारा डिम्पल यादव का नाम प्रत्याशी के रूप में चर्चा में जोरों पर था वहीं आज सपा द्वारा पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के बेटे सुशील आनन्द को टिकट देने की खबर ने जनपद की राजनीति में हलचल मचा दी। 


चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जहां लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी के फैसले पर हैरानी हुई तो वहीं चट्टी चौराहों पर यह भी कहा जाने लगा कि सपा ने उपचुनाव में वाकओवर दे दिया। अभी चर्चाओं का सिलसिला जारी ही था कि फिर अचानक खबर आई कि सपा ने अभी अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया है।



जानकारी के अनुसार  समाजवादी पार्टी के स्थानीय व्हाट्सग्रुप से 3.37 बजे जारी की गयी यह सूचना भी डिलीट कर दी गयी। दुबारा ग्रुप में एक नया संदेश ‘सूत्रों के हवाले से चलाया जा रहा है कि सुशील आनंद पुत्र स्व बलिहारी जी को लोकसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया गया है, लेकिन अभी प्रदेश पार्टी फोरम से कुछ जारी नहीं हुआ है, जारी होते ही सूचना दी जाएगी’ भेजा जाता है। जिससे यह बात साफ जाहिर हो जाती है कि सपा ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

आजमगढ़ महाराजगंज पति ने ही मारी थी गर्भावती पत्नी को गोली भाई के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम विपक्षियों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार


 आजमगढ़ महाराजगंज पति ने ही मारी थी गर्भावती पत्नी को गोली 


भाई के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम 


विपक्षियों को फंसाने के लिए रची थी साजिश, दोनों गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ बुजुर्गों की कहावत कि पाप कभी छिपता नहीं। ऐसा ही कुछ महाराजगंज क्षेत्र में देखने को मिला। जमीन के लालच में विपक्षियों को फंसाने के लिए भाई के साथ साजिश रचकर पत्नी बनाकर घर लाई गई दलित एवं गर्भवती प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और विपक्षियों के खिलाफ हत्या की कहानी गढ़ दिया। इस बात का भंडाफोड़ हुआ और हत्यारा अपने भाई के साथ अपने ही बुने जाल में फंस गया। 



पुलिस ने महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव में बीते रविवार को गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले प्रेमी व उसके भाई को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

गौरतलब है कि अराजी अमानी गांव में बीते रविवार की रात घर के बरामदे में सोई अंतिमा कथित पत्नी संत विजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में संतविजय ने जमीनी रंजिश के चलते हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया। घटना की विवेचना कर रही पुलिस को इस वारदात पर संदेह हुआ और जांच के दौरान घटना की परत दर परत खुलती चली गई। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका अंतिमा संतविजय की धर्मपत्नी नहीं बल्कि उसे वह भगाकर लाया था। दलित वर्ग की अंतिमा अंबेडकर नगर जिले की रहने वाली थी और संतविजय ने उससे प्रेम विवाह किया था। 



कुछ समय गुजरने के बाद सामाजिक ताने को सुनकर संतविजय का घर लाई गई रखैल प्रेमिका से मोहभंग होने लगा और दोनों के बीच अक्सर विवाद की स्थिति भी बन जाती थी। बताते हैं कि संतविजय के चाचा जयराम ने अपने हिस्से की भूमि कुछ लोगों को बेच दी थी, जिस पर संतविजय का कब्जा था। संपत्ति के लालच में पड़े संत विजय ने विपक्षियों को फंसाने और पत्नी का काम निपटाने की साजिश रचते हुए एक तीर से दो शिकार करने का मन बनाया। इस साजिश में उसने अपने भाई कन्हैया को भी शामिल कर लिया।



 इस घटना के पूर्व संत विजय ने बीते 21 मई की रात अपने पिता रामजी यादव पर जानलेवा हमला करने का आरोप गढ़ विपक्षियों को फंसाने की तैयारी किया लेकिन विवेचना कर रही पुलिस ने गोली से घायल होने की पुष्टि नहीं की। इस तरह विपक्षियों पर साधा गया निशाना चूकने के बाद उसने अपनी रखैल अंतिमा का काम तमाम कर विपक्षियों पर हत्या का मामला दर्ज कराने का जाल बुन दिया। योजना के अनुसार बीते रविवार की रात उसने अपने भाई कन्हैया के साथ घर में सोई अंतिमा को तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।



