Wednesday 2 February 2022

आजमगढ़ सरायमीर नरईपुर में खुल्ले आम चल रही है कोटेदार की गुंडागर्दी ग्राम वासी है परेशान।


 आजमगढ़ सरायमीर नरईपुर में खुल्ले आम चल रही है कोटेदार की गुंडागर्दी ग्राम वासी है परेशान।



उत्तर प्रदेश आजमगढ़ कोतवाली थाना सरायमीर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरईपुर का मामला सामने आया है की कोटेदार रामफेर द्वारा समय से राशन नही  दिया जा रहा है।



 वही ग्राम वासीयो ने कोटेदार पर  आरोप लगाया कि पर यूनिट पर 5 किलो राशन भी नही देते है कोटेदार।


 साथ ही ग्राम वासियों ने यह भी आरोप लगाया की कोटेदार हर राशन कार्ड पर पांच-पांच किलो राशन काट लेते है।



जब इसका विरोध ग्राम वासियों ने किया तो कोटेदार ने कहा आप लोगों को जो करना है कर लीजिए आप लोगों को इसी तरह ही राशन मिलेगा वही कोटेदार बोले की मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है तुम लोग मेरा कुछ बना बिगाड़ नही पाओगे।



 वही कुछ महिलाओ  ने आरोप लगाया की मेरा अंतोदय कार्ड है उस पर भी केवल 10 किलो ही राशन मुझे दिया जा रहा है।




 जबकि अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो राशन मिलता है लेकिन कोटेदार द्वारा केवल 10 किलो ही राशन वितरण किया जा रहा है।


 इस मौके पर सावित्री , अफसर अली , अतुल , हरिराम , अरविंद तिवारी , दीपक , सिराज , हरिश्चंद्र,  सुनील कुमार मिश्रा , मोनू राय , आकाश , सरदूल ,  अमृता , संतोष यादव , केसरी,  रामधारी , दुर्गा प्रसाद , हीरालाल,  बलिराम , अरविंद , सहित आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।




आजमगढ़ सरायमीर से ओमकार राज की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश आजमगढ़ डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ मंत्री दीपक पाठक को मिली नई जिम्मेदारी।


 उत्तर प्रदेश आजमगढ़ डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ मंत्री दीपक पाठक को मिली नई जिम्मेदारी।


समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष बने दीपक पाठक।


5 सालों से लगातार छात्र राजनीति में सक्रिय है दीपक पाठक।


नई जिम्मेदारी मिलने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल, सभी ने शीर्ष नेतृत्व का किया शुक्रिया अदा।


समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के नेतृत्व में कार्यकारिणी अनुमोदन हुआ स्वीकृत।


पद संभालने के बाद छात्र नेता दीपक पाठक ने पत्रकारों से की वार्ता।


2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर छात्रों के हित में किए जाएंगे और भी बड़े-बड़े कार्य।


दीपक पाठक ने बताया चुनाव से पहले नए नए छात्रों को जोड़कर संगठन और पार्टी को किया जाएगा और भी मजबूत।



ब्यूरो रिपोर्ट आजमगढ़ अमित खरवार

आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल रैली संस्कार मैरिज हाल लालगंज में संपन्न हुई।

आजमगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल रैली संस्कार मैरिज हाल लालगंज में संपन्न हुई।




आजमगढ़ लालगंज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का आत्मनिर्भर अर्थ व्यवस्था विषय पर वर्चुअल रैली संस्कार मैरिज हाल लालगंज में संपन्न हुई।



जिसमें लालगंज की भाजपा प्रत्याशी  नीलम सोनकर ने कहा कि लालगंज क्षेत्र का मेरे ऊपर बहुत बड़ा ऋण है। अगर आप लोग मुझे भारी मतों से जिता कर विधानसभा में भेजते हैं तो मैं आप लोगों का ऋण ब्याज के साथ वापस करूंगी। 




पार्टी ने बड़े विश्वास और भरोसे के साथ हमें आप लोग के बीच भेजा है। प्रधानमंत्री मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में गरीबों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। 



आयुष्मान भारत योजना ,आवास योजना, किसान सम्मान निधि, इज्जत घर आदि अनेक योजनाएं बिना भेदभाव के लागू की गई हैं। श्रमिकों को एक हजार सहयोग राशि दी जा रही है। गरीबों को निशुल्क डबल खाद्यान्न दिया जा रहा है। 


विधान सभा प्रभारी डॉ माहेश्वरी कांत पांडे ने कहा कि भाजपा शासन में देश और प्रदेश का बहु मुखी विकास हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने किया। कहा की वर्तमान चुनाव भाजपा विकास के नाम पर लड़ रही है ।




भारतीय जनता पार्टी ने बिना भेदभाव के सबका साथ,सबका विकास और सब का विश्वास के आधार पर काम किया है। 




इस अवसर पर डॉ माहेश्वरी कांत पांडे, ओमप्रकाश सिंह,राम नयन सिंह,योगेन्द्र राय,सुनील सिंह डब्बू, संजय जायसवाल प्रेमनाथ सिंह, संचिता श्री चौहान,अभय त्रिपाठी,सौरभ सिंह बीनू, सोनू, रजनी कांत त्रिपाठी, दिनेश सिंह, बृजेश राय, संतोष चौबे ,अवध राज यादव, अशोक राय, नीतू शुक्ला अंजलि सिंह, रजनीश जायसवाल, आनंद राय, आदर्श राय, विशाल राय, विकास जायसवाल, नंदन जयसवाल आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।



लालगंज से प्रशान्त शुक्ला की खाश रिपोर्ट

 

उत्तर प्रदेश अब फाजिल नगर से लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्या, सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा होंगे सपा प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश अब फाजिल नगर से लड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्या, सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा होंगे सपा प्रत्याशी



लखनऊ उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश  चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को सरोजनी नगर से मैदान में उतारा गया है। इसी तरह सिराथू से अपना दल (कमेरा) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की बेटी पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा गया है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विधानसभा क्षेत्र पडरौना से बदलकर फाजिल नगर कर दिया गया है।