 हत्या के मामले में संतविजय की तहरीर पर पांच लोगों को आरोपी बनाया गया। घटना की विवेचना कर रही पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्य में धीरे-धीरे बात खुलती गई और पुलिस ने गुरुवार को हत्या का खुलासा करते हुए संतविजय और उसके भाई कन्हैया पुत्रगण रामजी यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। इस उपलब्धि में महराजगंज पुलिस के साथ ही एसओजी टीम की भी विशेष भूमिका रही।

आजमगढ़ सपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी डिम्पल यादव के नाम पर चल रही चर्चा पर लगा विराम


 आजमगढ़ सपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी


डिम्पल यादव के नाम पर चल रही चर्चा पर लगा विराम



उत्तर प्रदेश जानकारी के अनुसार आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद व सपा नेता स्व0 बलिहारी बाबू के बेटे सुशील आनन्द को अपना प्रत्याशी बनाया है। 



बता दें कि अभी तक भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने अपना नामांकन कर दिया है। इस तरह से डिम्पल यादव के नाम पर चल रही चर्चा पर आज विराम लग गया।

अलीगढ़ बदमाश ने मीडियाकर्मी को मारी गोली, अधिकारी मौके पर पहुँचे घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल टीमों का गठन करके आरोपी की तलाश के लिए रवाना किया।


 अलीगढ़ बदमाश ने मीडियाकर्मी को मारी गोली, अधिकारी मौके पर पहुँचे


घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल टीमों का गठन करके आरोपी की तलाश के लिए रवाना किया।




उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाश ने मामूली विवाद होने पर मीडिया कर्मी को गोली मार दी। गोली पेट में जा धंसी और मीडिया कर्मी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसेक बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 



देर रात तक घायल का ऑपरेशन चलता रहा। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।



नौरंगाबाद छावनी निवासी मुकेश गुप्ता अलीगढ़ में एक टीवी चैनल में पत्रकार हैं। गुरुवार देर रात वह दो अन्य मीडिया कर्मियों के साथ धनीपुर मंडी में दुकान नंबर 71 के पास खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और बहस करने लगा।



मुकेश और उनके दोनों साथियों ने उसे समझाने की कोशिश की और वहां से जाने को कहा। लेकिन वह नहीं माना और उसने मुकेश को टारगेट करके गोली मार दी। गोली मुकेश के पेट में लगी है, जिसके बाद वह घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है, वहीं डॉक्टरों ने बताया कि गोली पेट के दाहिने हिस्से में फंसी है। जिसे निकाला जा रहा है।



घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसएसपी ने तत्काल टीमों का गठन करके आरोपी की तलाश के लिए रवाना किया। इसके साथ ही एक टीम को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं। वहीं आरोपी मौके से फरार है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी और वह पुलिस की हिरासत में होगा।

कानपुर प्रेमिका ने करवाई सिपाही की हत्या शादी नहीं करने पर दिया घटना को अंजाम


 कानपुर प्रेमिका ने करवाई सिपाही की हत्या


शादी नहीं करने पर दिया घटना को अंजाम



उत्तर प्रदेश कानपुर बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की नृशंस हत्याकांड के पीछे पूर्व प्रेमिका का नाम सामने आया है। शादी नहीं करने पर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है। प्रेमिका समेत चार हत्यारोपियों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। जल्द ही सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस हत्याकांड का खुलासा करेगी।



बिल्हौर थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसौदिया ने बताया कि थाने में तैनात कांस्टेबल देश दीपक की हत्याकांड के पीछे उसकी एक पूर्व प्रेमिका का हाथ सामने आया है। प्रेमिका शादी नहीं करने से आहत थी। इसके बाद उसने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साजिश रची और तीन अन्य बदमाशों के साथ बुधवार को दिन दहाड़े करीब दोपहर 12 बजे कमरे में पहुंची। इसके बाद अपने तीन अन्य साथियों के साथ कांस्टेबल की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या की। हत्याकांड के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए कांस्टेबल का मोबाइल ले लिया और कमरे में बाहर से ताला लगाकर भाग निकली थी। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की जांच से हत्यारों का सुराग लगा है। 



पुलिस जल्द ही पूर्व प्रेमिका समेत अन्य सभी हत्यारों को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा करेगी।



थाना प्रभारी की मानें तो हत्याकांड को अंजाम देने में बिहार का गैंग सामने आया है। हत्यारों को पकड़ने के लिए बिहार समेत अन्य ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।



पुलिस की लापरवाही से बिल्हौर थाने के सिपाही का पोस्टमार्टम में भी घंटों की देरी हो गई। इसके चलते देर रात पोस्टमार्टम हो सका। दोपहर तीन बजे के बाद पोस्टमार्टम हाउस में शव पहुंच सका। पंचायतनामा भरने में देरी हुई। इसके बाद पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम और सीएमओ की अनुमति देर शाम तक हो सकी। इसके चलते रात 10:30 बजे तक कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम हो सका। तब परिजन शव को लेकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए।




बिल्हौर थाने में तैनात कांस्टेबल देश दीपक की उसके रूम में गर्दन रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। कांस्टेबल थाने के पास ब्रह्मनगर में किराए का कमरा लेकर रहता था। फोन स्विच ऑफ होने पर परिजनों ने थाने के एसएसआई नीरज बाबू से बात करके पड़ताल की थी। तब गुरुवार सुबह पता चला कि देश दीपक की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई है। हत्यारे हत्याकांड करने के बाद कमरे में बाहर से ताला लगाकर भाग निकले थे। 



इसके बाद थानेदार से लेकर एसपी तक मौके पर पहुंचे और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

बलिया पुलिस चौकी के बगल में चल रहा था देह व्यापार आपत्तिजनक स्थिति में 5 जोड़े बरामद, देवर भाभी सहित चाचा-भतीजे भी पकड़े गए


 बलिया पुलिस चौकी के बगल में चल रहा था देह व्यापार



आपत्तिजनक स्थिति में 5 जोड़े बरामद, देवर भाभी सहित चाचा-भतीजे भी पकड़े गए



उत्तर प्रदेश बलिया शहर के बीचोंबीच स्थित लॉज और होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। वो भी तब जब ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर है। किसी ने मामले की जानकारी डीजीपी को ट्वीट कर दी। जिसके बाद डीजीपी ने शिकंजा कसा तो पुलिस-प्रशासन की टीम सक्रिय हुई।




गुरुवार को स्टेशन चौक रोड स्थित गंगोत्री लॉज और अमित होटल में छापा मारा तो आपत्तिजनक स्थिति में पांच-पांच युवक और युवतियों को बरामद किया गया। इसके साथ ही होटल संचालक चाचा-भतीजे को भी पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। डीजीपी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम लॉज और होटल पर पहुंची थी।



 कुल 16 कमरों की तलाशी ली गई। अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियों के साथ पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है।


जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम रेलवे स्टेशन के सामने गंगोत्री लॉज और अमित होटल में छापामारी हुई। पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे बंद थे। पुलिस ने कमरे खुलवाए। एक-एक करके 5 लड़कियों को यहां से छुड़वाया गया। साथ ही, 5 लड़के भी इन कमरों में मिले। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये लड़के गांव से यहां आए थे। लड़कियों के बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।



 छानबीन में होटल संचालक की ओर से कोई कागजात नहीं दिखाया गया। लिहाजा सिटी मजिस्ट्रेट ने अवैध रुप से संचालित होटल को सीज कर दिया। छापेमारी के दौरान नजारा देखने के लिये बाहर सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गयी। इसको लेकर पुलिस को कई बार लाठी भांजनी पड़ी। नगर मजिस्ट्रेट का कहना है कि बगैर लाइसेंस संचालित हो रहे होटल में के कुछ कमरों से पांच-पांच पुरुष, युवतियां और महिलाओं को पकड़ा गया है। सभी अलग-अलग बंद कमरों में मौजूद थे। 



अमित होटल में गलत कार्य होने की सूचना पर छापेमारी की गई। इसे सीज कर दिया गया है।

अमित होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान देवर-भाभी भी पकड़े गए। पुलिस सूत्रों की मानें तो देवर का भाभी से अवैध संबंध था। एक गांव के रहने वाले दोनों मार्केटिंग करने के बहाने शहर में पहुंचे थे। इसके बाद वह अमित होटल में पहुंच गये तथा पुलिस के हाथ लग गए। बताया जाता है कि महिला गर्भवती थी। लिहाजा उसकी तबियत भी खराब हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई। हालांकि इससे पहले ही पुलिस वाहन से महिला को महिला थाने और उसके देवर को कोतवाली पहुंचा दिया गया।



 स्थानीय लोगों का कहना है कि ये काला धंधा काफी दिनों से जारी था। आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से ये धंधा चल रहा था।